GS MCQ 29

 प्रश्‍न 201 – विरंजक चूर्ण (Bleaching Powder) का सूत्र है?

उत्‍तर – CaOCl2
प्रश्‍न 202 – माइटोसिस प्रक्रम (कोशिका विभाजन) के पूर्ण होने के पश्‍चात् कितने संतति-कोशिकाओं का निर्माण होता है?
उत्‍तर – दो
प्रश्‍न 203 – श्‍वसन के अन्‍त में आणविक ऑक्‍सीजन द्वारा ग्‍लूकोज के पूर्ण ऑक्‍सीकरण के फलस्‍वरूप कितने अणु ATP ऊर्जा मुक्‍त होती है?
उत्‍तर – 38 अणु ATP
प्रश्‍न 204 – मादा एनोफिलीज मच्‍छर के आमाशय में प्‍लाज्‍मोडियम के अंडक की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्‍तर – रोनाल्‍ड रॉस
प्रश्‍न 205 – माइक्रोकोकस पायोजीन्‍स नामक जीवाणु से कौनसा रोग होता है?
उत्‍तर – फोड़ा-फुंसी
प्रश्‍न 206 – एनीमोमीटर यंत्र से क्‍या मापा जाता है?
उत्‍तर – वायु की गति
प्रश्‍न 207 – विटामिन ई का रासायनिक नाम है?
उत्‍तर – टोकोफेरॉल (Tocopherol)
प्रश्‍न 208 – ऑक्‍जेनोमीटर यंत्र से क्‍या नापा जाता है?
उत्‍तर – पौधों की वृद्धि
प्रश्‍‍न 209 – मधुमक्खियों के काटने पर किस अम्‍ल के कारण दर्द की अनुभूति होती है?
उत्‍तर – फॉर्मिक अम्‍ल के कारण
प्रश्‍न 210 – किस प्रकार के विकिरणों के उत्‍सर्जित होने से तत्‍वान्‍तरण हो सकता है?
उत्‍तर – अल्‍फा तथा बीटा विकिरणों के उत्‍सर्जन से
प्रश्‍न 211 – बाइट कम्‍प्‍यूटर की भण्‍डारण क्षमता दर्शाने का कार्य करता है, एक बाइट में कितने बिट्स होते हैं?
उत्‍तर – 8
प्रश्‍न 212 – किसी रोग की चिकित्‍सा के लिए रासायनिक पदार्थों का उपयोग क्‍या कहलाता है?
उत्‍तर – कीमोथैरेपी
प्रश्‍‍न 213 – जब हरे और लाल रंग को मिलाया जाता है, तो कौनसा रंग उत्‍पन्‍न होता है?
उत्‍तर – काला (वर्णकों में) या पीला (प्रकाश में)
प्रश्‍‍न 214 – न्‍यूक्लियर रिएक्‍टर में मंदक का कार्य करता है?
उत्‍तर – भारी जल / ग्रेफाइट
प्रश्‍न 215 – भारत में प्रति वर्ष 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता है, यह किस वैज्ञानिक की कृति से सहचरित है?
उत्‍तर – सी. वी. रमन
प्रश्‍न 216 – मानव शरीर का कौनसा अंग टायफाइड से मुख्‍य रूप से प्रभावित होता है?
उत्‍तर – आँतें
प्रश्‍न 217 – किस अम्‍ल के मासपेशियों में जमा होने के कारण हमें थकान महसूस होती है?
उत्‍तर – लेक्टिक एसिड
प्रश्‍न 218 – साधारण नमक का रासायनिक नाम क्‍या है?
उत्‍तर – सोडियम क्‍लोराइड
प्रश्‍न 219 – कोशिका के अन्‍दर सूचना का प्रवाह किसके द्वारा होता है?
उत्‍तर – RNA के द्वारा
प्रश्‍न 220 – महासागरीय जल में सर्वाधिक मात्रा में पाए जाने वाला लवण कौनसा है?
उत्‍तर – सोडियम क्‍लोराइड
प्रश्‍न 221 – कपड़े धोने का साबुन क्‍या है?
उत्‍तर – प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले उच्‍चतर वसा अम्‍ल (फैटी अम्‍ल) से बने सोडियम लवणों का मिश्रण
प्रश्‍‍न 222 – जल की सतह पर बहने वाले तेल की पतली परत में दिखने वाले बहुत रंगों का क्‍या कारण है?
उत्‍‍तर – प्रकाश का व्यतिकरण (Interference)
प्रश्‍न 223 – ‘बेरी-बेरी’ रोग द्वारा शरीर का कौनसा तन्‍त्र प्रभावित होता है?
उत्‍तर – तंत्रिका तंत्र
प्रश्‍न 224 – रेडार का क्‍या प्रयोग है?
उत्‍तर – रेडियो तरंगों से पदार्थों की उपस्थिति और स्‍थान निर्धारित करना।
प्रश्‍न 225 – एक अश्‍वशक्ति (1HP) बराबर होता है?
उत्‍‍तर- 746 वाट
प्रश्‍न 226 – भूमण्‍‍डलीय तापन का मुख्‍य कारण किसकी वृद्धि है?
उत्‍तर – कार्बन डायऑक्‍साइड
प्रश्‍‍न 227 – जैविक सिस्‍टम (Living System) में रासायनिक क्रिया की प्रक्रिया को तेज करने (Catalysing) में उत्‍तरदायी पदार्थ हैं?
उत्‍तर – एनजाइम
प्रश्‍न 228 – कवक और शैवाल के परस्‍पर सम्‍बन्‍ध से एक नया पादप वर्ग बनता है?
उत्‍तर – लाइकेन
प्रश्‍न 229 – सिन्‍दूर (Vermillion) का रासायनिक नाम क्‍या है?
उत्‍तर – मरक्‍‍यूरिक सल्‍फाइड
प्रश्‍न 230 – हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट के पाचन के लिए कौनसा एन्‍जाइम उत्‍तरदायी है?
उत्‍तर – एमाइलेज (Amylase)
प्रश्‍न 231 – पानी (H2O) के अणु में परमाणु किस बन्‍ध द्वारा जुड़े होते हैं?
उत्‍तर – सहसंयोजी बंध
प्रश्‍न 232 – पौधों की किस क्रिया में मॉलिब्‍डेनम महत्‍‍वपूर्ण योगदान करता है?
उत्‍तर – नाइट्रोजन स्थिरीकरण (उपापचयन)
प्रश्‍न 233 – तरंगदैर्ध्‍य (Wavelength) का कौनसा प्रतीक (Symbol) है?
उत्‍तर – λ (लैम्ब्डा)
प्रश्‍‍न 234 – पृथ्‍वी के द्रव्यमान (Mass) को किसने प्रथम बार मापा था?
उत्‍तर – कै‍वेंडिश
प्रश्‍‍न 235 – गुरूत्‍वीय स्थिरांक (Gravitational Constant) G की इकाई क्‍या है?
उत्‍तर- N·m²/kg²
प्रश्‍न 236 – विस्‍थापन किसी वस्‍तु की अन्तिम एवं प्रारंभिक स्थितियों के बीच की दूरी को कहते हैं। यह किस प्रकार की राशि है?
उत्‍तर – सदिश (Vector)
प्रश्‍न 237 – विशिष्‍ट ऊष्‍मा का मात्रक (SI) है?
उत्‍तर – जूल प्रति किलोग्राम प्रति कैल्विन (J·kg⁻¹·K⁻¹)
प्रश्‍न 238 – भिन्‍न-भिन्‍न पदार्थों के अणुओं के बीच आकर्षण बल को कहा जाता है?
उत्‍‍तर – आसंजक बल (Adhesive force)
प्रश्‍न 239 – रिएक्‍टर स्‍केल से भूकम्‍प की तीव्रता मापी जाती है? भूकम्‍प का पता कौनसे यंत्र से लगाया जाता है?
उत्‍तर – सिस्‍मोग्राफ
प्रश्‍न 240 – पॉलीथीन एक थर्मोप्‍लास्टिक है, जो पाइप, तार के ऊपर के आवरण, पैकिंग थैलियाँ आदि सामग्री बनाने में प्रयुक्‍त होता है। यह किसके बहुलकीकरण से प्राप्‍त किया जाता है?
उत्‍तर – एथिलीन
प्रश्‍न 241 – पानी का द्रवणांक और हिमांक दोनों क्‍या है?
उत्‍तर – 0°C
प्रश्‍न 242 – रंग वर्णान्‍धता (Colour blindness) को डाल्‍टोनिज्‍म भी कहते हैं, यह लिंग सम्‍बन्धित रोग होता है, जो वंशागति के द्वारा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाता है, वर्णान्‍ध व्‍यक्ति किन रंगों में भेद नहीं कर पाते?
उत्‍तर – लाल व हरा
प्रश्‍न 243 – A-रेटिनॉल-दूध, मक्‍खन, अण्‍डा, जिगर, मछली का तेल आदि में होता है, इसकी कमी से कॉर्निया व त्‍वचा कोशाओं का शल्‍की भवन, रतौंधी आदि रोग हो जाते हैं, यह किसमें घुलनशील है?
उत्‍तर – वसा में
प्रश्‍न 244 – मुनष्‍य में हृदय सामान्‍यत: 75 बार प्रति मिनट स्‍पंदित होता है, जिसमें लगभग कितने लीटर रक्‍त की पम्पिंग होती है?
उत्‍तर – पाँच लीटर
प्रश्‍न 245 – मुनष्‍‍य के अतिरिक्‍त ऐसा कौन सा जानवर है, जो अलग-अलग रंगों की पहचान कर सकता है?
उत्‍तर – बंदर (Ape)
प्रश्‍न 246 – किसी गतिशील वस्‍तु की चाल, वस्‍तु द्वारा तय करने की दर होती है अर्थात इकाई समय में तय की गई दूरी, या चाल = तय की गई दूरी/समय, दिशा के अनुसार यह किस प्रकार की राशि है?
उत्‍तर – अदिश
प्रश्‍न 247 – शारीरिक सुख, ताप व आर्द्रता दोनों पर निर्भर करता है, औसत व्‍यक्ति की सुखदायी अवस्‍थाएं ताप व आपेक्षिक आर्द्रता में क्‍या है?
उत्‍तर – 23°C से 25°C ताप के मध्‍य व 60 से 65 प्रतिशत के मध्‍य आपेक्षिक आर्द्रता
प्रश्‍न 248 – द्रव का क्‍वथनांक उस पर पड़ने वाले बाह्य दाब पर निर्भर करता है। वायुमण्‍‍डलीय दाब पारे के 76 सेमी स्‍तम्‍भ के बराबर हो, तो जल 100°C पर उबलने लगता है। दाब के बढ़ने से उसका क्‍वथनांक?
उत्‍तर – बढ़ जाता है।
प्रश्‍न 249 – समस्‍थानिक परमाणुओं (Isotopes) की परमाणु संख्‍या (प्रोटॉन व इलेक्‍ट्रॉन की संख्‍या) समान होती है, परन्‍तु नाभिक के अन्‍दर न्‍यूट्रॉन की संख्‍या में भिन्‍नता होने के कारण इनकी द्रव्‍यमान संख्‍याएं भिन्‍न होती है। हाइड्रोजन के तीन सम-स्‍थानिक हैं?
उत्‍तर – प्रोटियम, ड्यूटेरियम व ट्रिटियम
प्रश्‍न 250 – धातुएं विद्युत की सुचालक होती है, क्‍योंकि धातुओं में ऐसे इलेक्‍ट्रॉन होते हैं जो संचलन के लिए मुक्‍त होते हैं। इसमें विद्युत धारा के प्रवाह में अल्‍प प्रतिरोध उत्‍पन्‍न होता है। विद्युत के सर्वश्रेष्‍ठ सुचालक दो तत्‍व कौनसे हें?
उत्‍तर – सिल्‍वर (चाँदी) तथा कॉपर (तांबा)
प्रश्‍न 251 – प्रतिजीवी ऐसे रसोचिकित्‍सीय (Chemotherapeutic) पदार्थ हैं, जिन्‍हें विशिष्‍ट जीवों (जीवाणु, कवक, फफूँदी) से उपापचयी उत्‍पाद के रूप में प्राप्‍त किया जाता है और सूक्ष्‍म जीवों का नाश करने के लिए होता है। सन् 1929 में किसके द्वारा सबसे पहले पेनिसिलिन नामक प्रतिजीवी की खोज की गई?
उत्‍तर – एलेक्‍जेंडर फ्लेमिंग द्वारा
प्रश्‍न 252 – किसी विद्युत अपघट्य से विद्युत का संचार होने की क्रिया को विद्युत अपघटन (Electrolysis) कहते हैं। विद्युत अपघटन की क्रिया में इलेक्‍ट्रोड पर धातु की एक परत जमाने की प्रक्रिया को कहते हैं?
उत्‍तर – इलेक्‍ट्रोप्‍लेटिंग
प्रश्‍न 253 – धमनी हृदय से विभिन्‍न अंगों तक रूधिर ले जाती है। शिराएं विभिन्‍न अंगों से रूधिर को हृदय तक लाती हैं। केशिकाएं धमनी को शिरा से जोड़ती हैं। इनका कार्य है?
उत्‍तर – खाद्य पदार्थों, गैसों तथा अपशिष्‍ट पदार्थों का रूधिर और ऊतकों के बीच आदान प्रदान
प्रश्‍न 254 – किसने मलेरिया परजीवी द्वारा मलेरिया होने व मच्‍छर (मादा एनाफिलीज) के वाहक होने की पुष्टि की?
उत्‍तर – रोनाल्‍ड रॉस (1887) ने
प्रश्‍न 255 – जब मूत्र में जल तथा सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे कौनसा रोग होता है?
उत्‍तर – एडिसन रोग
प्रश्‍न 256 – तुल्‍यकालिक उपग्रह पृथ्‍वी के संदर्भ में स्थिर दिखाई देता हैं। यह पृथ्‍वी से लगभग कितनी ऊँचाई पर सम्‍भव है?
उत्‍तर – उपग्रह की कक्षा पृथ्‍वी की सतह से लगभग 36000 किमी ऊपर हो।
प्रश्‍न 257 – प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगे बल को दाब कहते हैं, दाब का SI मात्रक क्‍या है?
उत्‍तर – न्‍यूटन प्रति वर्ग मीटर अथवा पास्‍कल
प्रश्‍न 258 – जब ध्‍वनि के स्रोत और श्रोता के बीच आपेक्षिक गति होती है, तब श्रोता को ध्‍वनि की आवृत्ति बदलती हुई प्रतीत होती है, इसे कौनसा प्रभाव कहते हैं?
उत्‍तर – डॉप्‍लर प्रभाव
प्रश्‍न 259 – दो भिन्‍‍न तत्‍वों की द्रव्‍यमान संख्‍या समान हो सकती है, किन्‍तु उनकी परमाणु संख्‍या कभी भी एक नहीं हो सकती। ऐसे तत्‍‍वों को क्‍या कहा जाता है?
उत्‍तर – समभारिक (Isobars)
प्रश्‍न 260 – ऐसा विलयन जिसमें विलेय की और मात्रा नहीं मिलाई जा सकती है, को क्‍या कहते हैं?
उत्‍तर – संतृप्‍त विलयन (Saturated Solution)
प्रश्‍न 261 – न्‍यूट्रॉन का आविष्‍कार किसने किया था?
उत्‍तर – जेम्‍स चैडविक ने
प्रश्‍न 262 – उन एंजाइमों को क्‍या कहा जाता है जिनमें प्रोटीन भाग के अलावा एक कार्बनिक अप्रोटीन घटक भी होता है?
उत्‍तर – सहएंजाइम (Coenzyme)
प्रश्‍न 263 – विलेयता के आधार पर जल में घुलनशील विटामिन B समूह एवं C हैं, जबकि वसा में घुलनशील विटामिन कौन से हैं?
उत्‍तर – A, D, E एवं K
प्रश्‍न 264 – पीलिया अथवा हिपेटाइटिस यकृत का रोग है। यह किसके संक्रमण से होता है?
उत्‍‍तर – हिपेटाइटिस विषाणु
प्रश्‍‍न 265 – मानव लार में कौनसा एंजाइम होता है जो स्‍टार्च का पाचन कर उसे माल्‍‍टोज में परिवर्तित कर देता है?
उत्‍तर – टायलिन
प्रश्‍न 266 – फास्‍ट ब्रीडर टेस्‍ट रिएक्‍टर में ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है?
उत्‍तर – यूरेनियम प्‍लूटोनियम कार्बाइड
प्रश्‍न 267 – ग्रहों की गति के नियम की खोज किसने की?
उत्‍तर – योहानेस केप्‍लर ने
प्रश्‍न 268 – एक किलो बाइट्स बराबर होता हे?
उत्‍तर – 1024 बाइट्स के
प्रश्‍न 269 – कम्‍प्‍यूटर के सन्‍दर्भ में ALU का तात्‍पर्य है?
उत्‍तर – अरिथमेटिक एण्‍ड लॉजिकल यूनिट
प्रश्‍न 270 – थैलेसीमिया के रोगी के शरीर में किसके संश्‍‍लेषण की क्षमता नहीं रहती है?
उत्‍तर – हीमोग्‍लोबिन
प्रश्‍न 271 – गैस वेल्डिंग के लिए किस गैस मिश्रण का प्रयोग किया जाता है?
उत्‍तर – ऑक्‍‍सीजन और एसिटिलीन गैस मिश्रण को
प्रश्‍न 272 – रोगों के संचरण के लिए उत्‍तरदायी कीटों को क्‍या कहते हैं?
उत्‍तर – वेक्‍टर (Vector)
प्रश्‍न 273 – दही खट्टा किसके कारण होता है?
उत्‍तर – लैक्टिक अम्‍ल की उपस्थिति के कारण
प्रश्‍न 274 – किस विटामिन की कमी के कारण मसूडों में रक्‍त आता है और दाँत हिलने लगते हैं?
उत्‍तर – विटामिन C की कमी के कारण
प्रश्‍न 275 – हुक का नियम किस सीमा तक परिभाषित है?
उत्‍तर – प्रत्‍यास्‍थता की सीमा तक
प्रश्‍न 276 – सर्वाधिक क्रियाशील हैलोजन है?
उत्‍तर – फ्लोरीन (F2)
प्रश्‍न 277 – कृत्रिम उपग्रह की कक्षीय चाल उसके द्रव्‍यमान पर किस प्रकार निर्भर करती है?
उत्‍तर – निर्भर नहीं करती है।
प्रश्‍न 278 – प्रेरित धारा की दिशा किस नियम से ज्ञात की जाती है?
उत्‍तर – लेन्‍ज के नियम से
प्रश्‍न 279 – नामकरण की द्विनामी पद्धति में किसी जीवधारी को दो नामों से व्‍यक्‍त किया जाता है। ये दो नाम होते हैं?
उत्‍तर – जीनस (Genus) एवं स्‍पीशीज (Species)
प्रश्‍न 280 – हरे टमाटर पकने पर लाल किस कारण से हो जाते हैं?
उत्‍तर – क्‍लोरोप्‍लास्‍ट का क्रोमोप्‍लास्‍ट नामक वर्णक में परिवर्तित हो जाने से
प्रश्‍न 281 – वह पदार्थ जो सामान्‍यत: खाद्य संरक्षण में प्रयुक्‍त होता है?
उत्‍‍तर – बेंजोइक एसिड (सोडियम बेंजोएट)
प्रश्‍‍न 282 – एस्पिरिन का रासायनिक नाम क्‍या है?
उत्‍तर – एसिटिल सेलीसिलिक एसिड
प्रश्‍न 283 – विरंजक चूर्ण (Bleaching Powder) किसका ऑक्‍सीक्‍लोराइड है?
उत्‍तर – कैल्सियम का
प्रश्‍न 284 – कार्नोटाइट (Carnotite) किसका अयस्‍क है?
उत्‍तर – यूरेनियम का
प्रश्‍न 285 – विभवान्‍‍तर कैसी राशि है सदिश अथवा अदिश?
उत्‍तर – अदिश (Scalar)
प्रश्‍‍न 286 – मैंगनिन अथवा कास्‍टेटन को प्रामाणिक प्रतिरोधन बनाने में प्रयुक्‍त किया जाता है, क्‍योंकि?
उत्‍तर – इनका विशिष्‍ट प्रतिरोध अधिक होता है तथा प्रतिरोध ताप गुणांक कम होता है।
प्रश्‍न 287 – फोटॉन की ऊर्जा (E), संवेग (p) तथा वेग (c) में क्‍या संबंध है?
उत्‍तर – p = E / c
प्रश्‍न 288 – कम्‍प्‍‍यूटर का पिता (Father of Computer Science) किसे कहा जाता है?
उत्‍तर – चार्ल्‍स बैबेज
प्रश्‍न 289 – मानव शरीर में मास्‍टर अन्‍त:स्रावी ग्रन्थि है?
उत्‍तर – पिट्यूटरी (पीयूष ग्रंथि)
प्रश्‍न 290 – पृथ्‍वी से निकटतम ऊँचाई पर घूमने वाले कृत्रिम उपग्रह का आवर्तकाल होगा?
उत्‍तर – लगभग 83.7 मिनट (लगभग 84 मिनट)
प्रश्‍न 291 – जल की सतह पर सुई किसके कारण तैरती है?
उत्‍तर – पृष्‍ठ तनाव के कारण
प्रश्‍न 292 – फैथोमीटर (Fathometer) से मापते हैं?
उत्‍तर – समुद्र की गहराई
प्रश्‍न 293 – मनुष्‍य में रूधिर वर्ग का पता किस जीव विज्ञानी ने लगाया?
उत्‍तर – कार्ल लैंडस्‍टीनर ने
प्रश्‍न 294 – किस रूधिर वर्ग में कोई भी एंटीजन उपस्थित नहीं होता?
उत्‍तर – रूधिर वर्ग O में
प्रश्‍न 295 – काँच को गहरा नीला रंग किससे मिलता है?
उत्‍तर – कोबाल्‍ट ऑक्‍‍साइड से
प्रश्‍न 296 – मेसॉन पाये जाते हैं?
उत्‍तर – अन्‍तरिक्ष किरणों (Cosmic rays) में
प्रश्‍न 297 – क्‍या बनने से खुला रखा दूध कुछ देर बाद खट्टा लगने लगता है?
उत्‍तर – लैक्टिक अम्‍ल बनने से
प्रश्‍न 298 – उद्योग में पॉलिथीन का निर्माण किसके बहुलन (Polymerisation) द्वारा किया जाता है?
उत्‍तर – इथिलीन (एथिलीन) के बहुलन से
प्रश्‍न 299 – डेंगू ज्‍वर का कारण है?
उत्‍तर – वायरस
प्रश्‍न 300 – थैलासीमिया (Thalassaemia) एक अनुवांशिक रोग है। यह किसको प्रभावित करती है?
उत्‍तर – रूधिर (Blood) को
प्रश्‍न 301 – पे‍ट्रोल की गुणवत्‍ता प्रदर्शित की जाती है?
उत्‍तर – ओक्‍टेन नम्‍बर से
प्रश्‍न 302 – आइसोबार (Isobar) किसके उत्‍सर्जन के परिणामस्‍वरूप उत्‍पन्‍न होते हैं?
उत्‍तर – बीटा कण के उत्‍सर्जन से
प्रश्‍न 303 – डी. पी. टी. का टीका बच्‍‍चों को किन बीमारियों से बचाने के लिए लगाया जाता है?
उत्‍तर – डिप्‍थीरिया, काली खाँसी (Pertussis), टिटनेस
प्रश्‍न 304 – खून का वह महत्‍वपूर्ण घटक, जो स्‍कन्‍दन (Clotting) में सहायता करता है?
उत्‍तर – प्‍लेटलेट्स
प्रश्‍न 305 – यर्सिनिया पेस्टिस (Yersinia Pestis) किस रोग को फैलाने वाला जीवाणु है?
उत्‍तर – प्‍लेग (यह जीवाणु है, विषाणु नहीं)
प्रश्‍न 306 – संगमरमर की रासायनिक संरचना क्‍या है?
उत्‍तर – कैल्सियम कार्बोनेट (CaCO3)
प्रश्‍न 307 – आसमान नीला क्‍यों दिखाई पड़ता है?
उत्‍तर – प्रकाश के प्रकीर्णन (Scattering) के कारण
प्रश्‍न 308 – किस वैज्ञानिक को जेनेटिक्‍स (Genetics) के पिता के रूप में जाना जाता है?
उत्‍तर – ग्रेगर जोहान मेंडल
प्रश्‍न 309 – ऐंथैक्‍स विश्‍व का सर्वाधिक शक्तिशाली जैव आयुध है, यह एक जीवाणु द्वारा फैलता है जिसका नाम है?
उत्‍तर – बैसीलस ऐंथ्रासिस
प्रश्‍न 310 – पीलिया रोग (Jaundice) शरीर के किस अंग में गड़बड़ी की वजह से होता है?
उत्‍तर – लिवर (यकृत)
प्रश्‍न 311 – किसी वस्‍तु में जड़त्‍व (Inertia) का गुण किसके कारण होता है?
उत्‍तर – द्रव्‍यमान
प्रश्‍न 312 – गाड़ी के सुव्‍यवस्थित एवं सुचारू रूप से चलने के लिए गैसोलीन में ‘एण्‍टी-नॉक’ (Anti-Knock) के रूप में कौनसा पदार्थ मिलाया जाता है?
उत्‍तर – टेट्राएथिल लेड (Tetraethyl Lead - TEL)
प्रश्‍न 313 – परऑक्‍सीएसिटिल नाइट्रेट (Peroxyacetyl Nitrate - PAN) किस प्रकार पौधों को मारता है?
उत्‍‍तर – प्रकाश संश्‍लेषण क्रिया को बन्‍द करके
प्रश्‍‍न 314 – व्‍यक्तियों की श्रवण क्षमता (Hearing ability) नापने के लिए कौनसा यंत्र प्रयुक्‍त किया जाता है?
उत्‍‍तर – ऑडियो मीटर (Audio Meter)
प्रश्‍न 315 – ‘न्‍‍यूक्‍लीयर युद्ध के बाद न्‍यूक्‍लीयर शीत’ की भविष्‍यवाणी किसने की?
उत्‍तर – कार्ल सागान (Carl Sagan) ने
प्रश्‍न 316 – कोयले की खदानों में कोयला की धूल में सांस लेते रहने से कौनसी बीमारी हो सकती है?
उत्‍तर – एंथ्राकोसिस (Anthracosis)
प्रश्‍न 317 – समुद्री जल में धात्विक (Metallic) तथा अधात्विक (Non-Metallic) तत्‍व बहुतायत से पाए जाते हैं?
उत्‍तर – सोडियम (धात्विक) तथा आयोडीन (अधात्विक) (क्लोरीन भी अधिक होता है)
प्रश्‍न 318 – X किरणों, Y किरणों (गामा) तथा प्रकाश किरणों के वेग होते हैं?
उत्‍तर – बराबर (निर्वात में)
प्रश्‍न 319 – टिटेनस का रोग किसके कारण होता है?
उत्‍‍तर – जीवाणु (Bacteria)
प्रश्‍न 320 – रक्‍त के स्‍कंदन (Coagulation) के लिए कौनसा विटामिन आवश्‍यक है?
उत्‍तर – विटामिन K
प्रश्‍न 321 – भारत का परमाणु रियेक्‍टर ‘कामिनी’ कहाँ स्थित है?
उत्‍तर – कलपक्‍कम में
प्रश्‍न 322 – पनडुब्‍बी चालक किस यंत्र से सागर जल की सतह पर स्थित वस्‍तुओं को देखता है?
उत्‍तर – पेरिस्‍कोप से
प्रश्‍न 323 – रक्‍तचाप में उच्‍चतम बिन्‍दु या रक्‍तचाप का ऊपरी पाठ्यांक कहा जाता है?
उत्‍तर – प्रकुंचन दाब (Systolic Pressure)
प्रश्‍न 324 – प्‍लास्‍टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम क्‍या है?
उत्‍तर – कैल्सियम सल्‍फेट हेमीहाइड्रेट
प्रश्‍न 325 – हाइड्रोफोबिया के टीके के आविष्‍कारक है?
उत्‍तर – लुई पाश्‍चर
प्रश्‍न 326 – प्‍लांक नियतांक की विमाएं वही है जो होती है?
उत्‍तर – कोणीय संवेग की
प्रश्‍न 327 – पृथ्‍वी के अलावा किस आकाशीय पिण्‍ड पर जीवन की सम्‍भावना है, क्‍योंकि वहाँ का पर्यावरण जीवन के अनुकूल है?
उत्‍तर – मंगल (Mars)
प्रश्‍न 328 – कौनसा ग्रह सबसे कम समय में सूर्य का चक्‍कर लगाता है?
उत्‍तर – बुध (Mercury)
प्रश्‍न 329 – फोटोग्राफी में ‘स्‍थायीकर’ के रूप में कौनसा रसायन इस्‍तेमाल किया जाता है?
उत्‍तर – सोडियम थायोसल्‍फेट
प्रश्‍न 330 – क्रायोजनिक इंजन का प्रयोग होता है?
उत्‍तर – रॉकेट में
प्रश्‍न 331 – हेमेटाइट किसका अयस्‍क है?
उत्‍तर – लोहा का
प्रश्‍न 332 – भारी मशीनों में कार्बन का कौनसा अपरूप स्‍नेहक के रूप में प्रयुक्‍त किया जाता है?
उत्‍तर – ग्रेफाइट
प्रश्‍न 333 – ‘ओजोन’ (Ozone) एक त्रि-परमाणिक अणु (Tri-atomic molecule) है, जो पृथ्‍वी के वायुमण्‍डल की ऊपरी परत पर सूर्य से निकलने वाली किस ऊर्जा विकिरण से बनती है?
उत्‍तर – उच्‍च-ऊर्जा पराबैंगनी विकिरण (High-energy ultraviolet-UV) द्वारा
प्रश्‍न 334 – ‘भारतीय वनस्‍पति सर्वेक्षण’ (BSI – Botanical Survey of India) जिसकी स्‍थापना 13 फरवरी, 1890 को कहाँ (मुख्‍यालय) की गई थी?
उत्‍तर – कोलकाता (प. बंगाल)
प्रश्‍न 335 – आँख के किस भाग पर वस्‍तु का प्रतिबिम्‍ब (Image) बनता है?
उत्‍तर – रेटिना (Retina)
प्रश्‍न 336 – कौनसा उपकरण विद्युत ऊर्जा (Electric energy) को यांत्रिक (Mechanical energy) ऊर्जा में बदलता है?
उत्‍‍तर – विद्युत मोटर
प्रश्‍न 337 – मनुष्‍य शरीर में खून की शुद्धीकरण (Purification) की प्रक्रिया को कहते हैं?
उत्‍‍तर – डायलिसिस
प्रश्‍न 338 – भारत में सर्वप्रथम 6 कृषि कॉलेज किस वर्ष खोले गए?
उत्‍तर – 1905-1907 के मध्‍य
प्रश्‍‍‍न 339 – देश का ‘प्रथम राज्‍य कृषि विश्‍वविद्यालय’ जुलाई 1960 में कौनसा खोला गया?
उत्‍‍तर – पंतनगर (उत्‍तराखण्‍ड)
प्रश्‍न 340 – सड़क पर एक कार 60 किमी/घण्‍टा की एक समान चाल से जा रही है, कार पर लगने वाला शुद्ध परिणामी बल होगा?
उत्‍‍तर – शून्‍य
प्रश्‍न 341 – एक भारहीन रबर के गुब्‍बारे में 200 cc जल भरा जाता है जल में इसका भार होगा?
उत्‍तर – शून्‍य (उत्प्लावन बल के कारण आभासी भार)
प्रश्‍न 342 – ताप बढ़ने पर द्रवों की श्‍यानता (Viscosity)?
उत्‍तर – घट जाती है।
प्रश्‍न 343 – क्‍लोरोफार्म की खोज किसने की थी?
उत्‍तर – सर जेम्‍स सिम्पसन / वॉन लीबिग (अलग-अलग योगदान)
प्रश्‍‍न 344 – प्‍लाज्‍मा प्रोटीनों का संश्‍लेषण कहाँ होता है?
उत्‍तर – यकृत (Liver) में
प्रश्‍न 345 – अश्रु गैस का रासायनिक नाम क्‍या है?
उत्‍तर – α-क्‍लोरोएसिटोफिनॉन (Chloro- acetophenone)
प्रश्‍न 346 – किसी वस्‍तु के त्रिविमीय प्रतिरूप को अंकित एवं उसकी पुनरावृत्ति करने की तकनीक क्‍या कहलाती है?
उत्‍तर – होलोग्राफी
प्रश्‍न 347 – देश में एकमात्र ‘केन्‍द्रीय कृषि विश्‍वविद्यालय’ (Central Agricultural University) इम्‍‍फाल (मणिपुर) की स्‍थापना की गई?
उत्‍तर – वर्ष 1993 में
प्रश्‍न 348 – किसकी स्‍मृति में 28 फरवरी प्रत्‍येक वर्ष राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्‍तर – रमन प्रभाव की खोज की स्‍‍मृति में
प्रश्‍न 349 – जन-स्‍वास्‍थ्‍य को दृष्टि में रखते हुए किसे रोकने के लिए नमक का आयोडीनीकरण आवश्‍यक है?
उत्‍तर – गलगंड (Goitre) रोग

نموذج الاتصال