History MCQ 3

 प्रश्न : 101. निम्नलिखित में से किस युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को पूरी तरह परास्त कर दिया था ?

(A) वांडीवॉश की लड़ाई
(B) बक्सर की लड़ाई
(C) प्लासी की लड़ाई
(D) अडयार की लड़ाई

उत्तर – (A) वांडीवॉश की लड़ाई

प्रश्न : 102. आर्य समाज किसके विरुद्ध है ?

(A) ईश्वर के अस्तित्व
(B) धार्मिक अनुष्ठान और मूर्ति पूजा
(C) हिन्दुत्व
(D) इस्लाम

उत्तर – (B) धार्मिक अनुष्ठान और मूर्ति पूजा

प्रश्न : 103. मलिक काफूर ‘जनरल’ था-

(A) सिकन्दर लोदी का
(B) कुतुबुद्दीन ऐबक का
(C) अलाउद्दीन खिलजी का
(D) हुमायूं का

उत्तर – (C) अलाउद्दीन खिलजी का

प्रश्न : 104. प्रसिद्ध मुस्लिम शासिका चाँदबीबी निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित थी ?

(A) बीजापुर
(B) गोलकुंडा
(C) अहमदनगर
(D) बरार

उत्तर – (C) अहमदनगर

प्रश्न : 105. सुविख्यात कोहिनूर हीरा किस खान से निकाला गया था ?

(A) उड़ीसा
(B) छोटा नागपुर
(C) बोजापुर
(D) गोलकुंडा

उत्तर – (D) गोलकुंडा

प्रश्न : 106. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की ?

(A) विवेकानंद
(B) रामकृष्ण
(C) एम.जी. रानाडे
(D) केशवचंद्र सेन

उत्तर – (A) विवेकानंद

प्रश्न : 107. बुनियादी शिक्षा का विचार पहले किसने प्रस्तुत किया था ?

(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) राजा राममोहन राय
(C) महात्मा गाँधी
(D) दयानंद सरस्वती

उत्तर – (C) महात्मा गाँधी

प्रश्न : 108. अलीगढ़ में मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना किसने की थी ?

(A) मोहम्मद अली जिन्ना
(B) मुहम्मद अली
(C) शौकत अली
(D) सर सैयद अहमद खाँ

उत्तर – (D) सर सैयद अहमद खाँ

प्रश्न : 109. शेरशाह द्वारा निर्मित ग्रैंड ट्रंक रोड पंजाब को किसके साथ जोडती थी ?

(A) लाहौर
(B) मुल्तान
(C) आगरा
(D) पूर्व बंगाल

उत्तर – (D) पूर्व बंगाल

प्रश्न : 110. शिवाजी का गुरु कौन था ?

(A) नामदेव
(B) रामदास
(C) एकनाथ
(D) तुकाराम

उत्तर – (B) रामदास

प्रश्न : 111. ‘इनाम भूमि’ किसे दी जाती थी ?

(A) विद्वान और धार्मिक व्यक्ति
(B) पैतृक राजस्व संग्राहक
(C) मनसबदार
(D) कुलीन

उत्तर – (A) विद्वान और धार्मिक व्यक्ति

प्रश्न : 112. मुहम्मद गोरी विजित प्रदेशों की देखभाल के लिए निम्नलिखित में से किस विश्वसनीय जनरल को छोड़कर गया था ?

(A) नसीरुद्दीन
(B) इल्तुतमिश
(C) कुतुबुद्दीन ऐबक
(D) मलिक काफूर

उत्तर – (C) कुतुबुद्दीन ऐबक

प्रश्न : 113. निम्नलिखित में से वह गवर्नर कौन सा था, जो मैसूर के तीसरे युद्ध में टीपू सुल्तान के विरुद्ध लड़ा था ?

(A) लॉर्ड वेलेजली
(B) लॉर्ड डलहौजी
(C) लॉर्ड कार्नवालिस
(D) लॉर्ड वेलिंग्टन

उत्तर – (C) लॉर्ड कार्नवालिस

प्रश्न : 114. ब्रिटिश ने पंजाब को निम्नलिखित में से किस सन् में अपने राज्य में मिलाया था ?

(A) 1828 ई.
(B) 1831 ई.
(C) 1849 ई.
(D) 1856 ई.

उत्तर – (C) 1849 ई.

प्रश्न : 115. निम्नलिखित में से वह पुर्तगाली कौन था जिसने गोआ पर अधिकार किया था ?

(A) फ्रांसिस्को द अलमिडा
(B) अलफांसो द अल्बुकर्क
(C) वास्को डि गामा
(D) रॉबर्टो द नोबिली

उत्तर – (B) अलफांसो द अल्बुकर्क

प्रश्न : 116. दिल्ली के किस सुल्तान ने एक रोजगार विभाग, एक दान विभाग और एक परोपकारी चिकित्सालय की स्थापना की ?

(A) फिरोज तुगलक
(B) मोहम्मद तुगलक
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) बलबन

उत्तर – (A) फिरोज तुगलक

प्रश्न : 117. किसके शासन काल में सबसे अधिक मंगोल आक्रमण हुए ?

(A) बलबन
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(D) फिरोज तुगलक

उत्तर – (B) अलाउद्दीन खिलजी

प्रश्न : 118. वे दो वंशज कौन थे, जिन्होंने खिलजी शासकों से तत्काल पहले और बाद में शासन किया था ?

(A) गुलाम तथा लोदी
(B) सैय्यद तथा लोदी
(C) गुलाम तथा तुगलक
(D) तुगलक तथा लोदी

उत्तर – (C) गुलाम तथा तुगलक

प्रश्न : 119 . ‘दीन-ए-इलाही’ एक नया धर्म निम्नलिखित में से किसके द्वारा शुरू किया गया था ?

(A) हुमायूं
(B) जहांगीर
(C) अकबर
(D) शाहजहां

उत्तर – (C) अकबर

प्रश्न : 120 . निम्नलिखित में से किस तोमर शासक को दिल्ली शहर को स्थापित करने का श्रेय प्राप्त है ?

(A) अनंगपाल
(B) वज़ात
(C) रुदाने
(D) देवराज

उत्तर – (A) अनंगपाल

प्रश्न : 121. मुहम्मद-बिन-कासिम ने निम्नलिखित में से किस ई. सन् में सिंध पर विजय प्राप्त की थी ?

(A) 712 ई.
(B) 812 ई.
(C) 912 ई.
(D) 1012 ई.

उत्तर – (A) 712 ई.

प्रश्न : 122. अंग्रेजों द्वारा कलकत्ता में निर्मित दुर्ग का नाम क्या है ?

(A) फोर्ट सेंट डेविड
(B) फोर्ट सेंट एंड्रयू
(C) फोर्ट विलियम
(D) फोर्ट विक्टोरिया

उत्तर – (C) फोर्ट विलियम

प्रश्न : 123. भारत में प्रकाशित होने वाला प्रथम समाचार-पत्र का नाम था-

(A) दि कलकत्ता क्रॉनिकल
(B) दि कलकत्ता गजट
(C) दि ओरिएण्टल मैगनीज ऑफ़ कलकत्ता
(D) दि बंगाल गजट

उत्तर – (D) दि बंगाल गजट

प्रश्न : 124. “लेडी विथ द लैप” के नाम से कौन विख्यात है ?

(A) सरोजिनी नायडू
(B) फ्लोरेंस नाइटिंगेल
(C) इंदिरा गाँधी
(D) मायावती

उत्तर – (B) फ्लोरेंस नाइटिंगेल

प्रश्न : 125. किस गवर्नर-जनरल ने रोपड़ में रणजीत सिंह का बड़े सम्मान के साथ स्वागत किया था ?

(A) मिन्टो प्रथम
(B) विलियम बेंटिंक
(C) हेस्टिंग्ज
(D) ऑकलैंड

उत्तर – (B) विलियम बेंटिंक

प्रश्न : 126. निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट ने सैय्यद भाइयों को गिराया ?

(A) बहादुरशाह I
(B) रफी-उद्-दौला
(C) शाहजहां II
(D) मुहम्मदशाह

उत्तर – (D) मुहम्मदशाह

प्रश्न : 127. निम्न में से किस लड़ाई में नादिरशाह ने मुगल सम्राट मुहम्मदशाह को पराजित किया था ?

(A) दिल्ली
(B) करनाल
(C) पानीपत
(D) कानपूर

उत्तर – (B) करनाल

प्रश्न : 128. “सारे जहाँ से अच्छा’ राष्ट्रभक्ति गीत निम्नलिखित में से किसने लिखा था ?

(A) मोहम्मद इक़बाल
(B) बहादुरशाह जफर
(C) अमीर खुसरो
(D) मिर्जा ग़ालिब

उत्तर – (A) मोहम्मद इक़बाल

प्रश्न : 129. निम्नलिखित में से कौन सी रचना महात्मा गाँधी के साथ सम्बन्धित नहीं है ?

(A) माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ
(B) हरिजन
(C) द होली फैमिली
(D) हिन्द स्वराज

उत्तर – (C) द होली फैमिली

प्रश्न : 130. किसने कहा था कि “आप मुझे खून दो, मैं आपको स्वतंत्रता दूँगा” ?

(A) सुभाषचन्द्र बोस
(B) लाला लाजपत राय
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) सरदार वल्लभभाई पटेल

उत्तर – (A) सुभाषचन्द्र बोस

प्रश्न : 131. रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित गीत ‘जन-गण-मन’ सर्वप्रथम जनवरी 1912 में किस नाम से प्रकाशित हुआ था ?

(A) राष्ट्र जागृति
(B) तत्व बोधिनी
(C) भारत भाग्य विधाता
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – (C) भारत भाग्य विधाता

प्रश्न : 132. अंग्रेजों द्वारा निम्न में से किस क्रांतिकारी को फाँसी की सजा दी गई थी ?

(A) जतिन दास
(B) चन्द्रशेखर आजाद
(C) राजगुरु
(D) कल्पना दत्त

उत्तर – (C) राजगुरु

प्रश्न : 133. नील की खेती करने वालों के विरूद्ध विद्रोह को प्रदर्शित करने वाले नाटक ‘नीलदर्पण’ के लेखक कौन थे ?

(A) दीनबन्धु मित्र
(B) बंकिम चंद्र चटर्जी
(C) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(D) नवीन चंद्र सेन

उत्तर – (A) दीनबन्धु मित्र

प्रश्न : 134. निम्न में से कौन सा उपन्यास, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना था ?

(A) परीक्षा गुरु
(B) आनंदमठ
(C) रंगभूमि
(D) पद्मराग

उत्तर – (B) आनंदमठ

प्रश्न : 135. सिखों के सैन्य सम्प्रदाय (Military sect) ‘खालसा’ का प्रवर्तन किसने किया ?

(A) हरराय
(B) हरकिशन
(C) गोविन्द सिंह
(D) तेग बहादुर

उत्तर – (C) गोविन्द सिंह

प्रश्न : 136. गुरु नानक का जन्म स्थान कौन सा था ?

(A) गुरदासपुर
(B) अमृतसर
(C) लाहौर
(D) तलवंडी

उत्तर – (D) तलवंडी

प्रश्न : 137. रणजीत सिंह की राजनीतिक राजधानी लाहौर थी l किस नगर को उसकी धार्मिक राजधानी कहा जाता था ?

(A) अमृतसर
(B) आनन्दपुर साहिब
(C) गुजरांवाला
(D) पेशावर

उत्तर – (A) अमृतसर

प्रश्न : 138. ‘रज्मनामा’ निम्नलिखित में से किसका फारसी अनुवाद है ?

(A) महाभारत
(B) रामायण
(C) पंचतंत्र
(D) कथासरित्सागर

उत्तर – (A) महाभारत

प्रश्न : 139. 1930 में चटगाँव के सरकारी शास्त्रागार पर हुए सशस्त्र आक्रमण का नेता कौन था ?

(A) चन्द्रशेखर आजाद
(B) भगत सिंह
(C) सूर्यसेन
(D) सुखदेव

उत्तर – (C) सूर्यसेन

प्रश्न : 140. निम्न ब्रिटिश व्यक्तियों में से किसने स्वीकार किया था कि 1857 का विद्रोह एक राष्ट्रीय विद्रोह था ?

(A) लॉर्ड डलहौजी
(B) लॉर्ड कैनिंग
(C) लॉर्ड एलनबरो
(D) डिजरैली

उत्तर – (D) डिजरैली

प्रश्न : 141. ‘इण्डिया हाउस’ कहाँ स्थित है ?

(A) नई दिल्ली
(B) कोलकत्ता
(C) लंदन
(D) न्यूयार्क

उत्तर – (C) लंदन

प्रश्न : 142. कौन ‘यंग इंडिया’ और ‘हरिजन’ का संपादक था ?

(A) नेहरु
(B) अंबेडकर
(C) महात्मा गाँधी
(D) सुभाषचंद्र बोस

उत्तर – (C) महात्मा गाँधी

प्रश्न : 143. भारत में आलू की फसल शुरू की थी-

(A) अंग्रेजों ने
(B) हॉलैण्ड वालों ने
(C) पुर्तगालियों ने
(D) फ्रांसीसियों ने

उत्तर – (C) पुर्तगालियों ने

प्रश्न : 144.अंग्रेजों द्वारा स्थापित प्रथम व्यापारिक केंद्र कौन सा था ?

(A) कलकत्ता
(B) सूरत
(C) मद्रास
(D) बम्बई

उत्तर – (B) सूरत

प्रश्न : 145. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत में फ्रेंच बस्ती नहीं है ?

(A) पांडिचेरी
(B) माहे
(C) गोवा
(D) चंद्र नगर

उत्तर – (C) गोवा

प्रश्न : 146. 1651 में मुगलों द्वारा बंगाल में किस स्थान पर ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार करने और फैक्टरी बनाने की अनुमति दी गई थी ?

(A) कलकत्ता
(B) कासिम बाज़ार
(C) सिंगूर
(D) बर्दवान

उत्तर – (B) कासिम बाज़ार

प्रश्न : 147. निम्नलिखित में से कौन सा स्थान भारत में पुर्तगालियों का मुख्यालय था ?

(A) कोचीन
(B) गोवा
(C) कालीकट
(D) कन्नौर

उत्तर – (B) गोवा

प्रश्न : 148. ‘फ्रेंच ईस्ट इंडिया कम्पनी’ का गठन कब हुआ था ?

(A) 1600 ई. में
(B) 1620 ई. में
(C) 1664 ई. में
(D) 1604 ई. में

उत्तर – (C) 1664 ई. में

प्रश्न : 149. अमर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के रचयिता है-

(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(B) शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
(C) बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय
(D) सुरेन्द्रनाथ बंदोपाध्याय

उत्तर – (C) बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय

प्रश्न : 150. ‘फ्रंटियर गाँधी’ पद के साथ कौन संबंधित हैं ?

(A) मो. क. गाँधी
(B) अब्दुल वली खां
(C) खान अब्दुल गफ्फार खां
(D) लाला लाजपत राय

उत्तर – (C) खान अब्दुल गफ्फार खां

प्रश्न : 151. लाहौर षडयंत्र मामला किसके विरुद्ध रजिस्टर किया गया ?

(A) वी.डी. सावरकर
(B) भगत सिंह
(C) चंद्र्शेखर आज़ाद
(D) अरविंद घोष

उत्तर – (B) भगत सिंह

प्रश्न : 152. तीसरे आंग्ल-मैसूर युद्ध को समाप्त करने के लिए टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों के साथ निम्नलिखित में से कौन-सी सन्धि की थी?

(A) मंगलौर की संधि
(B) श्रीरंगपट्टम की संधि
(C) मैसूर की संधि
(D) बिद्नूर की संधि

उत्तर – (B) श्रीरंगपट्टम की संधि

प्रश्न : 153. ‘खालसा’ की स्थापना किसने की थी ?

(A) गुरु गोविन्द सिंह
(B) गुरु रामदास
(C) गुरु नानक
(D) अर्जुन देव

उत्तर – (A) गुरु गोविन्द सिंह

प्रश्न : 154. वर्ष 1999 का बैसाखी का त्योहार पंजाब के लिए विशेष ऐतिहासिक महत्व का है क्योंकि –

(A) इस त्योहार पर खालसा पंथ की स्थापना को 300 वर्ष पूरे हो गए हैं
(B) बीसवीं शताब्दी का ऐसा यह अंतिम त्योहार है
(C) पंजाब के बड़ी संख्या में वे लोग भाग ले रहे हैं जो अनिवासी भारतीय हैं
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – (A) इस त्योहार पर खालसा पंथ की स्थापना को 300 वर्ष पूरे हो गए हैं

प्रश्न : 155. महमूद गजनी ने निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध मंदिर पर धावा बोला था ?

(A) बेलूर
(B) हलेबिड
(C) सोमनाथ
(D) कोणार्क

उत्तर – (C) सोमनाथ

प्रश्न : 156. तराइन की दूसरी लड़ाई में पृथ्वीराज को किसने पराजित किया था ?

(A) महमूद गजनवी
(B) कुतुबुद्दीन ऐबक
(C) मुहम्मद गोरी
(D) अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर – (C) मुहम्मद गोरी

प्रश्न : 157. सह्तारा (सितार) का जनक निम्नलिखित में से किसको समझा जाता है ?

(A) मियां तानसेन
(B) बैजू बावरा
(C) अमीर खुसरो
(D) बड़े गुलाम अली खां

उत्तर – (C) अमीर खुसरो

प्रश्न : 158. निम्नलिखित में से किस यूरोपीय ने भारत में सबसे पहले अपना व्यापार फैलाया और प्रभावित किया ?

(A) ब्रिटिश
(B) फ्रेंच
(C) डच
(D) पुर्तगाली

उत्तर – (D) पुर्तगाली

प्रश्न : 159. ‘केप ऑफ़ गुड होप’ के रास्ते भारत तक के समुद्री रास्ते की खोज किसने की थी ?

(A) वास्को डि गामा
(B) अमुंदसेन
(C) क्रिस्टोफर कोलंबस
(D) जॉन काबोट

उत्तर – (A) वास्को डि गामा

प्रश्न : 160. भारत में पुर्तगाली सत्ता की वास्तविक नींव रखने वाले महानतम पुर्तगाली गवर्नर थे-

(A) अल्मेडा
(B) फ्रांसिस ड्रेक
(C) अल्बुकर्क
(D) वास्को डि गामा

उत्तर – (C) अल्बुकर्क

نموذج الاتصال