Static GK MCQ 12

1. शिव कुमार शर्मा का नाम किस वाद्य यंत्र से जुड़ा है?

A. सितार

B. संतूर

C. नादस्वरम

D. ढोलक

Answer : प्रसिद्ध संतूर वादक


 2. कोणार्क नृत्य उत्सव, भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?

A. कर्नाटक

B. झारखंड

C. ओडिशा

D. राजस्थान

Answer : C. ओडिशा


3. ‘मोदी गवर्नमेंट: न्यू सर्ज ऑफ कम्युनलिज्म’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. प्रणब मुखर्जी

B. जसवंत सिंह

C. सीताराम येचुरी

D. एम. जे. अकबर

Answer : C. सीताराम येचुरी


4. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन भारत का सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय शहर है?

A. कोलकाता

B. मुंबई

C. दिल्ली

D. चेन्नई

Answer : B.  मुंबई 


5. भारत के किस राज्य में नटंजलि उत्सव मनाया जाता है?

A. गोवा

B. तमिलनाडु

C. उत्तर प्रदेश

D. राजस्थान

Answer : B. तमिलनाडु


6. जनसंख्या में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को क्या कहा जाता है?

A. जन्म दर

B. लिंग अनुपात

C. साक्षरता दर

D. मृत्यु दर

Answer : B. लिंगानुपात


7. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का लिंगानुपात (लगभग) कितना है?

A. प्रति 1000 पुरुषों पर 940 महिलाएं

B. प्रति 1000 पुरुषों पर 740 महिलाएं

C. प्रति 1000 पुरुषों पर 640 महिलाएं

D. प्रति 1000 पुरुषों पर 840 महिलाएं

Answer : A. प्रति 1000 पुरुषों पर 940 महिलाएं (लगभग)


8. निम्नलिखित में से कौन सा त्योहार राजस्थान से जुड़ा है?

A. गुड़ी पड़वा

B. बोनालु

C. बूंदी उत्सव

D. माथो नारंग

Answer : C. बूंदी उत्सव


9. FIH पुरुष हॉकी विश्व कप, 2018 में किस देश ने जीता?

A. नीदरलैंड

B. बेल्जियम

C. ऑस्ट्रेलिया

D. स्पेन

Answer : B. बेल्जियम


10. ओडिसी नृत्य शैली मूल रूप से किस राज्य से संबंधित है?

A. ओडिशा

B. आंध्र प्रदेश

C. तमिलनाडु

D. केरल

Answer : A. ओडिशा


11. निम्नलिखित में से कौन सा मानक साधन है जिसके द्वारा भारत में चुनाव कराए जाते हैं?

A. ब्लॉकचेन

B. ईमेल

C. मतपत्र (Ballot paper)

D. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM)

Answer : D. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM)


12. निम्नलिखित भारतीय संगीतकारों में से किसे ऑस्कर 2009 में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार मिला?

A. ए आर रहमान

B. आशा भोंसले

C. लता मंगेशकर

D. गुलजार

Answer : A. ए आर रहमान


13. गिद्दा नृत्य शैली किस राज्य से संबंधित है?

A. पंजाब

B. हरियाणा

C. राजस्थान

D. उत्तराखंड

Answer : A. पंजाब


14. 2008 बीजिंग ओलंपिक्स में किस भारतीय मुक्केबाज ने मिडिलवेट वर्ग में कांस्य पदक जीता था?

A. विजेंदर सिंह

B. मैरी कॉम

C. अखिल कुमार

D. जितेंद्र कुमार

Answer : A. विजेंदर सिंह


15. टंकेश्वर हजारिका बोरबयान को भारत के किस शास्त्रीय नृत्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2018 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया?

A. कुचिपुड़ी

B. सत्रीया

C. भरतनाट्यम

D. कथक

Answer : B. सत्त्रिया


 16. सत्रीया किस भारतीय राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?

A. मणिपुर

B. कर्नाटक

C. असम

D. केरल

Answer : C. असम


17. श्री ब्रह्मपुरेश्वर मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है?

A. आंध्र प्रदेश

B. तमिलनाडु

C. राजस्थान

D. मणिपुर

Answer : B. तमिलनाडु


18. निशागंधी उत्सव भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?

A. केरल

B. ओडिशा

C. राजस्थान

D. मध्य प्रदेश

Answer : A. केरल


19. किस राजनीतिक दल ने भारत में पंजाबी सूबा आंदोलन का नेतृत्व किया था?

A. भारतीय जनता पार्टी

B. ग़दर पार्टी

C. शिरोमणि अकाली दल

D. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

Answer : C. शिरोमणि अकाली दल


20. ‘वेटिंग फॉर ए वीजा निम्नलिखित में से किस व्यक्ति की आत्मकथा हैं?

A. इंदिरा गाँधी

B. महात्मा गाँधी

C. जवाहर लाल नेहरू

D. बी. आर. अंबेडकर

Answer : D. बी. आर. अंबेडकर


21. भारत के पड़ोसी देश भूटान की राजधानी का क्या नाम है?

A. थिम्फू

B. ढाका

C. बीजिंग

D. पारो

Answer : A. थिम्फू


22.  2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के किस राज्य में लिंगानुपात सबसे अधिक है?

A. मध्य प्रदेश

B. उत्तर प्रदेश

C. केरल

D. महाराष्ट्र

Answer : C. केरल

Note :- 2011 के अनुसार सबसे अधिक लिंगानुपात वाला राज्य केरल (943) है, और हरियाणा सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य (879) है।


23. माधवी मुद्गल का संबंध भारत के किस शास्त्रीय नृत्य से है?

A. मणिपुरी

B. कथक

C. ओडिसी

D. सत्त्रिया

Answer : C. ओडिसी

Note :- माधवी मुद्गल एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना है जो अपनी ओडिसी नृत्य शैली के लिए जानी जाती हैं।


24. निम्नलिखित में से किस राज्य में गोंचा महोत्सव मनाया जाता है?

A. कर्नाटक

B. छत्तीसगढ़

C. झारखंड

D. ओडिशा

Answer : B. छत्तीसगढ़


25. बोनालु, देवी महाकाली की पूजा के लिए मनाया जाने वाला एक हिन्दू त्यौहार, निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है ?

A. तेलंगाना

B. असम

C. केरल

D. मध्य प्रदेश

Answer : A. तेलंगाना


26. प्रसिद्ध गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ मूल रूप से किसके द्वारा गाया गया था?

A. श्रेया घोषाल

B. अरिजीत सिंह

C. लता मंगेशकर

D. आशा भोंसले

Answer : C. लता मंगेशकर


27. हरिप्रसाद चौरसिया किस वाद्य यंत्र से प्रसिद्ध रूप से जुड़े हैं?

A. बांसुरी

B. मेंडोलिन

C. शहनाई

D. गिटार

Answer : A. बांसुरी


28. ‘पंथी’ नृत्य शैली का संबंध भारत के किस राज्य से है?

A. महाराष्ट्र

B. छत्तीसगढ़

C. केरल

D. पंजाब

Answer : B. छत्तीसगढ़


29. ICC क्रिकेट विश्व कप 2011 में, इनमें से किस पशु को आधिकारिक शुभंकर बनाया गया था?

A. हाथी

B. घोड़ा

C. शेर

D. टाइगर

Answer : A. हाथी


30. निम्नलिखित भारतीय नर्तकियों में से कौन भारतीय इतिहास की पहली महिला थीं जिसे राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था?

A. रुक्मिणी देवी अरुंडेल

B. माधुरी दीक्षित

C. मल्लिका साराभाई

D. सरोज खान

Answer : A. रुक्मिणी देवी अरुंडेल


31. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है ?

A. उत्तर प्रदेश

B. राजस्थान

C. केरल

D. मध्य प्रदेश


Answer : A. उत्तर प्रदेश


32. चापचार कुट उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?


A. झारखंड

B. गोवा

C. मिजोरम

D. केरल


Answer : C. मिजोरम


33. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य का जनसंख्या घनत्व 100 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से कम था?


A. हिमाचल प्रदेश

B. राजस्थान

C. सिक्किम

D. त्रिपुरा


Answer : C. सिक्किम

Note :- 2011 की जनगणना के अनुसार अरुणाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व केवल 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। सिक्किम – 86 प्रति वर्ग किमी


34. ‘भवई’ किस भारतीय राज्य की पारंपरिक नाट्य शैली है?

A. गुजरात

B. नागालैंड

C. तमिलनाडु

D. कर्नाटक


Answer : A. गुजरात


35. गुरु बिपिन सिंह किस शास्त्रीय नृत्य शैली के लिए जाने जाते थे?

A. कथक

B. मणिपुरी

C. बिहू

D. कथकली


Answer : B. मणिपुरी


36. निम्नलिखित में से कौन ओडिशा का पहला ओडिसी नर्तक/नृत्यांगना है जिन्हें वर्ष 2000 में ‘पद्म विभूषण’ सम्मान प्राप्त हुआ है?

A. रुक्मिणी देवी अरुंडेल

B. केलुचरण महापात्र

C. उदय शंकर

D. इलियाना सिटारिस्टी


Answer : B. केलुचरण महापात्र


37. अली अकबर खान का संबंध किस वाद्य यंत्र से था?

A. सारंगी

B. मंजीरा

C. वीणा

D. सरोद


Answer : D. सरोद 


38. राधा श्रीधर को भारत के किस शास्त्रीय नृत्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2018 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला ?

A. कथक नृत्य

B. सत्त्रिया

C. कुचिपुड़ी

D. भरतनाट्यम


Answer : D. भरतनाट्यम


39. पूर्वी रेलवे जोन का मुख्यालय किस शहर में स्थित है?

A. कोलकाता

B. मालीगांव

C. भुवनेश्वर

D. दुर्गापुर


Answer : A.कोलकाता

Note :- इसकी स्थापना अप्रैल, 1952 में हुई थी।


40. होजागिरी भारत के किस राज्य का लोकनृत्य है?

A. गोवा

B. झारखंड

C. त्रिपुरा

D. सिक्किम


Answer : C. त्रिपुरा


41. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, सबसे कम आबादी वाला राज्य कौन-सा है?

A. झारखंड

B. सिक्किम

C. असम

D. बिहार


Answer : B. सिक्किम


42. महावीर जयंती सामान्यतः किस माह में मनाई जाती है?

A. मई

B. अप्रैल

C. सितंबर

D. दिसंबर


Answer : B. अप्रैल

Note :- महावीर जयंती हर वर्ष मार्च या अप्रैल में होती है, जो जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों में से एक है।


43. निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय मार्शल आर्ट है जिसकी उत्पत्ति आधुनिक केरल में हुई थी ?

A. क्लारीप्पयाट्टू

B. मय थाई

C. कराटे

D. गटका


Answer : A. क्लारीप्पयाट्टू


44. अदिति अशोक का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है ?

A. टेनिस

B. शूटिंग

C. शतरंज

D. गोल्फ


Answer : D. गोल्फ

Note :- अदिति अशोक बैंगलोर की एक भारतीय पेशेवर गोल्फर है।


45. निम्नलिखित में से कौन सा असम का एक लोकप्रिय खेल है और गेंद से खेली जाने वाली कबड्डी से मिलता जुलता है ?

A. क्रिकेट

B. फील्ड हॉकी

C. खो-खो

D. धोपखेल


Answer : D. धोपखेल


نموذج الاتصال