Politics MCQ 2

 प्रश्न- 01. अनुच्छेद 32 में क्या वर्णित है

उत्तर : संवैधानिक उपचारों का अधिकार

प्रश्न- 02. राष्ट्रपति को लोकसभा में कितने सदस्य मनोनीत करने का अधिकार है
उत्तर : 2 सदस्य (एंग्लो इंडियन)

प्रश्न- 03. राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है
उत्तर : उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश.

प्रश्न- 04. भारत में आंतरिक अशांति के नाम पर आपातकाल कब घोषित किया गया
उत्तर : 25 जून 1975

प्रश्न- 05. समवर्ती सूची के किसी विषय पर केंद्र और राज्य द्वारा बनाए गए कानून में विरोधाभास पाए जाने पर कौन सा वेैध होगा
उत्तर : केंद्र द्वारा निर्मित कानून मान्य होगा.

प्रश्न- 06. ‘शिक्षा’ का विषय किस सूची से संबंधित है
उत्तर : समवर्ती सूची

प्रश्न- 07. राज्य सूची के किसी विषय पर संसद कानून निर्माण कब कर सकती है
उत्तर : जब राज्यसभा अपने दो तिहाई बहुमत से राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्रीय महत्व का घोषित कर दे (अनुच्छेद 249)

प्रश्न- 08. इन तीन सूचियों के अतिरिक्त अवशिष्ट शक्तियां किस में निहित होंगी
उत्तर : केंद्र में

प्रश्न- 09. कौन से मूल अधिकार को आपातकाल में भी निलंबित नहीं किया जा सकता
उत्तर : जीवन का अधिकार (अनुच्छेद 21)

प्रश्न- 10. अनुच्छेद 21 में नागरिकों का कौन सा अधिकार वर्णित है
उत्तर : प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार.

प्रश्न- 11. अपने अधिकारों की पालना सुनिश्चित करने अथवा अधिकारों की रक्षा के लिए व्यक्ति किसकी शरण ले सकता है
उत्तर : न्यायालय.

प्रश्न- 12. किस संविधान संशोधन के द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के सभी बालकों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया
उत्तर : 86 वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम 2002.

प्रश्न- 13. किस अनुच्छेद के अंतर्गत 14 वर्ष से कम आयु के बालक को खान,कारखाने आदि में कार्य करने को बाल श्रम के तहत निषेध किया गया है
उत्तर : अनुच्छेद 24

प्रश्न- 14. मूल अधिकारों में संशोधन का अधिकार किसे प्राप्त है
उत्तर : संसद

प्रश्न- 15. बलवंत राय मेहता समिति का संबंध किससे है
उत्तर : पंचायती राज

प्रश्न- 16. मुख्यमंत्री की नियुक्ति किस अनुच्छेद के तहत की जाती है
उत्तर : अनुच्छेद 163

प्रश्न- 17. किसी राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी
उत्तर : सुचेता कृपलानी (उत्तर प्रदेश)

प्रश्न- 18. योजना आयोग का गठन कब किया गया
उत्तर : 15 मार्च 1950

प्रश्न- 19. नीति आयोग के अध्यक्ष कौन होते हैं
उत्तर : प्रधानमंत्री

प्रश्न- 20. दल बदल रोकने के लिए दसवीं अनुसूची किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़ी गई
उत्तर : 52 वां संविधान संशोधन 1985

प्रश्न- 21. किस पूर्व प्रधानमंत्री को ‘ युवा तुर्क ‘भी कहा जाता है
उत्तर : चंद्रशेखर

प्रश्न- 22. लोकतंत्र का ‘तीसरा स्तंभ’ किसे कहा जाता है
उत्तर : न्यायालय

प्रश्न- 23. भारत में संघीय व्यवस्था को किस देश से अपनाया गया है
उत्तर : कनाडा

प्रश्न- 24. भारत को संविधान में क्या कहा गया है
उत्तर : राज्यों का संघ

प्रश्न- 25. भारतीय संविधान अंगीकृत या आत्मार्पित कब किया गया
उत्तर : 26 नवंबर 1949

प्रश्न- 26. 2011 में सिक्किम उच्च न्यायालय के किस न्यायाधीश ने महाभियोग सुनवाई से पहले ही अपना त्यागपत्र दे दिया
उत्तर : पी. डी. दिनकरण

प्रश्न- 27. न्यायिक पुनर्विलोकन या सक्रियता का सिद्धांत किस देश से लिया गया है
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रश्न- 28. न्यायिक पुनर्विलोकन का आशय क्या है
उत्तर : संसदीय एवं विधायिका द्वारा निर्मित कानूनों को असंवैधानिक पाए जाने पर अवैध घोषित करना

प्रश्न- 29. सरकारिया आयोग गठन करने का विषय क्या था
उत्तर : केंद्र – राज्य संबंध

प्रश्न- 30. योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग का गठन कब किया गया था
उत्तर : 1 जनवरी 2015 में.

प्रश्न- 31. अनुच्छेद 123 के अनुसार राष्ट्रपति अध्यादेश कब जारी कर सकता है
उत्तर: जब संसद का अधिवेशन न चल रहा हो

प्रश्न- 32. मंत्री परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है
उत्तर: राष्ट्रपति

प्रश्न- 33. सर्वप्रथम किस राज्य में लोकायुक्त की स्थापना की गई
उत्तर : महाराष्ट्र

प्रश्न- 34. नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे
उत्तर : अरविंद पनगड़िया

प्रश्न- 35. प्रथम भाषा आयोग का गठन किसके नेतृत्व में किया गया
उत्तर : बी.जी.खेर

प्रश्न- 36. 2 अक्टूबर 1959 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन कहां से किया
उत्तर : नागौर राजस्थान से

प्रश्न- 37. एक कार्यकाल में सबसे कम समय (मात्र 13 दिन) प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति कौन थे
उत्तर : अटल बिहारी वाजपेयी

प्रश्न- 38. प्रेस की स्वतंत्रता या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किस अनुच्छेद में निहित है
उत्तर : अनुच्छेद 19(1)

प्रश्न- 39. वर्तमान में लोकसभा सदस्यों की संख्या कितनी है
उत्तर : 545

प्रश्न- 40. भारत में संसदीय प्रणाली का स्वरूप किस देश से लिया गया
उत्तर : इंग्लैंड.

प्रश्न- 41. संविधान में उपराष्ट्रपति का पद किस देश के संविधान से लिया गया है
उत्तर : अमेरिका.

प्रश्न- 42. किस देश के संविधान से समानता,स्वतंत्रता एवं बंधुत्व का सिद्धांत अपनाया गया
उत्तर : फ्रांस.

प्रश्न- 43. समवर्ती सूची किस देश के संविधान से ली गई है
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया.

प्रश्न- 44. संविधान में संशोधन की प्रक्रिया को किस देश के संविधान से ग्रहण किया गया
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका.

प्रश्न- 45. मूल कर्तव्यों की संकल्पना किस देश के संविधान से ली गई है
उत्तर : सोवियत संघ

प्रश्न- 46. लोकसभा में अनुसूचित जातियों के लिए कुल कितनी सीटें आरक्षित हैं
उत्तर :84

प्रश्न- 47. दो या दो से अधिक राज्यों के लिए संयुक्त लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है
उत्तर : राष्ट्रपति

प्रश्न- 48. मंडल आयोग ने पिछड़ी जातियों को कितने प्रतिशत आरक्षण देने की सिफारिश की थी
उत्तर : 27 प्रतिशत

प्रश्न- 49. न्यायाधीश फजल अली की अध्यक्षता में राज्य पुनर्गठन आयोग कब बनाया गया
उत्तर : 1953

प्रश्न- 50. राज्य पुनर्गठन आयोग कब लागू किया गया
उत्तर : 1 नवंबर 1956

प्रश्न- 51. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है
उत्तर : राष्ट्रपति

प्रश्न- 52. संविधान में ‘मंत्रिमंडल’ शब्द का प्रयोग कहां हुआ है
उत्तर : अनुच्छेद 352 में

प्रश्न- 53. राज्य सभा में वर्तमान में कितनी सदस्य संख्या है
उत्तर : 245

प्रश्न- 54. वर्तमान में संविधान द्वारा कितने मूल कर्तव्य निर्धारित हैं
उत्तर : 11

प्रश्न- 55. किस समिति की अनुशंसा पर मूल कर्तव्य संविधान में जोड़े गए
उत्तर : सरदार स्वर्ण सिंह समिति.

प्रश्न- 56. राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा किस अनुच्छेद के तहत की जाती है
उत्तर : अनुच्छेद 352

प्रश्न- 57. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है
उत्तर : उपराष्ट्रपति.

प्रश्न- 58. अधिकारों को स्थगित या निलंबित कौन कर सकता है
उत्तर : राष्ट्रपति.

प्रश्न- 59. लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं
उत्तर :47

प्रश्न- 60. लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के लिए न्यूनतम आयु क्या है
उत्तर : 25 वर्ष.

प्रश्न- 61. लोकसभा की यह सदस्य संख्या कब तक यथावत रहेगी
उत्तर : सन 2026 तक.

प्रश्न- 62. संविधान भारत की जनता में निहित है, संविधान में समाहित कौन से शब्द यह प्रदर्शित करते है
उत्तर : हम भारत के लोग

प्रश्न- 63. संविधान की प्रस्तावना में अब तक कितनी बार संशोधन किया जा चुका है
उत्तर : एक बार.

प्रश्न- 64. मूल अधिकार किस देश के संविधान से ग्रहण किए गए हैं
उत्तर : अमेरिकी संविधान.

प्रश्न- 65. मूल कर्तव्य संविधान के किस संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़े गए
उत्तर : 42 वें संविधान संशोधन द्वारा.

प्रश्न- 66. मौलिक अधिकारों से संबंधित रिट कौन जारी कर सकता है
उत्तर : उच्चतम एवं उच्च न्यायालय

प्रश्न- 67. लोकसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी
उत्तर : मीरा कुमार

प्रश्न- 68. 91 वे संविधान संशोधन अधिनियम 2003 के द्वारा मंत्री परिषद के गठन के संबंध में क्या व्यवस्था की गई है
उतर : मंत्री परिषद के सदस्यों की संख्या प्रधानमंत्री सहित लोकसभा के कुल सदस्य संख्या की 15 प्रतिशत तक होगी.

प्रश्न- 69. संविधान की कौनसी अनुसूची में राज्यसभा के लिए सीटों का क्षेत्रवार विभाजन किया गया है
उत्तर : चौथी अनुसूची.

प्रश्न- 70. राज्यसभा में राज्यों के प्रतिनिधि का निर्वाचन किसके द्वारा किया जाता है
उत्तर : विधानसभा सदस्यों द्वारा.

प्रश्न- 71. राज्यसभा में सर्वाधिक सदस्य किस राज्य से चुने जाते हैं
उत्तर : उत्तर प्रदेश (31)

प्रश्न- 72. अखिल भारतीय सेवाओं के सृजन का अधिकार राज्य सभा को किस अनुच्छेद के तहत प्राप्त है
उत्तर : अनुच्छेद 312

प्रश्न- 73. अब तक देश में कितनी बार आपातकाल घोषित किया जा चुका है
उत्तर: तीन बार

प्रश्न- 74. राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (NJAC) का प्रावधान किस संशोधन अधिनियम द्वारा किया गया
उत्तर : 99 वां संविधान संशोधन अधिनियम 2014

प्रश्न- 75. राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग को असंवैधानिक घोषित कब किया गया
उत्तर : 16 अक्टूबर 2015.

प्रश्न- 76. किसे संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार है परंतु मतदान करने का अधिकार नहीं है
उत्तर : महान्यायवादी.

प्रश्न- 77. भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी किसे कहा गया है
उत्तर : महान्यायवादी

प्रश्न- 78. राष्ट्रपति को राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत करने का अधिकार है
उत्तर: 12 सदस्य.

प्रश्न- 79. सरकार के वित्तीय खर्चो की लेखा परीक्षा (auditing) कौन सी समिति करती है
उत्तर : लोक लेखा समिति

प्रश्न- 80. लोक लेखा समिति में कितने सदस्य होते हैं
उत्तर : 22 सदस्य,15 सदस्य लोकसभा से तथा 15 सदस्य राज्यसभा से.

نموذج الاتصال