प्रश्न 301 – बैलाडोना नामक औषधि एट्रोपा बेलाडोना नामक पौधे के किस भाग से प्राप्त होती है?
उत्तर – जड़ तथा पत्तियों से
प्रश्न 302 – थायमिन (Thiamine) कौन सा विटामिन है?
उत्तर – विटामिन B1
प्रश्न 303 – कन्जंक्टीवाइटिस (Conjunctivitis) शरीर के किस अंग का रोग है?
उत्तर – आँख का
प्रश्न 304 – प्यास का केन्द्र कहाँ होता है?
उत्तर – हाइपोथेलेमस
प्रश्न 305 – कच्ची चीनी को रंग विहीन करने हेतु जिस चारकोल का प्रयोग किया जाता है, वह है?
उत्तर – एनीमल चारकोल
प्रश्न 306 – अग्निशमन यंत्रों में भरा सोडियम बाइकार्बोनेट घोल किससे क्रिया करके कार्बन डाय ऑक्साइड बनाता है?
उत्तर – गन्धक के अम्ल से
प्रश्न 307 – यदि दो चुम्बकीय ध्रुवों के बीच शक्ति और दूरी दोगुनी हो जाए, तो उनके बीच लगने वाला बल?
उत्तर – चौगुना बढ़ जाएगा।
प्रश्न 308 – भारत के प्रथम अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा 3 अप्रैल, 1984 को किस अन्तरिक्ष यान में गए?
उत्तर – सोयुज-टी-11
प्रश्न 309 – ‘केन्द्रीय शुष्क जोन अनुसंधान संस्थान’ (CAZRI) कहाँ स्थित है?
उत्तर – जोधपुर में
प्रश्न 310 – जीवों के क्लोन (हमशक्ल) तैयार करने की वैज्ञानिक पद्धति का क्या नाम है?
उत्तर – क्लोनिंग
प्रश्न 311 – जैव ऑक्सीकरण के फलस्वरूप उत्पन्न होने वाली ऊर्जा का संचय कहाँ होता है?
उत्तर – ATP अणुओं में
प्रश्न 312 – प्रकाश के ध्रुवीकरण प्रभाव का पता लगाने वाले भारतीय वैज्ञानिक का नाम है?
उत्तर – चंद्रशेखर वेंकटरमन (सी.वी.रमन)
प्रश्न 313 – AIIMS किसका संक्षिप्त रूप है?
उत्तर – ऑल इण्डिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
प्रश्न 314 – जब रक्त में ऑक्सीजन की सांद्रता में कमी आती है, तो श्वास की गति?
उत्तर – बढ़ जाती है।
प्रश्न 315 – रेडियो के आविष्कारक जी मार्कोनी कहाँ के रहने वाले थे?
उत्तर – इटली
प्रश्न 316 – माइक्रो-बायोलॉजी सम्बन्धित है?
उत्तर – अति सूक्ष्म जीवों के अध्ययन से
प्रश्न 317 – शराब का अत्यधिक सेवन करने से मानव के किस अंग की क्षति होती है?
उत्तर – यकृत (Liver) की
प्रश्न 318 – धुले हुए सफेद कपड़ों में नील लगाने से वह अधिक सफेद व चमकीले हो जाते हैं, इसका कारण है?
उत्तर – प्रकाश का प्रकीर्णन
प्रश्न 319 – कोशिका की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर – रॉबर्ट हुक ने
प्रश्न 320 – अपश्रव्य (Infrasonic) तरंगों की आवृत्ति होती है?
उत्तर – 20 हर्ट्ज से कम
प्रश्न 321 – श्वेत रक्त-कणिकाओं का प्रमुख कार्य है?
उत्तर – रोगों से रक्षा करना।
प्रश्न 322 – रक्त–स्कन्दन में कौन सा विटामिन क्रियाशील होता है?
उत्तर – विटामिन K
प्रश्न 323 – पास्कल मात्रक में वायुमण्डलीय दाब कितना होता है?
उत्तर – 10⁵ पास्कल
प्रश्न 324 – साइटोकाइनेसिस में किसका विभाजन होता है?
उत्तर – कोशिका द्रव्य का
प्रश्न 325 – मेथिल अल्कोहल का रासायनिक सूत्र है?
उत्तर – CH₃OH
प्रश्न 326 – जब दो कण टक्कर के पश्चात एक-दूसरे से चिपक जाते हैं, तो टक्कर कहलाती है?
उत्तर – पूर्णत: अप्रत्यास्थ (Perfectly Inelastic)
प्रश्न 327 – किसी क्षेत्र में गुरूत्वीय क्षेत्र शून्य है, तो उस क्षेत्र में गुरूत्वीय विभव होगा?
उत्तर – नियत (Constant)
प्रश्न 328 – जब +q आवेश को कम विभव वाले बिन्दु से अधिक विभव वाले बिन्दु पर ले जाया जाता है, तो उसकी ऊर्जा पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर – ऊर्जा बढ़ जाती है।
प्रश्न 329 – विद्युत क्षेत्र में स्वतंत्र ऋण आवेश (जैसे इलेक्ट्रान) गति करता है?
उत्तर – निम्न विभव से उच्च विभव की ओर
प्रश्न 330 – जल के वैद्युत अपघटन में थोड़ा अम्ल (या क्षार) क्यों मिलाया जाता है?
उत्तर – जल को विद्युत चालक बनाने के लिए
प्रश्न 331 – बहुप्रचारित खतरनाक बीमारी सार्स (SARS) का क्या अर्थ है?
उत्तर – Severe Acute Respiratory Syndrome
प्रश्न 332 – एण्टीजन (Antigen) क्या होते हैं?
उत्तर – एण्टीबॉडी के निर्माण हेतु उत्प्रेरक
प्रश्न 333 – स्कर्वी (Scurvy) रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
उत्तर – विटामिन C की कमी के कारण
प्रश्न 334 – रवों के रूप में सबसे पहले किस एन्जाइम को तैयार किया गया?
उत्तर – यूरिएज को
प्रश्न 335 – यूजेनिक्स (Eugenics) किसके अध्ययन का विज्ञान है?
उत्तर – मानवों के आनुवंशिक अध्ययन का
प्रश्न 336 – वसा का पाचन कौनसा एन्जाइम करता है?
उत्तर – लाइपेज
प्रश्न 337 – जीवद्रव्य सिद्धान्त (Protoplasm Theory) की खोज किसने की?
उत्तर – शूल्ज (Schultze) ने
प्रश्न 338 – क्षेत्रफल दैशिक (Vector) राशि है या अदिश (Scalar) राशि है?
उत्तर – दैशिक (Vector)
प्रश्न 339 – तापायनिक उत्सर्जन समतुल्य क्या है?
उत्तर – द्रवों के वाष्पीकरण से
प्रश्न 340 – यूरिया किसके द्वारा रक्त से पृथक किया जाता है?
उत्तर – गुर्दा (Kidneys)
प्रश्न 341 – कलपक्कम किसके लिए प्रसिद्ध रहता है?
उत्तर – परमाणु शक्ति परियोजना के लिए
प्रश्न 342 – पागल कुत्ते के काटने से भयानक रोग होता है?
उत्तर – हाइड्रोफोबिया
प्रश्न 343 – कोबाल्ट-60 आमतौर पर विकिरण चिकित्सा यथा कैंसर जैसे रोग में प्रयुक्त होता है, क्योंकि यह उत्सर्जित करता है?
उत्तर – गामा किरणें
प्रश्न 344 – कोई व्यक्ति कार से घर से निकलता है तथा t सेकेण्ड पश्चात वापस लौट आता है, यदि गन्तव्य तक दूरी X किमी हो, तो उसका औसत वेग होगा?
उत्तर - शून्य
प्रश्न 345 – वर्गीकरण से सम्बन्धित शाखा है?
उत्तर – टैक्सोनॉमी
प्रश्न 346 – क्लोरोफार्म को भूरी बोतलों में क्यों रखते हैं?
उत्तर – क्योंकि ऑक्सीकृत होकर यह विषैला पदार्थ हो जाता है।
प्रश्न 347 – विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज किसने की थी?
उत्तर – ओरस्टैड ने
प्रश्न 348 – मेथिल सेलीसिलेट को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – आयल ऑफ विंटरग्रीन के नाम से
प्रश्न 349 – जल (H₂O) के अणु किस बंध द्वारा जुड़े होते हैं?
उत्तर – उप-सहसंयोजी बंध द्वारा
प्रश्न 350 – किसी माध्यम में वस्तु की चाल और ध्वनि की चाल का अनुपात क्या कहलाता है?
उत्तर – मैक नम्बर (Mach Number)
प्रश्न 351 – विद्युत विच्छेदन में किसी पदार्थ के 1 रासायनिक तुल्यांक को विच्छेपित करने के लिए कितने विद्युत आवेश की आवश्यकता होती है?
उत्तर – 96500 कूलॉम विद्युत आवेश की
प्रश्न 352 – परिसंचरण तन्त्र के रक्त के थक्के की स्थिति का पता लगाने के लिए किस समस्थानिक का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – Na-24 का
प्रश्न 353 – एन्थ्रोपोलॉजी (Anthropology) में किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर- मानव के उद्भव एवं विकास सम्बन्धी विषय का
प्रश्न 354 – एक आंगस्ट्राम मात्रक कितने नैनोमीटर मात्रक के तुल्य होता है?
उत्तर – 1A = 0.1 nm
प्रश्न 355 – गैमेक्सीन का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – बेंजीन हेक्साक्लोराइड
प्रश्न 356 – सूर्य के द्रव्यमान के 1.4 गुना से कम की द्रव्यमान सीमा को क्या कहते हैं?
उत्तर – चन्द्रशेखर सीमा
प्रश्न 357 – पॉजीट्रान की खोज किसने की थी?
उत्तर – एण्डरसन ने
प्रश्न 358 – संवेग परिवर्तन की दर किसके बराबर होती है?
उत्तर – बल के
प्रश्न 359 – एक β कण के उत्सर्जन से परमाणु संख्या तथा परमाणु द्रव्यमान में क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर – परमाणु क्रमांक 1 से बढ़ जाता है, परमाणु द्रव्यमान अपरिवर्तित रहता है।
प्रश्न 360 – बड़ी आंत का पहला भाग क्या कहलाता है?
उत्तर – कोलोन
प्रश्न 361 – दूध को दही में कौनसा एन्जाइम परिवर्तित करता है?
उत्तर – रेनिन (Rennin)
प्रश्न 362 – यकृत (Liver) उत्सर्जन क्रिया में किस प्रकार सहायता करता है?
उत्तर – अमोनिया को यूरिया में बदलकर
प्रश्न 363 – स्मरण शक्ति एवं चिन्तन का कार्य मस्तिष्क का कौनसा भाग करता है?
उत्तर – सेरिब्रम
प्रश्न 364 – खींचकर किसी तार की लम्बाई दूनी कर देने से उसके विशिष्ट प्रतिरोध पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर – अपरिवर्तित रहेगा।
प्रश्न 365 – बल, संवेग, आवेग कैसी राशियाँ हैं?
उत्तर – सदिश (Vector) राशियां
प्रश्न 366 – तत्वों के रासायनिक और भौतिक गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्ती फलन होते हैं यह नियम किसने प्रतिपादित किया है?
उत्तर – मोस्ले (Moseley)
प्रश्न 367 – आवर्त सारणी के चतुर्थ आवर्त में कितने तत्व हैं?
उत्तर – 18
प्रश्न 368 – किसी वस्तु के जल तुल्यांक (Water equivalent) तथा ऊष्माधारिता (Thermal capacity) के संख्यात्मक मानों में क्या सम्बन्ध है?
उत्तर – बराबर होते हैं।
प्रश्न 369 – आँख के किस भाग द्वारा आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा नियंत्रित की जाती है?
उत्तर – आइरिस (Iris) द्वारा
प्रश्न 370 – कॉकरोच किस समूह का प्रतिनिधित्व करता है?
उत्तर – आर्थ्रोपोडा का
प्रश्न 371 – कट जाने पर रक्त का लगातार स्राव एवं उसका थक्का न जमना किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
उत्तर – विटामिन K
प्रश्न 372 – पौधों में ऊर्जा स्थानान्तरण के लिए किस पोषक तत्व की उपस्थिति अनिवार्य होती है?
उत्तर – फॉस्फोरस की
प्रश्न 373 – रासायनिक रूप से ‘मिल्क ऑफ मैग्नेशिया’ क्या होता है?
उत्तर – Mg(OH)₂ मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड
प्रश्न 374 – निमज्जित वस्तु का पता लगाने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
उत्तर – सोनार (Sonar) का
प्रश्न 375 – किसकी उपस्थिति के कारण किसी पादप कोशिका और पशु-कोशिका में अन्तर पाया जाता है?
उत्तर – कोशिकाभित्ति
प्रश्न 376 – किसके साथ कास्टिक सोडा को उबालकर साबुन तैयार किया जाता है?
उत्तर – वसा (Fat) को
प्रश्न 377 – सुरक्षा की दृष्टि से खाना पकाने वाली एलपीजी गैस सिलिण्डर में क्या भरकर गैस को गन्धयुक्त बनाया जाता है?
उत्तर – थायो अल्कोहल (मरकैप्टन)
प्रश्न 378 – वर्णांधता (Colour blindness) किन रंगों के लिए होती है?
उत्तर – लाल (Red) और हरे (Green) रंग के लिए
प्रश्न 379 – मधुमेह से पीडि़त व्यक्तियों के शरीर में कौनसा पदार्थ नहीं बन पाता?
उत्तर – इन्सुलिन
प्रश्न 380 – मैग्नीफाइंग ग्लास के रूप में किसका इस्तेमाल किया जाता है?
उत्तर – कम फोकस दूरी के उत्तल लैंस (Short focus convex lens) का
प्रश्न 381 – कोणीय संवेग का मात्रक है?
उत्तर – किग्रा मी²/से (ML²T⁻¹)
प्रश्न 382 – कोणीय संवेग संरक्षण का सिद्धान्त क्या है?
उत्तर – अपने अक्ष पर घूमते हुए पिण्ड पर यदि कोई बाह्य बल आघूर्ण न लग रहा हो, तो पिण्ड की कोणीय संवेग नियत रहता है।
प्रश्न 383 – संवेग परिवर्तन की दर (Rate of change of momentum) किसके बराबर होती है?
उत्तर – बल (Force) के
प्रश्न 384 – यदि 0°C ताप वाली 1 ग्राम बर्फ को 80°C वाले 1 ग्राम पानी में डाला जाए तो मिश्रण का अन्तिम ताप कितना होगा?
उत्तर – 0°C
प्रश्न 385 – LASER का अर्थ है?
उत्तर – Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation
प्रश्न 386 – होलोग्राफी (Holography) में किस प्रकार के चित्र खींचे जाते हैं?
उत्तर – त्रिविमीय (Three dimensional)
प्रश्न 387 – आवर्त सारणी के द्वितीय एवं तृतीय आवर्त में कितने कितने तत्व होते हैं?
उत्तर – दोनों में 8-8 तत्व
प्रश्न 388 – विटामिन A की कमी से होने वाले रोग जीरोप्थेल्मिया (Xerophthalmia) शरीर के किस अंग से सम्बन्धित रोग है?
उत्तर – नेत्रों से
प्रश्न 389 – रेबीज की बीमारी अन्य किस नाम से भी जानी जाती है?
उत्तर – हाइड्रोफोबिया
प्रश्न 390 – विटामिन C की कमी से कौनसा रोग होता है?
उत्तर – स्कर्वी
प्रश्न 391 – श्यानता (Viscosity) का SI मात्रक है?
उत्तर – प्वाइज (Poise)
प्रश्न 392 – वायुमण्डल की अनुपस्थिति में पृथ्वी से आकाश किस रंग का दिखाई देगा?
उत्तर – काला
प्रश्न 393 – जेम्स चैडविक ने किस मूल तत्व की खोज की थी?
उत्तर – न्यूट्रॉन की
प्रश्न 394 – परमाणु में प्रोट्रॉन कहाँ स्थित होते है?
उत्तर – नाभिक के भीतर
प्रश्न 395 – पत्तियों का हरा रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है?
उत्तर – क्लोरोफिल की उपस्थिति के कारण
प्रश्न 396 – जल के अन्दर वायु का बुलबुला किस प्रकार के लैंस की भाँति व्यवहार करता है?
उत्तर – अवतल लैंस की भाँति
प्रश्न 397 – काँच का लाल रंग क्या मिलाकर दिया जाता है?
उत्तर – क्यूप्रस लवण
प्रश्न 398 – प्रोटीन का पाचन कौनसा एन्जाइम करता है?
उत्तर – ट्रिप्सिन
प्रश्न 399 – किस रंग के प्रकाश में पौधे में प्रकाश संश्लेषण सबसे अधिक होता है?
उत्तर – लाल रंग के प्रकाश में
प्रश्न 400 – मॉरफीन पौधे के किस भाग से प्राप्त होती है?
उत्तर – पुष्पकली या कैप्सूल से
प्रश्न 401 – किस भारतीय सैटेलाइट को कल्पना चावला की स्मृति में ‘कल्पना-I’ नाम दिया गया है?
उत्तर – मैटसैट को
प्रश्न 402 – प्रकाश तन्तु (Optical Fibre) किस सिद्धान्त पर कार्य करता है?
उत्तर – प्रकाश के पूर्ण आन्तरिक परावर्तन (Total Internal Reflection) के सिद्धान्त पर
प्रश्न 403 – एड्स (AIDS) से मानव शरीर का क्या प्रभावित होता है?
उत्तर – प्रतिरक्षा तंत्र
प्रश्न 404 – रासायनिक तत्वों को संकेतों के रूप में व्यक्त करने का पहला प्रयास किसने किया था?
उत्तर – बर्जीलियस ने
प्रश्न 405 – आवेग (Impulse) बराबर होता है?
उत्तर – बल तथा उसकी क्रिया के समय के गुणनफल के बराबर
प्रश्न 406 – ‘हेनरी’ किस भौतिक राशि का मात्रक है?
उत्तर – प्रेरण गुणांक (Induction Coefficient) का
प्रश्न 407 – कृत्रिम उपग्रह में विभिन्न उपकरणों का ऊर्जा स्रोत क्या है?
उत्तर – सौर ऊर्जा
प्रश्न 408 – वह गैस कौन सी है जो स्वयं जलती है, लेकिन जलाने में सहायक नहीं होती तथा जो सड़े अण्डे जैसी गंध देती है?
उत्तर – हाइड्रोजन सल्फाइड (H₂S) गैस
प्रश्न 409 – कैलामिन किस तत्व का प्रमुख अयस्क है?
उत्तर – जिंक का
प्रश्न 410 – लोहे पर जंग लगने से लोहे का अपचयन (Reduction) होता है या ऑक्सीकरण (Oxidation)?
उत्तर – ऑक्सीकरण
प्रश्न 411 – Rh फेक्टर के खोजकर्ता है?
उत्तर – लैंड स्टीनर व वीनर
प्रश्न 412 – अण्डे का बाह्य खोल (Egg Shell) प्रमुखत: किसका बना होता है?
उत्तर – कैल्सियम कार्बोनेट (CaCO₃) का
प्रश्न 413 – तम्बाकू में उपस्थित हानिकारक एल्केलायड है?
उत्तर – निकोटिन
प्रश्न 414 – कौनसा विटामिन घाव भरने में सहायक होता है?
उत्तर – विटामिन C
प्रश्न 415 – ओरल रिहाइड्रेशन विलयन (ORS) को किस रोग में प्रयोग करने की सलाह दी जाती है?
उत्तर – दस्त में
प्रश्न 416 – यदि कोई वस्तु आपतित प्रकाश के सभी अवयव रंगों का अवशोषण कर ले तो कैसी दिखाई देगी?
उत्तर – काली (Black)
प्रश्न 417 – सूर्य विकिरण को पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?
उत्तर – 8 सेकेण्ड
प्रश्न 418 – सेक्सटेंट (Sextant) का उपयोग किसकी माप करने में किया जाता है?
उत्तर – दो पिण्डों के बीच कोणीय दूरी (Angular Distance) की माप के लिए
प्रश्न 419 – प्रेसर कुकर में खाना जल्दी क्यों पक जाता है?
उत्तर – अन्दर दाब बढ़ने से पानी का क्वथनांक बढ़ जाने से
प्रश्न 420 – रेडियो तरंगों के प्रेषण में सहायता करने वाली वायुमण्डलीय पर्त कौनसी है?
उत्तर – आइनोस्फियर (Ionosphere)
प्रश्न 421 – हृदय एक झिल्ली (Membrane) से ढका होता है जिसे कहते हैं?
उत्तर – पेरीकार्डियम (Pericardium)