History MCQ in Hindi
प्रश्न : 01. भक्ति-प्रचारक शंकरदेव ने निम्न प्रादेशिक भाषाओँ में किसका उपयोग करके, उसे लोकप्रिय बनाया था ?
(A) असमिया
(B) बंगला
(C) बृज भाषा
(D) अवधी
उत्तर – (A) असमिया
प्रश्न : 02. ‘सती प्रथा’ को निरुत्साहित करने वाला मुगल सम्राट था-
(A) बाबर
(B) हुमायूं
(C) अकबर
(D) जहांगीर
उत्तर – (C) अकबर
प्रश्न : 03. मुगल सम्राटों का ‘मीर बख्शी’ किस विभाग की अध्यक्षता करता था ?
(A) आसूचना (गुप्तवार्ता)
(B) विदेशी मामले
(C) सेना संगठन
(D) वित्त
उत्तर – (C) सेना संगठन
प्रश्न : 04. चंगेज़ खान ने जलाउद्दीन का पीछा करते हुए किसके शासनकाल में भारत की सीमाओं पर आक्रमण किया था ?
(A) कुतुबुद्दीन ऐबक
(B) इल्तुतमिश
(C) बलबन
(D) नसीरुद्दीन खुसरो
उत्तर – (B) इल्तुतमिश
प्रश्न : 05. प्रसिद्ध फारसी त्योहार नौरोज का प्रवर्तन किसने किया ?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) इल्तुतमिश
(C) फिरोज तुगलक
(D) बलबन
उत्तर – (D) बलबन
प्रश्न : 06. निम्नलिखित में से वह अकेली रानी कौन थी जिसने दिल्ली पर शासन किया ?
(A) रजिया सुल्तान
(B) चाँद बीबी
(C) मेहरुन्निशा
(D) हजरत महल
उत्तर – (A) रजिया सुल्तान
प्रश्न : 07 . छत्रपति शिवाजी को हराने के लिए औरंगजेब ने निम्न में से किसको भेजा था ?
(A) राजा जसवंत सिंह
(B) राजा मान सिंह
(C) राजा भगवान दास
(D) राजा जय सिंह
उत्तर – (D) राजा जय सिंह
प्रश्न : 08. शिवाजी के प्रशासन में ‘पेशवा’कहा जाता था-
(A) धार्मिक मामलों के मंत्री को
(B) रक्षा मंत्री को
(C) प्रधानमंत्री को
(D) न्याय मंत्री को
उत्तर – (C) प्रधानमंत्री को
प्रश्न : 09. इंग्लैण्ड के तत्कालीन राजा जेम्स I द्वारा जहांगीर के शाही दरबार में राजदूत के रूप में निम्नलिखित में से किसको भेजा गया था ?
(A) जॉन हॉकिंस
(B) विलियम टॉड
(C) सर थॉमस रो
(D) सर वाल्टर रेले
उत्तर – (A) जॉन हॉकिंस
प्रश्न : 10. निम्नलिखित में से औरंगजेब का उत्तराधिकारी कौन था ?
(A) अजाम
(B) काम बक्श
(C) अकबर II
(D) मुअज्जम
उत्तर – (D) मुअज्जम
प्रश्न : 11. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति निरक्षर था ?
(A) जहांगीर
(B) शाहजहां
(C) अकबर
(D) औरंगजेब
उत्तर – (C) अकबर
प्रश्न : 12. इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया था ?
(A) इल्तुतमिश
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) मुहम्मद बिन तुगलक
(D) बलबन
उत्तर – (C) मुहम्मद बिन तुगलक
प्रश्न : 13. लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था ?
(A) बहलोल लोदी
(B) इब्राहिम लोदी
(C) दौलत खां लोदी
(D) सिकन्दर लोदी
उत्तर – (B) इब्राहिम लोदी
प्रश्न : 14. दिल्ली के निम्नलिखित सुल्तानों में से किसे इतिहासकारों ने ‘विरोधाभासों का मिश्रण’ बताया ?
(A) बलबन
(B) इब्राहिम लोदी
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) मुहम्मद-बिन-तुगलक
उत्तर – (D) मुहम्मद-बिन-तुगलक
प्रश्न : 15. चित्तौड़ का ‘कीर्ति स्तंभ’ किसने बनवाया था ?
(A) राणा प्रताप
(B) राणा कुम्भा
(C) राणा सांगा
(D) बप्पा रावल
उत्तर – (B) राणा कुम्भा
प्रश्न : 16. प्रथम भक्ति आंदोलन का आयोजन किसने किया था ?
(A) नानक
(B) मीरा
(C) रामदास
(D) रामानुजाचार्य
उत्तर – (D) रामानुजाचार्य
प्रश्न : 17. निम्नलिखित में से किस खिलजी शासक ने दिल्ली के राजसिंहासन पर बैठने के लिए अपने ससुर की हत्या कर दी थी ?
(A) कुतुबुद्दीन ऐबक ने
(B) जलालूद्दीन खिलजी ने
(C) गयासुद्दीन ने
(D) अलाउद्दीन खिलजी ने
उत्तर – (D) अलाउद्दीन खिलजी ने
प्रश्न : 18. लोदी वंश की स्थापना किसने की थी ?
(A) इब्राहिम लोदी
(B) सिकन्दर लोदी
(C) बहलोल लोदी
(D) खिज्र खान
उत्तर – (C) बहलोल लोदी
प्रश्न : 19. निम्न में से कौन सा अकबर द्वारा अपनाया गया सुधार उपाय नहीं है ?
(A) दाग
(B) मनसबदारी प्रणाली
(C) इक्ता प्रणाली
(D) जब्ती
उत्तर – (C) इक्ता प्रणाली
प्रश्न : 20. सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ-द्वय तानसेन और बैजू बावरा, किसके शासन काल में सुविख्यात थे ?
(A) जहांगीर
(B) बहादुर शाह जफर
(C) अकबर
(D) शाहजहां
उत्तर – (C) अकबर
प्रश्न : 21. निम्नलिखित मुगल भवनों में से किसमें यह अनन्य विशेषता बताई जाती है कि वह लंबाई और चौड़ाई में बिलकुल बराबर है ?
(A) आगरा का किला
(B) लाल किला
(C) ताजमहल
(D) बुलंद दरवाजा
उत्तर – (C) ताजमहल
प्रश्न : 22. निम्नलिखित में से किसके शासन काल के दौरान भारत में 1 रूपये का सिक्का टकसालित (मिंट) किया गया था ?
(A) बाबर
(B) शेरशाह सूरी
(C) अकबर
(D) औरंगजेब
उत्तर – (B) शेरशाह सूरी
प्रश्न : 23. तालिकोटा की प्रसिद्ध लड़ाई कब हुई थी ?
(A) 1565 ई.
(B) 1575 ई.
(C) 1585 ई.
(D) 1570 ई.
उत्तर – (A) 1565 ई.
प्रश्न : 24. ‘हुमायूंनामा’ की रचना किसने की ?
(A) हुमायूं
(B) अकबर
(C) अबुल फज़ल
(D) गुलबदन बेगम
उत्तर – (D) गुलबदन बेगम
प्रश्न : 25. हुमायूं को किस लड़ाई में पराजय के बाद भारत से भागना पड़ा था ?
(A) खानवा
(B) कन्नौज
(C) पानीपत
(D) गोगरा
उत्तर – (B) कन्नौज
प्रश्न : 26. भारत में मुगल सत्ता की स्थापना किस लड़ाई के बाद हुई ?
(A) तराइन की पहली लड़ाई
(B) तराइन की दूसरी लड़ाई
(C) पानीपत की पहली लड़ाई
(D) पानीपत की दूसरी लड़ाई
उत्तर – (C) पानीपत की पहली लड़ाई
प्रश्न : 27. निम्नलिखित में से किस पर अकबर की विजय होने की स्मृति में बुलंद दरवाजे का निर्माण किया गया था ?
(A) मालवा
(B) डेकन
(C) बंगाल
(D) गुजरात
उत्तर – (D) गुजरात
प्रश्न : 28. ‘मनसबदारी प्रणाली’ किसने आरंभ की थी ?
(A) अकबर
(B) शाहजहां
(C) जहांगीर
(D) बाबर
उत्तर – (A) अकबर
प्रश्न : 29. निम्नलिखित में से कौन-सा एक फतेहपुर सीकरी में स्थित नहीं है ?
(A) पंच महल
(B) मोती मस्जिद
(C) सलीम चिश्ती का मकबरा
(D) मरियम पैलेस
उत्तर – (B) मोती मस्जिद
प्रश्न : 30. किस मुगल शासक ने भारत की वनस्पतियों और प्राणी जगत, ऋतुओं और फलों का विशद विवरण अपनी दैनन्दिन (डायरी) में दिया है ?
(A) अकबर
(B) जहांगीर
(C) बाबर
(D) औरंगजेब
उत्तर – (C) बाबर
प्रश्न : 31 . खानवा के युद्ध में बाबर द्वारा पराजित किया जाने वाला राजपूत राजा था –
(A) राणा सांगा
(B) रूद्र देव
(C) उदय सिंह
(D) राणा प्रताप सिंह
उत्तर – (A) राणा सांगा
प्रश्न : 32. निम्नलिखित में से किस राजपूत राजा ने मुहम्मद गोरी को पहली बार हराया था ?
(A) पृथ्वीराज तृतीय
(B) बघेल भीम
(C) जयचन्द्र
(D) कुमारपाल
उत्तर – (B) बघेल भीम
प्रश्न : 33. ‘अमुक्त माल्यदम’ किसका कार्य है ?
(A) अल्लासानी पेद्न्ना
(B) कृष्णदेव राय
(C) वाच्चाराज
(D) खरवेला
उत्तर – (B) कृष्णदेव राय
प्रश्न : 34. विजयनगर के मध्यकालीन नगर को आजकल कहते हैं-
(A) चन्द्रगिरी
(B) हलेबिदु
(C) हम्पी
(D) कोंडाविडु
उत्तर – (C) हम्पी
प्रश्न : 35. ‘कुव्वत-उल-इस्लाम’ मस्जिद (दिल्ली) का निर्माण निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था ?
(A) कुतुबुद्दीन ऐबक
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) इल्तुतमिश
(D) मोहम्मद आदिलशाह
उत्तर – (A) कुतुबुद्दीन ऐबक
प्रश्न : 36. दिल्ली का वह सुल्तान कौन था, जिसकी मृत्यु पोलो खेलते हुए हुई थी ?
(A) कुतुबुद्दीन ऐबक
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) फिरोजशाह तुगलक
(D) गियासुद्दीन तुगलक
उत्तर – (A) कुतुबुद्दीन ऐबक
प्रश्न : 37. दिल्ली के सुल्तान का पद संभालने से पहले बलबन किस सुल्तान का प्रधानमंत्री था ?
(A) नसिरुद्दीन
(B) कुतुबुद्दीन ऐबक
(C) बहराम शाह
(D) अराम शाह
उत्तर – (A) नसिरुद्दीन
प्रश्न : 38. ‘विजयनगर राज्य’ की स्थापना किसने की थी ?
(A) तुलुव वंश ने
(B) संगम वंश ने
(C) सालुव वंश ने
(D) देवराय वंश ने
उत्तर – (B) संगम वंश ने
प्रश्न : 39. अकबर के शासन काल में भूराजस्वस सुधारों के लिए कौन उत्तरदायी था ?
(A) बीरबल
(B) टोडरमल
(C) जयसिंह
(D) बिहारीमल
उत्तर – (B) टोडरमल
प्रश्न : 40. ‘आइने-अकबरी’ पुस्तक का लेखक कौन है ?
(A) अकबर
(B) अबुल फज़ल
(C) फिरदौसी
(D) जहांगीर
उत्तर – (B) अबुल फज़ल
प्रश्न : 41. हल्दीघाटी की लड़ाई किनके बीच लड़ी गई थी ?
(A) अकबर और राणा संग्राम सिंह
(B) अकबर और मेदिनी राय
(C) अकबर और राणा प्रताप सिंह
(D) अकबर और उदय सिंह
उत्तर – (C) अकबर और राणा प्रताप सिंह
प्रश्न : 42. विजयनगर के शासकों ने प्रोत्साहित किया-
(A) हिंदी, मराठी और संस्कृत को
(B) मलयालम, तमिल और संस्कृत को
(C) तमिल, तेलुगूऔर संस्कृत को
(D) तेलुगू, उर्दू और संस्कृत को
उत्तर – (C) तमिल, तेलुगूऔर संस्कृत को
प्रश्न : 43. कृष्णदेव राय ने कौन-सी पुस्तक लिखी थी ?
(A) मिताक्षरा
(B) राजतरंगिणी
(C) कर्पूर मंजरी
(D) अमुक्त माल्यद
उत्तर – (D) अमुक्त माल्यद
प्रश्न : 44. हम्पी, तिरुवनमलै, चिदंबरम, श्रीरंगम, तिरुपति आदि में मंदिरों के सामने की ओर बने हुए ‘रायगोपुरम’ का निर्माता कौन था ?
(A) विद्यारण्य
(B) कृष्णदेव राय
(C) हरिहर
(D) राजराज
उत्तर – (B) कृष्णदेव राय
प्रश्न : 45. किसने बीजापुर में स्थित ‘गोल गुम्बज’ का निर्माण किया जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा गुम्बज है, जो अपनी मर-मरश्रावी गैलरी के लिए प्रसिद्ध है ?
(A) महमूद गवां
(B) यूसुफ आदिलशाह
(C) इस्माइल आदिलशाह
(D) मुहम्मद आदिलशाह
उत्तर – (D) मुहम्मद आदिलशाह
प्रश्न : 46. शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ था-
(A) 1627 ई.में
(B) 1674 ई.में
(C) 1680 ई.में
(D) 1670 ई.में
उत्तर – (B) 1674 ई.में
प्रश्न : 47. शिवाजी के राज्य की राजधानी कहाँ थी ?
(A) पुणे
(B) करवार
(C) पुरंदर
(D) रायगढ़
उत्तर – (D) रायगढ़
प्रश्न : 48. निम्नलिखित यूरोपीय शक्तियों में से किसने शिवाजी को तोपें प्रदान कीं ?
(A) पुर्तगाली
(B) डच
(C) अंग्रेज
(D) फ्रांसीसी
उत्तर – (C) अंग्रेज
प्रश्न : 49. विश्व प्रसिद्ध ‘तख्त-ए-ताऊस’ निम्नलिखित में से किस मुगल भवन में रखा गया था ?
(A) फतेहपुर सीकरी में दीवाने खास
(B) आगरा का नया किला
(C) दिल्ली में लाल किले का रंग महल
(D) दिल्ली में लाल किले का दीवाने आम
उत्तर – (D) दिल्ली में लाल किले का दीवाने आम
प्रश्न : 50. निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट को हिंदी गीतों की रचना का श्रेय प्राप्त है ?
(A) बाबर
(B) अकबर
(C) जहांगीर
(D) शाहजहां
उत्तर – (B) अकबर
प्रश्न : 51. जब्ती प्रणाली के अंतर्गत वास्तविक उत्पादन का कितना अंश राज्य की माँग के रूप में निर्धारित किया गया था ?
(A) एक-चौथाई
(B) एक-तिहाई
(C) आधा
(D) पांचवां भाग
उत्तर – (B) एक-तिहाई
प्रश्न : 52. भारत में चिश्ती सिलसिले को किसने संस्थापित किया ?
(A) निजामुद्दीन औलिया
(B) सलीम चिश्ती
(C) शेख मोइनुद्दीन चिश्ती
(D) हमीदुद्दीन नागौरी
उत्तर – (C) शेख मोइनुद्दीन चिश्ती
प्रश्न : 53 . निम्नलिखित में वह सूफी संत कौन था जो यह मानता था कि भक्ति संगीत ईश्वर के निकट पहुंचने का मार्ग है ?
(A) शेख मुईनुद्दीन चिश्ती
(B) बाबा फरीद
(C) सैय्यद मुहम्मद
(D) शाह आलम बुखारी
उत्तर – (A) शेख मुईनुद्दीन चिश्ती
प्रश्न : 54 . जहांगीर का अर्थ क्या है ?
(A) राष्ट्र का अधिपति
(B) महाअधिपति
(C) विश्व विजेता
(D) शत युद्धों का नायक
उत्तर – (C) विश्व विजेता
प्रश्न : 55. चित्रकारी किसके शासन काल के दौरान अपने उच्चतम स्तर पर पहुंची ?
(A) अकबर
(B) औरंगजेब
(C) जहांगीर
(D) शाहजहाँ
उत्तर – (C) जहांगीर
प्रश्न : 56. शिवाजी ने मुगलों को किस संधि के द्वारा किलों को हस्तांतरित किया ?
(A) चित्तोड़
(B) पुणे
(C) पुरंदर
(D) तोरना
उत्तर – (C) पुरंदर
प्रश्न : 57. बहमनी राजाओं की राजधानी थी-
(A) गुलबर्गा
(B) बीजापुर
(C) बेलगाम
(D) रायचूर
उत्तर – (A) गुलबर्गा
प्रश्न : 58. भक्ति एवं सूफी आंदोलन के संतों का योगदान था-
(A) धार्मिक सद्भाव में
(B) राष्ट्रीय एकता में
(C) हिन्दुओं और मुसलमानों की एकता में
(D) सामाजिक सद्भाव में
उत्तर – (A) धार्मिक सद्भाव में
प्रश्न : 59. अलवार संतों का आविर्भाव निम्नलिखित में से किस आधुनिक राज्य से हुआ ?
(A) तमिलनाडु
(B) केरल
(C) कर्नाटक
(D) महाराष्ट्र
उत्तर – (A) तमिलनाडु
प्रश्न : 60. गोल गुम्बज कहाँ हैं ?
(A) कोणार्क
(B) हैदराबाद
(C) पुरी
(D) बीजापुर
उत्तर – (D) बीजापुर
प्रश्न : 61. निम्नलिखित में से किस युद्ध से भारत में मुगल राज्य की नीव पड़ी ?
(A) प्लासी का युद्ध
(B) तालीकोटा का युद्ध
(C) पानीपत का प्रथम युद्ध
(D) हल्दीघाटी का युद्ध
उत्तर – (C) पानीपत का प्रथम युद्ध
प्रश्न : 62. अकबर ने पंच महल का निर्माण, जो खम्भों के लिए विख्यात है, कहाँ किया था ?
(A) लाहौर
(B) फतेहपुर सीकरी
(C) आगरा
(D) सिकन्दरा
उत्तर – (B) फतेहपुर सीकरी
प्रश्न : 63. प्रयाग नगर को अलाहाबाद-अल्लाह का नगर नाम किस ने दिया था ?
(A) औरंगजेब
(B) अकबर
(C) शाहजहां
(D) बहादुर शाह जफर
उत्तर – (B) अकबर
प्रश्न : 64. बाज़ार विनियमन प्रणाली आरंभ की गई थी :
(A) मुहम्मद-बिन-तुगलक द्वारा
(B) इल्तुतमिश द्वारा
(C) अलाउद्दीन खिलजी द्वारा
(D) गयासुद्दीन द्वारा
उत्तर – (C) अलाउद्दीन खिलजी द्वारा
प्रश्न : 65. मुहम्मद-बिन-तुगलक निपुण था –
(A) कला में
(B) संगीत में
(C) सुलेखन में
(D) दर्शन में
उत्तर – (D) दर्शन में
प्रश्न : 66. भगवद्गीता का अंग्रेजी में अनुवाद करने वाला पहला यूरोपियन कौन था ?
(A) सर अलेग्जेंडर कनिंघम
(B) विलियम जोन्स
(C) चाल्र्स विल्किंस
(D) जेम्स प्रिन्सेप
उत्तर – (C) चाल्र्स विल्किंस
प्रश्न : 67. गाँधी को माना जाता है-
(A) दार्शनिक अराजकतावादी
(B) मूल अराजकतावादी
(C) मार्क्सवादी
(D) फेबियनवादी
उत्तर – (A) दार्शनिक अराजकतावादी
प्रश्न : 68. सर्वोदय का आशय है-
(A) संपूर्ण क्रांति
(B) असहयोग
(C) सबका उत्थान
(D) अहिंसा
उत्तर – (C) सबका उत्थान
प्रश्न : 69. राजा राममोहन राय ने किसके विरुद्ध एक ऐतिहासिक आंदोलन का आयोजन किया था ?
(A) जाति प्रथा
(B) सती की कुप्रथा
(C) समाज में महिलाओं की अपमानजनक स्थिति
(D) व्यर्थ के धार्मिक अनुष्ठानों का पालन
उत्तर – (B) सती की कुप्रथा
प्रश्न : 70. गांधीजी ने साम्प्रदायिक पुरस्कार का विरोध क्यों किया और इसका क्या कारण था ?
(A) साम्प्रदायिक पक्षपात
(B) हिंदू समाज में मतभेद उत्पन्न कर देगा
(C) भारत की आर्थिक दुर्दशा
(D) हस्तशिल्प का विनाश
उत्तर – (B) हिंदू समाज में मतभेद उत्पन्न कर देगा
प्रश्न : 71. निम्नलिखित में से वह आयोग कौन सा है जिसने सबसे पहले भारत में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा पर ध्यान दिया ?
(A) मैकाले आयोग
(B) चाल्र्स आयोग
(C) हंटर आयोग
(D) बेंटिंक आयोग
उत्तर – (B) चाल्र्स आयोग
प्रश्न : 72. बंगाल की एशियाटिक सोसायटी (1784 में स्थापित) के प्रवर्तक थे-
(A) वॉरेन हेस्टिंग्स
(B) सर विलियम जोन्स
(C) सर जेम्स मैकिनटॉश
(D) जेम्स प्रिन्सेप
उत्तर – (B) सर विलियम जोन्स
प्रश्न : 73. भारत में 19वीं शताब्दी का पुनर्जागरण निम्नलिखित में से किस वर्ग तक सीमित था ?
(A) राजसी वर्ग
(B) उच्च मध्यवर्ग
(C) धनी किसान
(D) शहरी मकान मालिक (भू-स्वामी)
उत्तर – (B) उच्च मध्यवर्ग
प्रश्न : 74. ‘आनन्द मठ’ पुस्तक के लेखक हैं-
(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(B) बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय
(C) सरोजनी नायडू
(D) श्री अरविन्द
उत्तर – (B) बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय
प्रश्न : 75. भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन सबसे पहले किसने किया था ?
(A) महलनोबीस
(B) दादाभाई नौरोजी
(C) वी.के.आर.वी.राव
(D) सरदार पटेल
उत्तर – (B) दादाभाई नौरोजी
प्रश्न : 76. यह विचार किसने विकसित किया था कि “साधन ही उद्देश्यों का औचित्य बनाते हैं”?
(A) कौटिल्य
(B) राजा राममोहन राय
(C) स्वामी दयानंद सरस्वती
(D) महात्मा गाँधी
उत्तर – (D) महात्मा गाँधी
प्रश्न : 77. भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 1904 वायसराय के प्रभुत्व में पारित किया गया था ?
(A) लॉर्ड लिट्टन
(B) लॉर्ड कर्जन
(C) लॉर्ड रिपन
(D) लॉर्ड हार्डिंग-I
उत्तर – (B) लॉर्ड कर्जन
प्रश्न : 78. गांधीजी का प्रिय गीत “वैष्णव जन तो _ ” किसने रचा था ?
(A) नरसी मेहता
(B) प्रेमानंद
(C) चुनीलाल
(D) धार्मिक लाल
उत्तर – (A) नरसी मेहता
प्रश्न : 79. ‘द इण्डियन वार ऑफ़ इंडिपेंडेंस’ नामक पुस्तक के लेखक कौन थे ?
(A) कृष्ण वर्मा
(B) मैडल कामा
(C) बी.जी. तिलक
(D) वी.डी. सावरकर
उत्तर – (D) वी.डी. सावरकर
प्रश्न : 80. ‘भारत कोकिला’ किसे कहा जाता है ?
(A) विजयलक्ष्मी पंडित
(B) सरोजिनी नायडू
(C) अरुणा आसफ अली
(D) सुचेता कृपलानी
उत्तर – (B) सरोजिनी नायडू
प्रश्न : 81. किसे ‘भारतीय बिस्मार्क’ के रूप में जाना जाता है ?
(A) वल्लभभाई पटेल
(B) सुभाषचंद्र बोस
(C) भगत सिंह
(D) बाल गंगाधर तिलक
उत्तर – (A) वल्लभभाई पटेल
प्रश्न : 82. ‘ब्रिटिश हाउस ऑफ़ कॉमन्स’ में चुना जाने वाला पहला भारतीय कौन था ?
(A) लॉर्ड सिन्हा
(B) एस.एन. टैगोर
(C) डब्ल्यू. सी. बनर्जी
(D) दादाभाई नौरोजी
उत्तर – (D) दादाभाई नौरोजी
प्रश्न : 83. भारत से ब्रिटेन की ओर ‘सम्पत्ति के अपवहन’ (Drain of Wealth) का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था ?
(A) गोपाल कृष्ण गोखले
(B) दादाभाई नौरोजी
(C) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
(D) लाला लाजपत राय
उत्तर – (B) दादाभाई नौरोजी
प्रश्न : 84. महात्मा गाँधी ‘अर्द्धनग्न फकीर’ है, यह उक्ति किसने कही थी ?
(A) विंस्टन चर्चिल
(B) लॉर्ड माउन्टबेटन
(C) लॉर्ड वेवेल
(D) लॉर्ड लिंलिथगो
उत्तर – (A) विंस्टन चर्चिल
प्रश्न : 85. ‘करेंगे या मरेंगे’ – गांधीजी ने राष्ट्र को यह मंत्र किस जन-आंदोलन के अवसर पर दिया था ?
(A) रोलेट सत्याग्रह
(B) नमक सत्याग्रह
(C) भारत छोड़ो आंदोलन
(D) असहयोग आंदोलन
उत्तर – (C) भारत छोड़ो आंदोलन
प्रश्न : 86. ‘करो या मरो’ का प्रसिद्ध नारा किसने दिया था ?
(A) महात्मा गाँधी
(B) वल्लभभाई पटेल
(C) जवाहरलाल नेहरु
(D) राजीव गाँधी
उत्तर – (A) महात्मा गाँधी
प्रश्न : 87. ‘वापस वेदों की ओर’ का आह्वान किया गया था-
(A) स्वामी विवेकानंद द्वारा
(B) स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा
(C) अरविंद घोष द्वारा
(D) राजा राममोहन राय द्वारा
उत्तर – (B) स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा
प्रश्न : 88. सिखों की पवित्र पुस्तक ‘आदिग्रंथ’ का संकलन किसने किया था ?
(A) गुरु तेगबहादुर
(B) गुरु नानक
(C) गुरु अर्जुन देव
(D) गुरु अंगद
उत्तर – (C) गुरु अर्जुन देव
प्रश्न : 89. पिछली शताब्दी में ज्योतिबा फुले के सत्यशोधक समाज ने क्या प्रयास किया था ?
(A) दम्भी ब्राह्मणों तथा उनके अवसरवादी धर्मग्रंथो से नीची जातियों की रक्षा
(B) जाति प्रथा पर आक्रमण
(C) सतारा में जमींदार-विरोधी और महाजन-विरोधी विप्लव का नेतृत्व
(D) अछूतों के लिए पृथक प्रतिनिधित्व
उत्तर – (A) दम्भी ब्राह्मणों तथा उनके अवसरवादी धर्मग्रंथो से नीची जातियों की रक्षा
प्रश्न : 90. कुतुबमीनार को जैसे हम आज उसे देखते हैं, अंतत . पुनर्निर्माण किया गया था ?
(A) बलबन द्वारा
(B) अलाउद्दीन खिलजी द्वारा
(C) सिकंदर लोदी द्वारा
(D) फ़िरोज़ तुगलक द्वारा
उत्तर – (D) फ़िरोज़ तुगलक द्वारा
प्रश्न : 91. शाहजहाँ ने निम्नलिखित में से किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी ?
(A) दिल्ली
(B) जयपुर
(C) आगरा
(D) अमरकोट
उत्तर – (C) आगरा
प्रश्न : 92. वह प्रसिद्ध जैन विद्वान कौन था, जिसका अकबर बहुत सम्मान करता था ?
(A) हेमचन्द्र
(B) हरिविजय
(C) वस्तुपाल
(D) भद्रबाहु
उत्तर – (B) हरिविजय
प्रश्न : 93. शेरशाह की महानता का द्योतक क्या है ?
(A) हुमायूँ के विरूद्ध उसका विजय-अभियान
(B) श्रेष्ठ सैन्य नेतृत्व
(C) प्रशासनिक सुधार
(D) धार्मिक सहिष्णुता
उत्तर – (C) प्रशासनिक सुधार
प्रश्न : 94. ‘नए भारत का पैगंबर’ किसे कहा जाता है ?
(A) दयानंद सरस्वती
(B) श्री रामकृष्ण
(C) राजा राममोहन राय
(D) स्वामी विवेकानंद
उत्तर – (C) राजा राममोहन राय
प्रश्न : 95. निम्नलिखित में से कौन 19वीं शताब्दी के भारत में सामाजिक सुधार आंदोलनों का अग्रगामी था ?
(A) अरविन्द घोष
(B) राजा राममोहन राय
(C) देवेन्द्र नाथ टैगोर
(D) केशवचन्द्र सेन
उत्तर – (B) राजा राममोहन राय
प्रश्न : 96. निम्न में से किसके मुख्य प्रयास से सती प्रथा का उन्मूलन हुआ ?
(A) ब्रिटिश वायसराय
(B) राजा राममोहन राय
(C) धर्म प्रचारक
(D) महर्षि कर्वे
उत्तर – (B) राजा राममोहन राय
प्रश्न : 97. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने 1912 में एक ऊर्दू साप्ताहिक अल-हिलाल शुरू किया, किन्तु सरकार द्वारा उस पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद अल-बलाग की स्थापना की-
(A) 1913 में
(B) 1914 में
(C) 1915 में
(D) 1916 में
उत्तर – (A) 1913 में
प्रश्न : 98. ‘देशबंधु’ की उपाधि किसके साथ संबंधित है ?
(A) बी.आर. अम्बेडकर
(B) सी.आर. दास
(C) वी. सी. पाल
(D) रवीन्द्रनाथ टैगोर
उत्तर – (B) सी.आर. दास
प्रश्न : 99. “स्वराज मेरा जन्म-सिद्ध अधिकार हैं” – यह कथन किसका है ?
(A) गांधीजी
(B) भगत सिंह
(C) लोकमान्य तिलक
(D) जवाहरलाल नेहरु
उत्तर – (C) लोकमान्य तिलक
प्रश्न : 100. अधोलिखित देशों में से इण्डोनेशिया किसका नगर था ?
(A) डच
(B) स्पेन
(C) पुर्तगाल
(D) बेल्जियम
उत्तर – (A) डच