GS MCQ 28

 प्रश्‍न 101 – ‘आइरिस’ का क्‍या काम होता है?

उत्‍तर – आँख में जाने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करना।
प्रश्‍न 102 – विद्युत परिपथ में विद्युत धारा की माप किस यंत्र से की जाती है?
उत्‍तर – अमीटर से
प्रश्‍न 103 – डी. एन. ए. डबल हेलिक्‍स मॉडल (Double Helix Model) किसकी देन है?
उत्‍तर – वाटसन और क्रिक की
प्रश्‍न 104 – मतदान के समय मतदाताओं को उँगली पर निशान लगाने वाली स्‍याही में किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?
उत्‍तर – सिल्‍वर नाइट्रेड का
प्रश्‍न 105 – किन जीवाणुओं को ‘सायनो बैक्‍टीरिया’ के नाम से जाना जाता है?
उत्‍तर – नीले-हरे शैवाल
प्रश्‍न 106 – लाल रक्‍त कणिकाओं के निर्माण के लिए किसकी उपस्थिति आवश्‍यक है?
उत्‍तर – फॉलिक अम्‍ल की
प्रश्‍न 107 – काँच, सीमेंट और क्‍वार्ट्ज का उभयनिष्‍ठ तत्‍व है?
उत्‍तर – सिलिकॉन
प्रश्‍न 108 – पॉजीट्रॉन किस का प्रतिकरण (Anti-particle) है?
उत्‍‍तर – इलेक्‍ट्रान का
प्रश्‍न 109 – हवाई जहाज के ‘ब्‍लैक बॉक्‍स’ का रंग कैसा होता है?
उत्‍तर – नारंगी
प्रश्‍न 110 – टेट्राइथाइल लेड (TEL) पेट्रोल में मिलाया जाता है?
उत्‍तर – इसकी एन्‍टीनाकिंग रेटिंग (अपस्‍फोटन दर) को बढ़ाने के लिए
प्रश्‍न 111 – शीतकाल की तुलना में ग्रीष्‍मकाल में अधिक मछलियाँ मरने का क्‍या कारण है?
उत्‍तर – ऑक्‍सीजन के अपक्षय के कारण
प्रश्‍न 112 – 1 amu द्रव्‍यमान कितनी ऊर्जा के तुल्‍य होता है?
उत्‍तर – 931 MeV ऊर्जा के
प्रश्‍न 113 – शक्‍कर के घोल का तापमान बढ़ाने से शक्‍‍कर की विलेयता?
उत्‍तर – बढ़ती है।
प्रश्‍न 114 – परमशून्‍य ताप पर अणु-गति का क्‍या होता है?
उत्‍तर – समाप्‍त हो जाती है।
प्रश्‍न 115 – कोणीय त्‍वरण का SI मात्रक होता है?
उत्‍तर – रेडियन/सेकण्‍ड²
प्रश्‍न 116 – पृथ्‍वी के अन्‍दर जाने पर किसी वस्‍तु के भार पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा?
उत्‍तर – वस्‍तु का भार घटेगा।
प्रश्‍न 117 – बहुत अधिक ऊँचाई पर मनुष्‍य की लाल रूधिर कणिकाओं में क्‍या परिवर्तन होता है?
उत्‍तर – संख्‍या बढ़ जाती है।
प्रश्‍न 118 – बच्‍चों में ‘ऑस्टियोमेलिशिया’ (Osteomalacia) रोग किस विटामिन की कमी के कारण होती है?
उत्‍तर – विटामिन ‘D’ की कमी के कारण (ध्यान दें: वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया और बच्चों में रिकेट्स होता है)
प्रश्‍न 119 – साबुन है?
उत्‍तर – वसा-अम्‍लों (Fatty-acid) के सोडियम लवण
प्रश्‍न 120 – मिथाइल ऐमीन (Methyl Amine) का सूत्र है?
उत्‍तर – CH3NH2
प्रश्‍न 121 – पोर्टलैण्‍ड सीमेन्‍ट में सर्वाधिक कैल्सियम ऑक्‍साइड (CaO) की मात्रा कितनी होती है?
उत्‍तर – 60-70%
प्रश्‍न 122 – गैसों के आयतनों के पारस्‍परिक अनुपात सम्‍बन्‍धी रासायनिक संयोग के नियम का क्‍या नाम है?
उत्‍तर – गेलुसाक का नियम
प्रश्‍न 123 – इलेक्‍ट्रॉन का प्रतिकण (Anti Particle) है?
उत्‍तर – पाजिट्रॉन
प्रश्‍न 124 – चुम्‍बकीय क्षेत्र का मात्रक क्‍या है?
उत्‍तर – वेबर/मीटर² (टेस्ला)
प्रश्‍न 125 – पाई मैसॉन की खोज 1935 में किसने की थी?
उत्‍तर – युकावा
प्रश्‍न 126 – ट्यूब लाइट से हरा प्रकाश प्राप्‍त करने के लिए क्‍या प्रयुक्‍त होता है?
उत्‍तर – जिंक सिलिकेट
प्रश्‍न 127 – लोहे का क्‍यूरी ताप होता है?
उत्‍तर – 770°C
प्रश्‍न 128 – विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा के रूप में संग्रह करने वाला उपकरण है?
उत्‍तर – एक्‍युमुलेटर
प्रश्‍न 129 – RNA में थाइमीन के स्‍थान पर आ जाता है?
उत्‍तर – यूरेसिल
प्रश्‍न 130 – एमाइलेज नामक अम्लिक रस किसका पाचन करता है?
उत्‍तर – कार्बोहाइड्रेट का
प्रश्‍‍न 131 – ‘निकोटैनिमाइट’ किस विटामिन का रासायनिक नाम है?
उत्‍तर – विटामिन P (इसे विटामिन B3/नियासिन भी कहा जाता है)
प्रश्‍न 132 – टायफाइड (Typhoid) नामक रोग होता है?
उत्‍तर – सालमोनेला टाइफोसा नामक जीवाणु से
प्रश्‍न 133 – मानव खोपड़ी में हड्डियों की कुल संख्‍या होती है?
उत्‍तर – आठ (8) (कपाल में)
प्रश्‍न 134 – जड़त्‍व किन वस्‍तुओं का गुण होता है?
उत्‍तर – सभी वस्‍तुओं का
प्रश्‍न 135 – संवेग परिवर्तन की दर किसके बराबर होती है?
उत्‍तर – आरोपित बल के
प्रश्‍न 136 – इलेक्‍ट्रॉन पर कितना आवेश होता है?
उत्‍तर – 1.6 x 10⁻¹⁹ कूलॉम
प्रश्‍न 137 – आदर्श वोल्‍टमीटर का प्रतिरोध कितना होता है?
उत्‍तर – अनन्‍त
प्रश्‍न 138 – इन्‍सुलिन का प्रयोग किस बीमारी के उपचार में होता है?
उत्‍तर – मधुमेह (डायबिटीज)
प्रश्‍न 139 – प्राकृतिक चयन या वरण का सिद्धान्‍त किसने प्रतिपादित किया?
उत्‍तर – डार्विन ने
प्रश्‍न 140 – सेन्‍ट्रल माइनिंग रिसर्च इन्‍स्‍टीट्यूट कहाँ स्थित है?
उत्‍तर – धनबाद में
प्रश्‍न 141 – बीरबल साहनी इन्‍स्‍‍टीट्यूट ऑफ पेलियोबॉटनी कहाँ स्थित हैं?
उत्‍तर - लखनऊ में
प्रश्‍न 142 – ट्रान्जिस्‍टर में अर्द्धचालक के रूप में प्रयुक्‍त होता है?
उत्‍तर – जर्मेनियम / सिलिकॉन
प्रश्‍न 143 – मैनिंगोकोक्‍सीमिया (Meningococcaemia) बीमारी क्‍या है?
उत्‍तर – मस्तिष्‍क ज्‍वर
प्रश्‍न 144 – मक्‍के का बौना रोग होता है?
उत्‍तर – स्‍पाइरोप्‍‍लाज्मा द्वारा
प्रश्‍न 145 – प्रकाश के किस रंग की तरंग लम्‍बाई सबसे अधिक होती है?
उत्‍तर – लाल
प्रश्‍न 146 – फ्लोरोसेन्‍‍ट ट्यूब (प्रतिदीप्ति बल्‍ब) में कौनसी गैस भरी जाती है?
उत्‍तर – मरकरी वाष्प (और ऑर्गन/नियॉन)
प्रश्‍न 147 – अधूरे प्रज्‍जवलन के कारण सिगरेट से निकलने वाली रंगहीन गैस है?
उत्‍‍तर – कार्बन मोनोआक्‍साइड
प्रश्‍न 148 – अल्‍फा किरेटिन नामक प्रोटीन शरीर में कहाँ उपस्थित होता है?
उत्‍तर – त्‍वचा (बाल, नाखून) में
प्रश्‍न 149 – घूमती हुई चकती के केन्‍द्र के पास एक पत्‍थर का टुकड़ा रखा है, पत्‍थर को परिधि की ओर ले जाने पर उसके घूमने की गति?
उत्‍तर – कम होगी।
प्रश्‍न 150 – ऐसी अन्‍त:स्रावी ग्रन्थि कौनसी है जो निष्क्रिय रूप में हॉर्मोन्‍स का स्रावण करती है?
उत्‍तर – थायरॉइड ग्रन्थि
प्रश्‍न 151 – मूँगफली की फसल में फॉस्‍‍फोरस की कौनसी खाद लाभप्रद होगी?
उत्‍‍तर – सिंगल सुपर फॉस्‍फेट
प्रश्‍न 152 – राइनाइटिस नामक रोग से कौनसा अंग प्रभावित होता है?
उत्‍तर – नाक
प्रश्‍न 153 – कंक्रीट को फिनिश करने के बाद उसे कुछ समय तक आर्द्र बनाए रखने की प्रक्रिया कहलाती है?
उत्‍तर – कंक्रीट क्‍योरिंग करना।
प्रश्‍न 154 – यदि नीचे उतरते समय लिफ्ट का त्‍वरण गुरूत्‍वीय त्‍वरण से अधिक हो जाने पर सवार व्‍यक्ति पर क्‍या क्रिया होगी?
उत्‍तर – व्‍यक्ति लिफ्ट की सतह से उठकर छत पर जा लगेगा।
प्रश्‍न 155 – सेल्सियस पैमाने के किसी मान को केल्विन पैमाने (K) पर प्राप्‍त करने के लिए क्‍या करना पड़ेगा?
उत्‍तर – दिए गए सेल्सियस मान में 273 जोड़ देने पर K का मान प्राप्‍त हो जाता है।
प्रश्‍न 156 – अधिक घनत्‍व वाले माध्‍यम में ध्‍वनि की चाल क्‍या होगी?
उत्‍तर – ध्‍‍वनि की चाल अधिक होगी। (नोट: ठोस में ध्वनि की चाल अधिक होती है)
प्रश्‍न 157 – अग्निशामक के रूप में (Fire Extinguisher) उपयोग किए जाने वाले कार्बन टेट्राक्‍लोराइड का सूत्र है?
उत्‍तर – CCl4
प्रश्‍न 158 – प्रयोगशाला में उपकरण आदि में उपयोग किए जाने वाला ‘पाइरेक्‍स काँच’ में संघटन है?
उत्‍तर – सोडियम सिलिकेट, बेरियम सिलिकेट
प्रश्‍न 159 – ‘कोशिका का सिद्धान्‍त’ (Cell Theory) किन दो वैज्ञानिकों ने प्रस्‍तुत किया था?
उत्‍तर – श्‍लाइडेन (वनस्‍पतिशास्‍त्री) एवं श्‍वान (जन्‍तु वैज्ञानिक) ने 1838 में
प्रश्‍न 160 – विषाणु (Virus) की खोज करने वाला वैज्ञानिक था?
उत्‍तर – इवानोवस्‍की
प्रश्‍न 161 – रूधिर वर्ग ‘O’ धारण करने वाले व्‍यक्तियों में कौनसा प्रोटीन पदार्थ नहीं पाया जाता है?
उत्‍तर – एन्‍टीजन (Antigen)
प्रश्‍न 162 – ‘पीलिया रोग’ (Jaundice) के लिए उत्‍तरदायी जीवाणु कौनसा है?
उत्‍तर – लेप्‍टोस्‍पाइरा इक्‍टेरोहेमरेजी (विषाणु से भी होता है)
प्रश्‍न 163 – सोने की बीमारी (Sleeping sickness) नामक रोग के लिए उत्‍तरदायी सूक्ष्‍मजीव है?
उत्‍तर – ट्रिपेनोसोमा नामक प्रोटोजोआ
प्रश्‍न 164 – न्‍यूनतम ताप भौतिकी पर कार्य करते हुए डच रसायनशास्‍त्री और नोबेल पुरस्‍कार विजेता कैमरलिंग ओंस ने वर्ष 1913 में किसकी खोज की थी?
उत्‍‍तर – अतिचालकता (Superconductivity) की
प्रश्‍न 165 – प्रकाश संश्‍लेषण (Photosynthesis) में पर्णहरित (Chlorophyll) की क्‍या भूमिका है?
उत्‍तर – प्रकाश का अवशोषण
प्रश्‍न 166 – हाइग्रोमीटर (Hygrometer) से क्‍या नापते हैं?
उत्‍तर – आपेक्षिक आर्द्रता (Relative Humidity)
प्रश्‍न 167 – गुणसूत्र (Chromosomes) क्‍या है?
उत्‍तर – न्‍यूक्लियस में पाई जाने वाली धागे के समान रचना जो आनुवांशिक कूट को ले जाती है।
प्रश्‍न 168 – टीबिया नाम की हड्डी किस अंग में पाई जाती है?
उत्‍तर – टाँगों में
प्रश्‍न 169 – एक बार कितने पास्‍कल के बराबर होता है?
उत्‍तर – 10⁵ पास्‍‍कल के
प्रश्‍न 170 – दालचीनी पेड़ के किस भाग से प्राप्‍त की जाती है?
उत्‍तर – छाल से
प्रश्‍न 171 – सूर्य के प्रकाश में किस रंग का प्रकीर्णन (Scattering) सबसे अधिक होता है?
उत्‍तर – बैंगनी (Violet) रंग का
प्रश्‍न 172 – ध्‍वनि के पुनरूत्‍पादन हेतु किसी सीडी ऑडियो प्‍लेयर में क्‍या प्रयोग किया जाता है?
उत्‍तर – क्‍वार्ट्ज क्रिस्‍टल
प्रश्‍न 173 – एस्‍ट्रोजेन क्‍या है?
उत्‍तर – हॉर्मोन (Hormone)
प्रश्‍न 174 – मानव शरीर में औसतन ऑक्‍सीजन का तत्‍व कितने प्रतिशत होता है?
उत्‍तर – 65%
प्रश्‍न 175 – एस्टिगमेटिज्‍म एक बीमारी है?
उत्‍तर – आँखों की
प्रश्‍न 176 – द्वितीय यौन लक्षणों (Sexual Characteristics) को प्रभावित करने वाला हॉर्मोन है?
उत्‍तर – एस्‍ट्रोजन
प्रश्‍न 177 – सूर्य के प्रकाश में नीला और लाल रंग में से किसका प्रकीर्णन अधिक होता है?
उत्‍तर – नीला
प्रश्‍न 178 – लाल और हरे रंग को मिलाने से किस रंग का आभास होता है?
उत्‍तर – काला (वर्णक के मामले में, प्रकाश में पीला होता है)
प्रश्‍न 179 – विद्युत मोटर की कुंडली पर लगने वाले बलयुग्‍म की दिशा निर्धारित की जाती है?
उत्‍तर – फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम द्वारा
प्रश्‍न 180 – जब कार्बन अपर्याप्‍त ऑक्‍सीजन की उपस्थिति में जलता है और उससे जो गैस बनती है उसको क्‍या कहा जाता है?
उत्‍तर – कार्बन मोनोऑक्‍साइड
प्रश्‍न 181 – पहाड़ी पर चढने वाला व्‍यक्ति आगे की ओर झुककर चलता है?
उत्‍तर – स्‍थायित्‍‍व बढ़ाने के लिए
प्रश्‍न 182 – एच.आई.वी. पॉजिटिव (HIV Positive) क्‍या है?
उत्‍तर – एड्स उत्‍पन्‍न करने वाला संक्रमण
प्रश्‍न 183 – हाइड्रोलिक ब्रेक किस नियम पर आधारित है?
उत्‍तर – पास्‍कल का नियम
प्रश्‍न 184 – मानव शरीर का कौनसा अवयव, सबसे पहले नाभिकीय (परमाणु) विकिरण से प्रभावित होता है?
उत्‍‍तर – अस्थि मज्‍जा (बोन-मैरो)
प्रश्‍न 185 – ‘महो’ (Mho) किसका मात्रक है?
उत्‍तर – चालकता का
प्रश्‍न 186 – इन्‍सुलिन हॉर्मोन की खोज किसने की थी?
उत्‍तर – बैंटिग एण्‍ड बेस्‍ट
प्रश्‍न 187 – मानव मस्तिष्‍क का कौनसा भाग है, जो श्‍वसन क्रिया, हृदय गति तथा रक्‍त संचार को नियंत्रित करता है?
उत्‍तर – मेड्यूला ओब्‍लॉंगाटा
प्रश्‍न 188 – प्रिज्‍म द्वारा विक्षेपण (Dispersion) में किस रंग का विचलन (Deviation) सबसे अधिक होता है?
उत्‍तर – बैंगनी
प्रश्‍न 189 – कैल्सियम कार्बाइड की पानी के साथ प्रतिक्रिया द्वारा कौनसी गैस निकलती है?
उत्‍तर – एसिटिलीन
प्रश्‍न 190 – मेण्‍डलीफ किस कारण प्रसिद्ध है?
उत्‍तर – तत्‍वों के आवर्ती वर्गीकरण के कारण
प्रश्‍न 191 – धान का वैज्ञानिक नाम बताइए?
उत्‍तर – ओराइजा सैटाइवा (Oryza sativa)
प्रश्‍न 192 – दूध को दही में परिवर्तित करने वाला एंजाइम है?
उत्‍तर – रैनिन
प्रश्‍न 193 – ट्रेकोमा बीमारी शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है?
उत्‍‍तर – आँख को
प्रश्‍न 194 – धावन सोडा का रासायनिक सूत्र क्‍या है?
उत्‍तर – Na2CO3.10H2O (सोडियम कार्बोनेट डेका हाइड्रेट)
प्रश्‍न 195 – आंतरिक मानव अंगों के निरीक्षण के लिए एन्‍डोस्‍कोपी (Endoscopy) यंत्र के निर्माण में कौनसा काँच उपयोग में लाया जाता है?
उत्‍तर – ऑप्टिक फाइबर काँच
प्रश्‍न 196 – 100°C के उबलते हुए जल की अपेक्षा 100°C की भाप से हाथ अधिक जलता है -क्‍यों?
उत्‍तर – क्‍योंकि भाप में गुप्‍त ऊष्‍मा लगभग 540 कैलोरी प्रतिग्राम पाई जाती है, अत: भाप से हमारा हाथ अधिक जलता है।
प्रश्‍न 197 – वातानुकूलन के लिए आपेक्षित आर्द्रता होनी चाहिए?
उत्‍तर – 60% से 65% के बीच
प्रश्‍न 198 – 3-D (त्रिविमीय) फिल्‍मों को देखने के लिए किस प्रकार का चश्‍मा प्रयोग किया जाता है?
उत्‍तर – पोलेराइड ग्‍लास युक्‍त
प्रश्‍न 199 – भारी जल (D2O) का क्‍वथनांक होता है?
उत्‍तर – 101.42°C
प्रश्‍न 200 – हीलियम तथा ऑक्‍सीजन का मिश्रण किस रोग के रोगी के लिए प्रयुक्‍त किया जाता है?
उत्‍तर – अस्‍थमा के रोगी के लिए

نموذج الاتصال