History ( इतिहास ) MCQ 1

 . निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पा वास्तुकला में एक दुर्ग का भाग नहीं था?

A. अनाज के लिए गोदाम
B. महत्वपूर्ण लोगों के लिए वृहद स्नानागार
C. धार्मिक समारोहों के लिए अग्नि वेदिय
D. जनता के लिए आवासीय भवन

 

Answer: D. जनता के लिए आवासीय भवन

 

. पुरातत्वविदों के अनुसार, हड़प्पा के नगरों में पश्चिमी हिस्सा छोटा और ऊंचा था, जिसे क्या कहा जाता था?
A. नगर-दुर्ग
B. ओलम्पस
C. निचला नगर
D. कोलोसियम

 

Answer: D. नगर-दुर्ग
Note: चन्हुदड़ो एकमात्र हड़प्पा शहर था जिसका कोई नगर-दुर्ग नहीं था।

 

. निम्नलिखित में से किस धातु का उपयोग हड़प्पा के नगरों में हथियार और औजार बनाने के लिए किया जाता था ?
A. चाँदी
B. सोना
C. ताँबा
D. लोहा

 

Answer: C. ताँबा
Note: ताँबा सिंधु घाटी (कांस्य युग की सभ्यता) में उपकरण, बर्तन और अन्य वस्तुओं को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पहली धातु थी।
उपयोग की जाने वाली अन्य धातुएँ – सीसा, सोना, कांस्य और चाँदी थीं।

 

. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में, हड़प्पा के नगर नहीं पाए गए हैं?
A. उत्तराखंड
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. हरियाणा

 

Answer: A. उत्तराखंड
Key Points:
उत्तराखंड में कोई हड़प्पा स्थल नहीं है।
हड़प्पा स्थल गुजरात में – लोथल, धोलावीरा, बाबर कोट, बेट द्वारका, भगतराव, देसलपुर, गोला धोरो, काज, कंजेतर, खिरसरा, कोटड़ा भादली, कुंटासी, लोटेश्वर, आदि।
राजस्थान – बरोर, कालीबंगन और करणपुरा आदि ।
हरियाणा – बालू, राखीगढ़ी, बनावली, भिरराना, फरमाना, हिसार टीला, जोगना खेड़ा, कुणाल, मिताथल, तिगराना, आदि ।

 

. हड़प्पा की अधिकांश मुहरें किस से बनी हैं?
A. ईंटें
B. ग्रेनाइट
C. सिलखड़ी
D. पीतल

Answer: C. सिलखड़ी
Note: हड़प्पा की अधिकांश मुहरें सिलखड़ी (एक प्रकार का नरम पत्थर) से बनी थीं।
कुछ मुहरें टेराकोटा, सोना, सुलेमानी, चर्ट, हाथीदांत और चीनी मिट्टी से भी बनी थीं।

. मोहनजोदड़ो किस नदी के तट पर स्थित है ?
A. सरस्वती
B. रावी
C. घग्गर
D. सिंधु

 

Answer: D. सिंधु
Note: मोहनजोदड़ो, दक्षिणी पाकिस्तानी के सिंधु नदी के दाहिने किनारे पर स्थित उत्तरी सिंध प्रांत में है।

 

. मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार की आकृति कैसी थी?
A. आयताकार
B. वर्गाकार
C. दीर्घ वृत्ताकार
D. वृत्ताकार

 

Answer: A. आयताकार

 

. पाकिस्तान के किस प्रांत में  मोहनजोदड़ो की प्राचीन सभ्यता का स्थल है?
A. बलूचिस्तान
B. सिंध
C. खैबर पख्तूनख्वा
D. पंजाब

 

Answer: B. सिंध
Key Points:
मोहनजोदड़ो सिंध प्रांत में एक पुरातात्विक स्थल है।
मोहनजोदड़ो का अर्थ है मृत लोगों का टीला ।
2500 ईसा पूर्व के आसपास निर्मित, यह प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे बड़ी बस्तियों में से एक थी।

 

. एक ही कब्र से तीन मानव कंकाल कहां निकले हैं ?
A. सराय नाहरराय से
B. दमदमा से
C. महदहा से
D. लघननाज

 

Answer: B. दमदमा से

 

. निम्नलिखित में से किस स्थल से मानव कंकाल के साथ कुत्ते का कंकाल शवाधान से प्राप्त हुआ है?
A. बुर्जहोम
B. चिरांद
C. ब्रह्मगिरि
D. मास्को

 

Answer: A. बुर्जहोम
Note: जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर के निकट उत्तर पश्चिम में स्थित बुर्जहोम से नव पाषाणिक अवस्था में मानव कंकाल के साथ कुत्ते का कंकाल भी शवाधान से प्राप्त हुआ है।

. पुरातात्विक स्थल सुरकोतड़ा किस राज्य में स्थित है ?
A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. कर्नाटक
D. गुजरात

 

Answer: D. गुजरात
Note: सुरकोतड़ा एक पुरातात्विक स्थल है जो भारत के गुजरात राज्य के कच्छ जिले के तालुका नामक जगह में स्थित है।
1964 के दौरान, सुरकोतड़ा की खोज 1964 में जग पति जोशी ने की थी।

 

. निम्नलिखित में से किस पुरातात्विक स्थल पर गतवास (pit-dwellings) के प्रमाण है?
A. मेहरगढ़
B. राजा घुण्डाई
C. बुर्जहोम
D. पलावोय

 

Answer: C. बुर्जहोम
Key Points:
बुर्जहोम एक पुरातत्व स्थल है जिसमें गड्डे मिलने के प्रमाण है।
यह एक आदिम आवास है।
बुर्जहोम पुरातात्विक स्थल जम्मू और कश्मीर की कश्मीर घाटी में स्थित है।

 

. पुरातात्विक स्थल इनामगाँव कहाँ स्थित है ?
A. उत्तर प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. मध्यप्रदेश
D. कर्नाटक

 

Answer: B. महाराष्ट्र
Note: यह घोड़ नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है, इसे भीमा घाटी का क्षेत्रीय केंद्र माना जाता है।

 

. इनामगाँव, एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल किस नदी पर स्थित है?
A. इंद्रायणी
B. उल्हास
C. घोड़
D. कुकड़ी

 

Answer: C. घोड़
Key Points:

इनामगाँव महाराष्ट्र में स्थित हड़प्पा के बाद का कृषि स्थल है, जो घोड़ नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है।
इसे भीमा घाटी का ‘क्षेत्रीय केंद्र’ माना जाता है।
पुरातत्वविदों को इनामगाँव में गेहूं, जौ, चावल, दाल, बाजरा, मटर और तिल के बीज और कई जानवरों की हड्डियाँ, आदि मिले हैं।

 

. पुरातात्विक विद्या का क्या अभिप्राय है ?
A. सिक्कों का अध्ययन
B. शिलालेखों का अध्ययन
C. महाकाव्यों का अध्ययन
D. भूगोल का अध्ययन

 

Answer: B. शिलालेखों का अध्ययन

 बेबीलोन के झूलते उपवन का संबंध निम्न में से किस प्राचीन संस्कृति से है ?

A. मिस्र
B. मेसोपोटामिया
C. हड़प्पा
D. चीन

 

Answer: B. मेसोपोटामिया
Note: बेबीलोन का झूलता उपवन प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में से एक था।

 

. भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहा मिला है?
A. नीलगिरी पहाड़ियों पर
B. शिवालिक पहाड़ियों पर
C. नल्लामाला पहाड़ियों पर
D. नर्मदा घाटी में

 

Answer: D. नर्मदा घाटी में

 

. राख का टीला निम्नलिखित किस नवपाषाणिक स्थल से सम्बन्धित है?
A. बुदिहाल
B. संगनकल्लू
C. ब्रह्मगिरी
D. कोलडिहवा

 

Answer: B. संगनकल्लू
Note: कर्नाटक में मैसूर के पास वेल्लारी जनपद में स्थित संगनकल्लू नामक नवपाषाण कालीन पुरास्थल से राख का टीला मिला है।

 

. नवादा टोली किस राज्य में स्थित है ?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. छत्तीसगढ़
D. मध्यप्रदेश

 

Answer: D. मध्यप्रदेश

 

. इतिहास के आरंभिक काल को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है ?

A. पुरापाषाण काल
B. मध्यपाषाण काल
C. लघुपाषाण काल
D. नवपाषाण काल

 

Answer: A. पुरापाषाण काल


निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले यूरोप को भारत से अवगत कराया था?

A. सिकंदर (अलेक्जेंडर)

B. अरब

C. ग्रीक

D. ईरानी

Ans: A

व्याख्या: सिकन्दर का वास्तविक नाम अलेक्जेंडर तृतीय था। भारत में उसे सिकंदर कहकर सम्बोधित किया जाता हैं। इरानियों के माध्यम से यूनानियों को भारत की अपार सम्पदा की जानकारी हुई जिसकी परिणति सिकन्दर के आक्रमण में हुई। भारत पर सिकन्दर का आक्रमण दूसरा विदेशी व पहला यूरोपीय आक्रमण था। इसलिए, A सही विकल्प है।

सिकंदर के आक्रमण के दौरान पश्चिमोत्तर भारत कितने राज्यों में विभाजित था?

A. 26

B. 27

C. 28

D. 29

Ans: C

व्याख्या: सिकंदर ने अपने विश्व विजय की योजना के अंतर्गत 326 ईसवी पूर्व में भारत पर आक्रमण किया था। इस समय भारत के पश्चिमोत्तर भारत की स्थिति 28 राज्यों में विभाजित थी। इसलिए, C सही विकल्प है।

निम्नलिखित में से कौन सा बीसी (BC) का सही संक्षेप है?

A. बर्थ ऑफ क्राइस्ट

B. बेबी क्राइस्ट

C. बिफोर क्राइस्ट

D. बिफोर सेंचुरी

Ans: C

व्याख्या: बीसी का संक्षेप ईसा पूर्व या बिफोर क्राइस्ट होता है जो ये उल्लेख करता है की जूलियन और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यीशु के अनुमानित जन्म से पहले डेटिंग युग में इस्तेमाल किया गया एक युग है। इसलिए, C सही विकल्प है।

विक्रम संवत की शुरुवात कब हुई थी?

A. 47 ईसा पूर्व

B. 50 ईसा पूर्व

C. 55 ईसा पूर्व

D. 57 ईसा पूर्व

Ans: D

व्याख्या: विक्रम संवत हिन्दू पंचांग में समय गणना की प्रणाली का नाम है। यह संवत 57 ईसा पूर्व में आरम्भ हुई थी। इसका प्रणेता भारत की भूमिवर्मा विक्रमादित्य को माना जाता है। इसलिए, D सही विकल्प है।

शक संवत की शुरुवात कब हुई थी?

A. 78 ई

B. 80 ई

C. 30 ई

D. 639 ई

Ans: A

व्याख्या: शक संवत भारत का प्राचीन संवत है जो 78 ई. से आरम्भ होता है। शक संवत भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर है। इसलिए, A सही विकल्प है।

गुप्त संवत की शुरुवात कब हुई थी?

A. 78 ई

B. 320 ई

C. 398 ई

D. 400 ई

Ans: B

व्याख्या: चन्द्रगुप्त ने एक 'गुप्त संवत' (319-320 ई.) चलाया, कदाचित इसी तिथि को चंद्रगुप्त प्रथम का राज्याभिषेक हुआ था। चंद्रगुप्त ने, जिसका शासन पहले मगध के कुछ भागों तक सीमित था, अपने राज्य का विस्तार इलाहाबाद तक किया। 'महाराजाधिराज' की उपाधि धारण करके इसने पाटलिपुत्र को अपनी राजधानी बनाया था। इसलिए, B सही विकल्प है।

हियुन त्संग भारत कब आया था?

A. 380-413 ईस्वी

B. 413-418 ईस्वी

C. 629-645 ईस्वी

D. 712-713 ईस्वी

Ans: C

व्याख्या: ह्वेन त्सांग, एक प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु था। वह 629-645 ईस्वी के बीच हर्षवर्द्धन के शासन काल में भारत आया था। इसलिए, C सही विकल्प है।

कुतुबुद्दीन ऐबक ने कब गुलाम वंश की स्थापना की थी?

A. 1175 ईस्वी

B. 1278 ईस्वी

C. 1280 ईस्वी

D. 1206 ईस्वी

Ans: D

व्याख्या: कुतुबुद्दीन ऐबक मध्य कालीन भारत में एक शासक, दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान एवं गुलाम वंश का स्थापक था। इसने गुलाम वंश स्थापना 1206 ईस्वी में की थी। इसलिए, D सही विकल्प है।

. 1612 ईस्वी मेंअंग्रेजी बेड़े ने किस युद्ध में पुर्तगालियों को हराया था।

A. सूरत

B. केरल

C. अहमदाबाद

D. मलक्का

Ans: A

व्याख्या: 1600 ई. में कुछ अंग्रेज व्यापारियों ने इंग्लैण्ड की महारानी एलिजाबेथ से,  भारत से व्यापार करने की अनुमति ली।   इसके लिए उन्होंने ईस्ट इण्डिया कम्पनी नामक एक कम्पनी बनाई।  उस समय तक पुर्तगाली यात्रियों ने  भारत  की यात्रा का समुद्री मार्ग  खोज निकाला था। 1612 ईस्वी के सूरत युद्ध, पुर्तगालियों और अग्रेजो के बीच में हुई थी जिसमे अग्रेजों की जीत हुई थी।

जोधपुर की स्थापना एक राजपूत ______ने 1459 में की थी

A. राव जोधा

B. जोधा बाई

C. मान सिंह

D. राणा प्रताप

Ans: A

व्याख्या: जोधपुर की स्थापना एक राजपूत राव जोधा (1438-89 ई.) ने 1459 में की थी और यह भूतपूर्व जोधपुर रियासत की राजधानी था। मंडोर से हटाकर नयी राजधानी यहाँ बसायी गयी थी। नयी राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए चिड़ियाटुंक पहाड़ी पर एक दुर्ग भी बनाया गया था, जो आज भी जोधपुर के किले के नाम से प्रसिद्ध है।









نموذج الاتصال