प्रश्न 101 – अत्यन्त निम्न ताप पर भौतिकी के अध्ययन को क्या कहते हैं?
उत्तर – क्रायोजेनिक्स (Cryogenics)
प्रश्न 102 – किसी तारे का रंग किससे निर्धारित होता है?
उत्तर – तारे के ताप से
प्रश्न 103 – रासायनिक दृष्टि से ‘भारी जल’ (Heavy Water) क्या है?
उत्तर – ड्यूटेरियम ऑक्साइड
प्रश्न 104 – हीलियम को छोड़कर सभी अक्रिय गैसों की बाह्य कक्षा में कितने इलेक्ट्रान होते हैं?
उत्तर – 8
प्रश्न 105 – हीरा और ग्रेफाइट किसके अपररूप हैं?
उत्तर – कार्बन के
प्रश्न 106 – किस गैस में सड़े अण्डों की गंध आती है?
उत्तर – हाइड्रोजन सल्फाइड गैस में
प्रश्न 107 – ‘न्यूरान’ किसकी इकाई का नाम है?
उत्तर – तंत्रिका तंत्र की इकाई का
प्रश्न 108 – लौंग के तेल का प्रमुख घटक, जो दाँत का दर्द दूर करने में प्रयुक्त होता है?
उत्तर – यूजेनॉल (Eugenol)
प्रश्न 109 – ‘आईकोनोग्राफी’ (Iconography) के अन्तर्गत किस चीज का अध्ययन किया जाता है?
उत्तर – इस शाखा के अन्तर्गत मूर्तियों एवं प्रतिमाओं का अध्ययन किया जाता है।
प्रश्न 110 – जल में प्रकाश (Light) का वेग कितना होता है?
उत्तर – 225000 किमी/से.
प्रश्न 111 – एक ‘पारसेक’ (Parsec) कितने मीटर के बराबर होता है?
उत्तर – एक पारसेक (Parsec) = 3.09 x 10¹⁶ मीटर (Parsec दूरी का मात्रक है, जो कि Parallactic second का संक्षिप्त रूप है।)
प्रश्न 112 – कोशिका का ऊर्जागृह (Power House of cell) कहे जाने वाले माइटोकॉण्ड्रिया नाम सर्वप्रथम किसने दिया?
उत्तर – सी. बेन्डा (C. Benda) ने
प्रश्न 113 – ‘वेसेक्टोमी’ (Vasectomy) तथा ट्यूबेक्टोमी (Tubectomy) क्या है?
उत्तर – संतानोत्पत्ति की क्षमता को रोकने के लिए पुरूषों की नसबंदी को ‘वेसेक्टोमी’ तथा महिला नसबंदी को ‘ट्यूबेक्टोमी’ कहते हैं।
प्रश्न 114 – साबुनी घोल के बुलबुले रंगीन प्रतीत होते हैं, क्यों?
उत्तर – प्रकाश के व्यक्तिकरण (Interference of light) के कारण
प्रश्न 115 – विटामिन A का संग्रह किस अंग में होता है?
उत्तर – यकृत में
प्रश्न 116 – यदि हवा में O₂ की सामान्य मात्रा के साथ-साथ CO भी हो, तो मनुष्य का दम घुटने लगता है, क्योंकि?
उत्तर – हीमोग्लोबिन O₂ के बजाय CO से अधिक तत्परता से संयोग करता है।
प्रश्न 117 – जीवाणु (Bacteria) को किन कारणों से एक पादप माना गया है?
उत्तर – कोशिकाभित्ति (Cellwall) की उपस्थिति के कारण
प्रश्न 118 – मधुमक्खी की भाषा का अनुवाद करने वाला वह कौन वैज्ञानिक था जिसे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
उत्तर – कार्ल वॉन फ्रिश्च (Karl E. Von Frisch)
प्रश्न 119 – किस विटामिन की कमी से सूखा रोग होता है?
उत्तर – विटामिन डी की कमी से
प्रश्न 120 – खसरा रोग किससे फैलता है?
उत्तर – वायरस से
प्रश्न 121 – इन्सुलिन की खोज किसने की थी?
उत्तर – बैंटिंग एवं बैस्ट ने
प्रश्न 122 – हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponics) किससे सम्बन्धित है?
उत्तर – बिना मिट्टी-पानी की खेती से
प्रश्न 123 – कॉड-लिवर ऑयल किस विटामिन का प्रचुर स्रोत होता है?
उत्तर – विटामिन A तथा D का
प्रश्न 124 – किस ताप पर एन्जाइम सर्वाधिक सक्रिय होते है?
उत्तर – 40°C पर
प्रश्न 125 – जब दो वस्तुएं किसी तीसरी वस्तु के तापीय सन्तुलन में है तो वे परस्पर भी तापीय सन्तुलन में होती है यह नियम कहलाता है?
उत्तर – ऊष्मा गतिकी का शून्यांक नियम (Zeroth Law of Thermodynamics)
प्रश्न 126 – रमन प्रभाव, जिसके लिए सी. वी. रमन को नोबेल पुरस्कार प्रदान हुआ, का सम्बन्ध भौतिक विज्ञान के किस विषय से था?
उत्तर – प्रकाश के प्रकीर्णन से (अल्फा किरणों से संबंधित नहीं)
प्रश्न 127 – पटाखों व बारूद में लाल रंग किसके कारण होता है?
उत्तर – स्ट्रांशियम के कारण
प्रश्न 128 – जेट इंजन की कार्यप्रणाली किस भौतिक राशि के सरंक्षण पर आधारित है?
उत्तर – संवेग संरक्षण के आधार पर
प्रश्न 129 – ‘जीन’ शब्द का प्रतिपादन किसने किया?
उत्तर – डब्ल्यू. जोहन्नसेन ने (W. Johannsen)
प्रश्न 130 – कम्प्यूटर में प्रयुक्त होने वाला ‘IC Chip’ किसका बना होता है?
उत्तर – सिलिकॉन का
प्रश्न 131 – भारत की सिलिकॉन वैली (Sillicon Valley) कहाँ स्थित है?
उत्तर – बंगलौर में
प्रश्न 132 – भोपाल दुर्घटना में किस गैस का रिसाव हुआ था?
उत्तर – मिथाइल आइसो सायनेट का
प्रश्न 133 – काँच की समतल प्लेट की फोकस दूरी कितनी होगी?
उत्तर – अनन्त
प्रश्न 134 – यदि कोई व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता है तो उसकी दृष्टि में कौनसा दोष होगा?
उत्तर – निकट दृष्टि (Myopia)
प्रश्न 135 – मानव शरीर की सबसे छोटी माँसपेटी का क्या नाम है?
उत्तर – स्टेपिडियस (Stapedius)
प्रश्न 136 – पौधे के किस भाग में प्राय: परागकणों का निर्माण होता है?
उत्तर – फूल
प्रश्न 137 – 1 इंच में कितने मिलीमीटर होते हैं?
उत्तर – 25.4 मिलीमीटर
प्रश्न 138 – एल. पी. जी. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर – लिक्वीफाइड पेट्रोलियम गैस
प्रश्न 139 – लाल, नारंगी, पीले, हरे रंग के प्रकाश के फोटॉन में सबसे अधिक ऊर्जा किसमें होगी?
उत्तर – हरा रंग (नीला/बैंगनी में अधिक होती है, विकल्पों में हरा)
प्रश्न 140 – चिकित्सा विज्ञान का जनक (Father of Medicine) किस जन्तु वैज्ञानिक को कहा जाता है?
उत्तर – हिप्पोक्रेट्स (Hippocrates) को
प्रश्न 141 – आनुवंशिकी (Genetics) के नियम बनाने का श्रेय किस वैज्ञानिक को है?
उत्तर – ग्रेगर मेण्डल (Gregor Mendel) को
प्रश्न 142 – मैगोलॉजी (Mammology) में किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर – स्तनधारी जन्तुओं का
प्रश्न 143 – ओजोन गैस में किस तरह की गन्ध आती है?
उत्तर – सड़ी मछली की तरह की
प्रश्न 144 – बोरेक्स रासायनिक दृष्टि से है?
उत्तर – सोडियम टेट्रा बोरेट (Sodium tetraborate)
प्रश्न 145 – मक्खी का लार्वा क्या कहलाता है?
उत्तर – मैगेट (Maggot)
प्रश्न 146 – बरगद के पेड़ की नीचे लटकने वाली मोटी जड़ें क्या कहलाती है?
उत्तर – प्रॉप जड़ें (Prop roots)
प्रश्न 147 – फार्माकोग्नोसी (Pharmacognosy) में अध्ययन किया जाता है?
उत्तर – औषधीय पौधों का
प्रश्न 148 – कैलोमल का रासायनिक नाम है?
उत्तर – मरक्यूरस क्लोराइड (Mercurous chloride)
प्रश्न 149 – गैलीनियन दूरदर्शी के अभिदृश्यक की फोकस दूरी 100 सेमी तथा नेत्रिका की 2 सेमी है, सामान्य दृष्टि (Normal vision) के लिए दूरदर्शी की लम्बाई होगी?
उत्तर – 98 सेमी
प्रश्न 150 – तारों व सूर्य की ऊर्जा का स्त्रोत क्या है?
उत्तर – नाभिकीय संलयन
प्रश्न 151 – मैडम क्यूरी ने किस अयस्क से रेडियम प्राप्त किया था?
उत्तर – पिच ब्लेण्ड से
प्रश्न 152 – रेशम का कीट अपने भोजन के लिए किस पौधे/पेड़ की पत्तियों का प्रयोग करता है?
उत्तर – शहतूत (Mulberry) की पत्तियों का
प्रश्न 153 – खा़द्य तेलों को किस प्रक्रिया से वनस्पति घी में बदला जाता है?
उत्तर – हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया से
प्रश्न 154 – ध्रुवण किस प्रकार की तरंगों का गुण है?
उत्तर – अनुप्रस्थ तरंगों (Transverse) का
प्रश्न 155 – धातुओं के विद्युत की सुचालक होने का कारण है?
उत्तर – उनमें अधिक संख्या में मुक्त इलेक्ट्रॉनों की उपस्थिति
प्रश्न 156 – कौनसी धातु मजबूती में स्टील के बराबर किन्तु भार में उससे लगभग आधी होती है?
उत्तर – टाइटेनियम
प्रश्न 157 – पैलाग्रा रोग किसकी कमी से होता है?
उत्तर – नियासिन
प्रश्न 158 – 14 वाष्प घनत्व वाली गैस का अणु भार कितना होगा?
उत्तर – 28
प्रश्न 159 – सोने के आभूषण बनाने के लिए सोने में कौन सी धातु मिलाई जाती है?
उत्तर – ताँबा
प्रश्न 160 – विषाणु को क्रिस्टल के रूप में सबसे पहले प्राप्त करने के लिए किस वैज्ञानिक को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर – स्टेनले को
प्रश्न 161 – अम्लीय मृदा (Acid Soil) को सुधारने के लिए प्रयोग में लाते हैं?
उत्तर – चूना
प्रश्न 162 – स्टार्च को माल्टोज में परिवर्तित करने वाला एन्जाइम है?
उत्तर – एमाइलेज
प्रश्न 163 – किस अंग की गड़बड़ी से मधुमेह की बीमारी होने की सम्भावना है?
उत्तर – अग्नाशय (Pancreas)
प्रश्न 164 – अवतलोत्तल (Concavo-convex) लैंस कैसा है? अभिसारी (Convergent) या अपसारी (Divergent)?
उत्तर – अभिसारी (Convergent)
प्रश्न 165 – प्रेरित विद्युत वाहक बल फ्लक्स परिवर्तन की ऋणात्मक दर के बराबर होता है, यह किसका नियम कहलाता है?
उत्तर - फैराडे का विद्युत चुम्बकीय प्रेरण का नियम
प्रश्न 166 – पॉजीट्रान की खोज कब और किसने की?
उत्तर – 1932 में, एण्डरसन ने
प्रश्न 167 – किस प्रकार के लोहे में कार्बन की मात्रा सबसे कम होती है?
उत्तर – पिटवाँ लोहे (Wrought Iron) में
प्रश्न 168 – वाटर गैस (Water gas) किन दो गैसों का मिश्रण होती है?
उत्तर – कार्बन मोनो ऑक्साइड (CO) तथा हाइड्रोजन (H₂) का मिश्रण
प्रश्न 169 – एण्टीपायरेटिक्स (Antipyretics) का प्रयोग किस कार्य के लिए किया গান্ধा जाता है?
उत्तर – शरीर का दर्द और बुखार उतारने के लिए
प्रश्न 170 – डीएनए का डबल हेलिक्स मॉडल (Double Helix Model) किसकी देन है?
उत्तर – वाटसन और क्रिक की
प्रश्न 171 – रॉबर्ट कोच (Robert Koch) को 1905 में नोबेल पुरस्कार किस कार्य के लिए मिला?
उत्तर – सर्वप्रथम जीवाणुओं का कृत्रिम संवर्धन (Artificial culture) तथा एन्थैक्स (Anthrax) व टीबी (Tuberculosis) के जीवाणुओं को अलग करने के लिए
प्रश्न 172 – टोकोफेरॉल (Tocopherol) किस विटामिन का रासायनिक नाम है?
उत्तर – विटामिन-ई का
प्रश्न 173 – ‘कोलाइटिस’ रोग में प्रभावित होने वाले अंग हैं?
उत्तर- छोटी व बड़ी आतें
प्रश्न 174 – कोबाल्ट ऑक्साइड काँच को कौनसा रंग प्रदान करता है?
उत्तर – गहरा नीला
प्रश्न 175 – रॉकेट के ऊपर जाने का सिद्धान्त है?
उत्तर – रेखीय संवेग का संरक्षण
प्रश्न 176 – डेनियल सेल में प्रयुक्त धातुएं हैं?
उत्तर – ताँबा तथा जस्ता
प्रश्न 177 – नीले लिटमस पत्र को लाल कौन करता है?
उत्तर – अम्ल
प्रश्न 178 – ‘ओरिजन ऑफ स्पीशीज’ नामक पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर – डार्विन ने
प्रश्न 179 – पौधों में प्रोटीन निर्माण के लिए आवश्यक तत्व हैं?
उत्तर – नाइट्रोजन
प्रश्न 180 – ‘हाइड्रोपोनिक्स’ किसे कहते हैं?
उत्तर – पौधों के मृदाविहीन संवर्धन को
प्रश्न 181 – ‘जम्पिंग जीन’ का सिद्धान्त किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया?
उत्तर – बार्बरा मैक्लिन्टॉक ने
प्रश्न 182 – मानव रक्त में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला स्कंदनरोधी (Anticoagulant) क्या है?
उत्तर – हेपरिन (Heparin)
प्रश्न 183 – मोतियाबिन्द से शरीर का कौनसा अंग प्रभावित होता है?
उत्तर – आँख
प्रश्न 184 – प्लवन करती हुई वस्तु का भार होता है?
उत्तर – शून्य
प्रश्न 185 – दो आवेशित चालकों को जोड़ने पर शून्य आवेश प्रवाह की शर्त है?
उत्तर – दोनों समान विभव पर हों।
प्रश्न 186 – जीव और निर्जीव के बीच की कड़ी है?
उत्तर – वायरस
प्रश्न 187 – केन्द्रक की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर – रॉबर्ट ब्राउन ने
प्रश्न 188 – डायस्टेज एन्जाइम किसका पाचन करता है?
उत्तर – स्टार्च का
प्रश्न 189 – डीएनए (DNA) की द्विकुण्डलित संरचना किसने दी थी?
उत्तर – वाटसन एवं क्रिक ने
प्रश्न 190 – रासायनिक दृष्टि से चीनी क्या है?
उत्तर – सुक्रोज (Sucrose)
प्रश्न 191 – नाभिकीय रियेक्टर में भारी जल का प्रयोग किसके रूप में किया जाता है?
उत्तर – मंदक (Moderator) के रूप में
प्रश्न 192 – लेसर बीम की सहायता से त्रिविमीय (3-D) प्रतिबिम्ब बनाने की विधि क्या कहलाती है?
उत्तर – होलोग्राफी (Holography)
प्रश्न 193 – गन मेटल के संघटक तत्व हैं?
उत्तर – ताँबा, टिन और जस्ता
प्रश्न 194 – सबसे बड़ा फूल किस पौधे का होता है?
उत्तर – रेफ्लीशिया का
प्रश्न 195 – एक्सो बायोलॉजी किसका अध्ययन कहलाता है?
उत्तर – अन्य ग्रहों के जीवों का
प्रश्न 196 – पेशियों में लैक्टिक एसिड के जमा हो जाने से हमें क्या होता है?
उत्तर – थकान महसूस होती है।
प्रश्न 197 – कालाजार नामक बीमारी का संक्रमण किसके द्वारा होता है?
उत्तर – सैण्ड फ्लाई के द्वारा
प्रश्न 198 – ग्रीन हाउस प्रभाव का क्या मतलब होता है?
उत्तर – वायुमण्डल में कार्बन डायऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि से ताप में वृद्धि
प्रश्न 199 – इलेक्ट्रॉन-वोल्ट किस भौतिक राशि का मात्रक है?
उत्तर – ऊर्जा का
प्रश्न 200 – फास्ट ब्रीडर टेस्ट रियेक्टर (FBTR) में कौनसा ईंधन प्रयुक्त किया जाता है?
उत्तर – यूरेनियम प्लूटोनियम कार्बाइड