GS MCQ 20

विज्ञान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

विज्ञान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

365. प्रश्‍न – सूर्य के परित: पृथ्‍वी की भ्रमण गति कितनी है?
उत्‍तर – 29.8 किमी/से.
366. प्रश्‍न – यदि किसी रेडियो स्‍टेशन से 25 मीटर बैण्‍ड पर प्रसारण हो रहा है, तो प्रसारण की आवृत्ति क्‍या है?
उत्‍तर – 1.2 X 10⁴ कि. हर्ट्ज
367. प्रश्‍न – सेल का वि.वा.ब. (EMF) क्‍या निरूपित करता है?
उत्‍तर – कार्य (ऊर्जा)
368. प्रश्‍न – कम्‍प्‍यूटर में DOS क्‍या होता है?
उत्‍तर – डिस्‍क ऑपरेटिंग सिस्‍टम
369. प्रश्‍न – सर्वाधिक वैद्युत ऋणात्‍मक तत्‍व कौन सा है?
उत्‍तर – फ्लोरीन
370. प्रश्‍न – डेंड्रोलॉजी (Dendrology) का सम्‍बन्‍ध किसके अध्‍ययन से है?
उत्‍तर – झाडि़यों एवं वृक्षों के अध्‍ययन से
371. प्रश्‍न – प्रतिजैविक पेनिसिलीन किससे प्राप्‍त किया जाता हे?
उत्‍तर – कवक से
372. प्रश्‍न – ट्रैकोमा रोग किस अंग से सम्‍बन्धित रोग है?
उत्‍तर – आँख से
373. प्रश्‍न – पॉजीट्रान (Positron) की खोज किसने की थी?
उत्‍तर – एंडरसन ने (1932 में)
374. प्रश्‍न – युग्‍म उत्‍पादन (Pair Production) की घटना क्‍या है?
उत्‍‍तर – किसी नाभिक द्वारा γ (गामा) किरण फोटॉन के अवशोषण के फलस्‍वरूप पॉजीट्रान और इलेक्‍ट्रॉन उत्‍पन्‍न करने की घटना
375. प्रश्‍न – बरनौली का सिद्धान्‍त आधारित है?
उत्‍तर – ऊर्जा-संरक्षण के सिद्धान्‍त पर
376. प्रश्‍न – कौनसी धातु ‘भविष्‍य की धातु’ (Metal of Future) कहलाती है?
उत्‍‍तर – टाइटेनियम
377. प्रश्‍न – हाइड्रोजन का रेडियोधर्मी समस्‍थानिक कौनसा है?
उत्‍तर – ट्राइटियम (Tritium)
378. प्रश्‍न – EEG नामक यंत्र से क्‍या अंकित किया जाता है?
उत्‍तर – मस्तिष्‍क की वैद्युत सक्रियता
379. प्रश्‍न – गाउट के रोगियो को कौनसा भोजन करने की सलाह दी जाती है (कम प्रोटीन वाला या अधिक प्रोटीन वाला)?
उत्‍तर – कम प्रोटीन वाला
380. प्रश्‍न – कैटेरेक्‍ट (Cataract) किस अंग की बीमारी है?
उत्‍तर – आँख की
381. प्रश्‍न – ‘एपिडेमियोलॉजी’ (Epidemiology) में किसका अध्‍ययन किया जाता है?
उत्‍तर – महामारी रोगों (Epidemic Diseases) का
382. प्रश्‍न – वयस्‍क मनुष्‍य में कितनी हड्डियाँ होती है?
उत्‍तर – 206
383. प्रश्‍न – मनुष्‍य मस्तिष्‍क का सबसे बड़ा भाग होता हे?
उत्‍तर – सेरेब्रम (Cerebrum)
384. प्रश्‍न – किस रक्‍त समूह वाला व्‍यक्ति सभी से रक्‍त ग्रहण कर सकता है?
उत्‍तर – AB रक्‍त ग्रुप वाला
385. प्रश्‍न – क्षय रोग के लिए जैवरोधी (Antibiotic) प्रयोग होता है?
उत्‍तर – स्‍ट्रेप्‍टोमाइसिन (Streptomycin)
386. प्रश्‍न – फ्यूज वायर का प्रयोग किसलिए किया जाता है?
उत्‍तर – अनावश्‍यक उच्‍च विद्युतधारा को परिपथ में गुजरने से रोकने के लिए
387. प्रश्‍न – अधिकतम आघातवर्ध्‍य (Malleable) धातु है?
उत्‍तर – सोना
388. प्रश्‍न – द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) में होती है?
उत्‍तर – ब्‍यूटेन एवं प्रोपेन
389. प्रश्‍न – सुप्रतिष्ठित गन्‍ने (Noble Canes/Sugarcane) का वानस्‍पतिक नाम है?
उत्‍तर – सैकेरम ऑफीसिनेरम (Saccharum officinarum)
390. प्रश्‍न – सफेद भृंगक (White Grub) का वैज्ञानिक नाम (Zoological Name) है?
उत्‍तर – होलोट्रिचिया कॉन्सांगुइनिया (Holotrichia consanguinea)
391. प्रश्‍न – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा वर्गीकृत शस्‍य मौसम (Agro-Climatic) तथा शस्‍य पारिस्थितिकी जोन (Agro-Ecological Zones) की संख्‍या क्रमश: है?
उत्‍तर – 15 (Agro-Climatic Zones) एवं 131 (Agro-Ecological Zones)
392. प्रश्‍न – स्‍वपरागण (Self Pollination) प्रक्रिया किससे सम्‍बन्धित है?
उत्‍तर – स्‍वनिषेचन (Autogamy)
393. प्रश्‍न – पशुओं में नए पैदा हुए बछड़े (New born Calves) को खीस (Colostrum) कितने दिनों तक पिलानी चाहिए?
उत्‍तर – 10 दिनों तक
394. प्रश्‍न – पशुधन के क्षेत्र में गाय (Cow) में दुग्‍ध ज्‍वर (Milk Fever) रोग किस पोषक तत्‍व की कमी से होता है?
उत्‍तर – कैल्सियम (Calcium-Ca)
395. प्रश्‍न – आलू के चिप्‍स (Chips) बनाने हेतु कौनसी प्रजाति योग्‍य होती है?
उत्‍तर – आलू-‍चिप्‍सोना 1, 2, 3 प्रजातियाँ
396. प्रश्‍न – फूलगोभी (Cauliflower) में ह्विपटेल (Whiptail) व्‍याधि (Disorder) किस पोषक तत्‍‍व की कमी से होती है?
उत्‍तर – मॉलीब्‍डेनम (Molybdenum-Mo)
397. प्रश्‍न – पाइराइट (Pyrite) का सूत्र (Formula) है?
उत्‍तर – FeS₂
398. प्रश्‍न – ध्‍वनि को ‘आँख’ की भाँति उपयोग करने वाला पशु/पक्षी है?
उत्‍तर – चमगादड़ (Bat)
399. प्रश्‍न – मनुष्‍य शरीर में कठोरतम (Hardest) पदार्थ कौनसा है?
उत्‍तर – ऐनेमल (Enamel)
400. प्रश्‍न – एक हार्ट-बीट (Heart Beat) में अनुमानत: कितना समय लगता है?
उत्‍तर – 0.8 Second
401. प्रश्‍न – ‘स्फिग्‍मोमैनोमीटर’ (Sphygmomanometer) किस कार्य के लिए प्रयोग किया जाता है?
उत्‍तर – रक्‍त दाब (Blood Pressure) नापने के लिए
402. प्रश्‍न – प्रकाश के कौनसे अवयव क्‍लोरोफिल द्वारा अवशोषित कर लिए जाते है?
उत्‍तर – नीले और लाल रंग के अवयव
403. प्रश्‍न – क्रायो अभिरक्षण (Cryopreservation) किस ताप पर किया जाता है?
उत्‍तर – -196°C पर
404. प्रश्‍न – प्राकृतिक यूरेनियम में U-235 का प्रतिशत लगभग कितना होता है?
उत्‍तर – 0.72%
405. प्रश्‍न – भारत में ‘सैटेलाइट ट्रैकिंग एण्‍ड रेन्जिंग स्‍टेशन’ (Satellite Tracking and Ranging Station-STARS) कहाँ स्थित है?
उत्‍तर – कावालुर (Kavalur) तमिलनाडु
406. प्रश्‍न – ‘विक्रम साराभाई स्‍पेस सेन्‍टर’ (VSSC) कहाँ स्थित है?
उत्‍तर – तिरूवनन्‍‍तपुरम में
407. प्रश्‍न – कौन सा बम केवल जीवित वस्‍तुओं को प्रभावित करता है, इमारतों को नहीं?
उत्‍तर – न्‍यूट्रॉन बम
408. प्रश्‍न – ‘किसान खाद‘ (Kisan Khad) कही जाती है?
उत्‍तर – कैल्सियम अमोनियम नाइट्रेट (CAN)
409. प्रश्‍न – ‘पूसा जय किसान’ (Pusa Jai Kisan) किसका ‘सोमाक्‍लोन’ (SomaClone) है?
उत्‍तर – भारतीय सरसों (Indian Mustard) का
410. प्रश्‍न – पेलोफॉस (Pelofos) उर्वरक में P₂O₅ की प्रतिशत मात्रा पाई जाती है?
उत्‍तर – 11%
411. प्रश्‍न – गन्‍ने (Sugarcane) में ‘पहला झूलसा’ (First Blight) किस पादप पोषक तत्‍व की कमी से पैदा होता है?
उत्‍तर – मैंग्‍नीज (Mn-Manganese) तत्‍व
412. प्रश्‍न – कैम प्‍लाण्‍ट्स (CAM Plants) में रन्‍ध्र (Stomata) कब खुलते हैं?
उत्‍तर – रात्रि (Night) के समय
413. प्रश्‍न – टी.पी.एस. (TPS-True Potato Seed) तकनीक किस फसल से सम्‍बन्धित है?
उत्‍तर – आलू (Potato) बीज विकास हेतु
414. प्रश्‍न – देश में, ‘हरित क्रांति’ (Green Revolution) - 1966-67 में कृषि खाद्यान्‍न उत्‍पादन क्षेत्र में आई जो मुख्‍यत: किस फसल में सफल रही जिसके पितामह डॉ. एम. एस. स्‍वामीनाथन (भारत में) तथा डॉ. नॉर्मन अर्नेस्‍ट बोरलॉग (विश्‍व में) रहे?
उत्‍तर – गेहूँ में (HYVs/Hybrids Varieties of Wheat) –सोनरा 63, सोनरा 64, लर्मारोजो प्रजातियों द्वारा
415. प्रश्‍न – ‘श्री’ (SRI-System of Rice Intensification) तकनीक प्रयोग की जाती है?
उत्‍तर – धान (Rice) में
416. प्रश्‍न – टमाटर (Tomato) का लाल रंग (Red Colour) किस तत्‍व की उपस्थिति के कारण होता है?
उत्‍तर – लाइकोपिन (Lycopene)
417. प्रश्‍न – किस वैज्ञानिक ने पोलोनियम तत्‍व की खोज की थी?
उत्‍तर – पियरे क्‍यूरी एवं मेडम मैरी क्‍यूरी ने
418. प्रश्‍न – द्रवित सोडियम क्‍लोराइड विद्युत धारा का प्रवाह कर सकता है, क्‍योकि इसमें?
उत्‍तर – मुक्‍त आयन उपस्थित होते हैं।
419. प्रश्‍न – एल.पी.जी. (LPG) में मुख्‍यत: होती है?
उत्‍तर – मीथेन, प्रोपेन तथा ब्‍यूटेन (मुख्यतः ब्यूटेन और प्रोपेन)
420. प्रश्‍न – कैल्सियम कार्बाइड पर जल डालने से कौनसी गैस निकलती है?
उत्‍तर – एसिटिलीन
421. प्रश्‍न – कोशिका का ऊर्जा गृह (Power House) किसको कहा जाता है?
उत्‍तर – माइटोकॉण्ड्रिया को
422. प्रश्‍न – दाँत मुख्‍य रूप से किसके बने होते हैं?
उत्‍तर – डेन्‍टाइन के
423. प्रश्‍न – किन तरंगों का ध्रुवण (Polarisation) सम्‍भव है?
उत्‍तर – केवल अनुप्रस्‍थ तरंगों (Transverse Waves) का
424. प्रश्‍न – डेसीबल (Decibel) किसका मात्रक है?
उत्‍तर – ध्‍वनि की तीव्रता का
425. प्रश्‍न – औद्योगिक रूप से पॉलिथीन (Polythene) किसके पॉलीमराइजेशन (Polymerisation) से बनाई जाती है?
उत्‍तर – एथिलीन के पॉलीमराइजेशन से
426. प्रश्‍न – ‘सेलुलर एण्‍ड मॉलीक्‍यूलर बायोलॉजी का केन्‍द्र’ (Centre for Cellular and Molecular Biology) कहाँ स्थित है?
उत्‍तर – हैदराबाद में
427. प्रश्‍न – ‘रिफ्लेक्‍स एक्‍शन्‍स’ (Reflex Actions) का नियंत्रण कौन करता है?
उत्‍तर – स्‍पाइनल कॉर्ड (Spinal Cord)
428. प्रश्‍न – ‘CAT’ का अर्थ है?
उत्‍तर – Computerized Axial Tomography
429. प्रश्‍न – ‘कोलोजेन’ (Collagen) किसका मुख्‍य घटक है?
उत्‍तर – स्किन (Skin) का
430. प्रश्‍न – खानों के अन्‍दर अधिकांश विस्‍फोट किन गैसों के मिल जाने से होते हैं?
उत्‍तर – मीथेन तथा वायु के
431. प्रश्‍न – कोबाल्‍ट ऑक्‍साइड काँच को कौनसा रंग प्रदान करता है?
उत्‍तर – गहरा नीला
432. प्रश्‍न – पैलाग्रा (Pellagra) नामक रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
उत्‍तर – विटामिन B3 (नियासिन) की कमी से
433. प्रश्‍न – त्रिवेणी (Triveni) CS-56 एक नई विकसित प्रजाति जिसे CS-234-2 के नाम से पहचानित (Identified) किया जाता है, किस फसल की प्रजाति है?
उत्‍तर – राई/ राया/ लाहा (Brassica Juncea) अर्थात् Indian Mustard
434. प्रश्‍न – अम्‍ल वर्षा (Acid Rains) में कौनसा तत्‍व पाया जाता है?
उत्‍तर – NO₂ (Nitrogen dioxide) और SO₂ (Sulphur dioxide)
435. प्रश्‍न – धान (Rice) की कौनसी बौनी प्रजाति (Dwarf Variety) भारत में सर्वप्रथम विकसित की गई?
उत्‍तर – गोविन्‍द (Govind) प्रजाति (वर्ष 1982 में)
436. प्रश्‍न – ‘एग्रोनॉमी’ (Agronomy) – Agros+nomous शस्‍य विज्ञान किस भाषा शब्‍द से विकसित है?
उत्‍तर – ग्रीक (Greek)
437. प्रश्‍न – ‘एग्रीकल्‍चर’ (Agriculture) अर्थात् Ager (field)+Culture (cultivation) i.e. field cultivation शब्‍द लिया गया है?
उत्‍तर – लैटिन (Latin) भाषा से
438. प्रश्‍न – लवणीय मृदा (Saline Soils) में विनिमयशील सोडियम (Exchangeable Sodium) की प्रतिशत मात्रा होती है?
उत्‍तर – 15% से कम
439. प्रश्‍न – लवणयुक्‍त क्षारीय मृदा (Saline-Alkaline Soils) में विनिमयशील सोडियम (Exchangeable Sodium) की प्रतिशत मात्रा होती है?
उत्‍तर – 15% से अधिक
440. प्रश्‍न – अम्‍लीय मृदा (Acidic Soils) का pH मान होता है?
उत्‍तर – 7.0 से कम
441. प्रश्‍न – क्षारीय मृदा (Alkaline Soils) का pH मान होता है?
उत्‍तर – 7.0 से अधिक
442. प्रश्‍न – भारत में कृषित क्षेत्र (Cultivated Area) का लगभग कितने प्रतिशत क्षेत्र वर्षाधीन (Rainfed) है?
उत्‍तर – लगभग 60%
443. प्रश्‍न – कंक्रीट की बनी सड़क पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना अधिक कठिन क्‍यों होता है?
उत्‍तर – पैरों व कंक्रीट के मध्‍य घर्षण की अपेक्षा पैरों व वर्फ के मध्‍य घर्षण कम होता है।
444. प्रश्‍न – भूस्थिर या तुल्‍यकालीन उपग्रह (Geostationary Satellite) का घूर्णन का आवर्तकाल कितना होता है?
उत्‍तर – 24 घंटे
445. प्रश्‍न – परिक्रमारत अन्‍तरिक्ष यान से एक पिण्‍ड बाहर छोड़ दिया जाए तो क्‍या होगा?
उत्‍तर – यान के साथ उसी वेग से गति करता रहेगा।
446. प्रश्‍न – गहराई और खारापन बढने से समुद्र के पानी का घनत्‍व कैसे बदलता है?
उत्‍तर – बढ़ता है।
447. प्रश्‍न – बैरोमीटर में जल की तुलना में पारे के उपयोग का प्रमुख कारण है?
उत्‍तर – पारे का घनत्‍व अधिक व वाष्‍पदाब कम होना।
448. प्रश्‍न – लोहे की वस्‍तुओं को जंग क्‍या बनने से लग जाती है?
उत्‍तर – आइरन ऑक्‍साइड बन जाने से
449. प्रश्‍न – रासायनिक दृष्टि से हीरा क्‍या है?
उत्‍तर – शुद्ध कार्बन
450. प्रश्‍न – शहद जिसमें शर्करा की सान्‍द्रता अधिक होती है उसके खराब न होने का क्‍या कारण है?
उत्‍तर – पानी निकाल लिए जाने के कारण उच्‍‍च परासरणी सामर्थ्‍य (Osmotic Strength) में जीवाणु सक्रिय अवस्‍था में जीवित नहीं रह सकने के कारण
451. प्रश्‍न – जिन देशों में पॉलिश किया हुआ चावल मुख्‍य अनाज के रूप में खाया जाता है, वहाँ के लोग किस रोग से पीडि़त हो जाते हैं?
उत्‍तर – बेरी-बेरी
452. प्रश्‍न – देश में आम्रपाली (Amrapali) आम की प्रजाति किस वैज्ञानिक ने विकसित की थी?
उत्‍तर – डॉ. आर. एन. सिंह द्वारा
453. प्रश्‍न – “HQPM-5” मक्‍का की प्रजाति की विशेषता है?
उत्‍तर – उच्‍च गुणवत्‍ता प्रोटीन, लाइसिन में धनी ट्रिप्‍टोफैन तत्‍व में प्रचुरता
454. प्रश्‍न – नाना (NANA) किस फल की प्रजाति है?
उत्‍तर – अनार (Pomegranate)
455. प्रश्‍न – आम की आम्रपाली संकर प्रजाति किन प्रजातियों के क्रॉस (x) से विकसित की गई है?
उत्‍तर – दशहरी नर x नीलम मादा
456. प्रश्‍न – आम की नई संकर प्रजाति H-311 किनके क्रॉस से विकसित है?
उत्‍तर – अल्‍फोन्‍सो x नीलम
457. प्रश्‍न – आम की अरूणिका (Arunika) संकर प्रजाति वर्ष 2009 में किन प्रजातियों के क्रॉस (x) से विकसित की गई थी?
उत्‍तर – आम्रपाली x वनराज
458. प्रश्‍न – ‘दरोगाजी’ किस फल वृक्ष की प्र‍जाति विकसित की गई है?
उत्‍तर – बेल (Bael)
459. प्रश्‍न – डी पी टी का टीका बच्‍चों को किन-किन बीमारियों से बचाने के लिए लगाया जाता है?
उत्‍तर – डिप्‍थीरिया (Diphtheria), कुकर खाँसी (Pertussis) तथा टिटनेस (Tetanus) से बचाने के लिए
460. प्रश्‍न – फूलों के संवर्धन के विज्ञान को क्‍या कहते हैं?
उत्‍‍तर – फ्लोरीकल्‍चर
461. प्रश्‍न – हाइड्रोजन के समस्‍थानिक है?
उत्‍तर – प्रोटियम, ड्यूटीरियम तथा ट्राइटियम
462. प्रश्‍न – किसी तत्‍व की द्रव्‍यमान संख्‍या A तथा परमाणु संख्‍या Z है, तो इस तत्‍व के परमाणु में उपस्थित न्‍यूट्रॉन, प्रोटॉन और इलेक्‍ट्रॉन की संख्‍या क्रमश: होगी?
उत्‍तर – (A-Z), Z, Z
463. प्रश्‍न – कौन सा ग्रह 88 दिन में सूर्य के परित एक चक्‍कर पूरा करता है?
उत्‍तर – बुध (Mercury)
464. प्रश्‍न – एक व्‍यक्ति का भार लिफ्ट में अपने भार का दोगुना होता है, इस दशा में उसका त्‍वरण क्‍या होगा?
उत्‍तर – g, ऊर्ध्‍वाधर ऊपर की ओर
465. प्रश्‍न – एक हैक्‍टर क्षेत्रफल बराबर होता है?
उत्‍तर – 10000 वर्ग मीटर (2.47109 एकड़)
466. प्रश्‍न – एक एकड़ क्षेत्रफल बराबर होता है?
उत्‍तर – 43560 वर्ग फुट (लगभग 4047 वर्ग मीटर)
467. प्रश्‍न – नीली क्रान्ति (Blue Revolution) का सम्‍बन्‍ध है?
उत्‍तर – मत्‍स्‍य उत्‍पादन (Fish Production) में क्रांति
468. प्रश्‍न – श्‍वेत क्रांति (White Revolution) का सम्‍बन्‍ध है?
उत्‍तर – दूध उत्‍पादन में क्रान्ति से
469. प्रश्‍न – भारत में दुग्‍ध उत्‍पादन के क्षेत्र में आई ‘श्‍वेत क्रान्ति’ (White Revolution) के जनक (Father) कहे जाते हैं?
उत्‍तर – डॉ. वर्गीज कुरियन
470. प्रश्‍न – विश्‍व में कृषि क्षेत्र में आई ‘हरित क्रान्ति’ (Green Revolution) के पितामह/जनक (Father of Green Revolution) रहे?
उत्‍तर – डॉ. नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग
471. प्रश्‍न – भारतीय शस्‍य विज्ञान सोसायटी (Indian Society of Agronomy) IARI में ऑफिस, नई दिल्‍ली में कब स्‍थापित हुआ?
उत्‍तर – 1955 में
472. प्रश्‍न – ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) नई दिल्‍ली की स्‍थापना हुई थी?
उत्‍तर – 1929 में (16 जुलाई को)
473. प्रश्‍न – कृषि प्रसार में ‘T & V’ (Training & Visit) योजना/कार्यक्रम शुरू हुआ?
उत्‍तर – 1974 में
474. प्रश्‍न – देश की प्रथम सरसों संकर (Hybrid) विकसित की गई?
उत्‍तर – NRCHB-506 (DRMR-ICAR) भरतपुर केन्‍द्र (राजस्‍थान) से
475. प्रश्‍न – नाइट्रोग्लिसरीन (Nitroglycerine) का प्रयोग किसकी भॉति किया जाता हे?
उत्‍तर – विस्‍फोटक (Explosive) की भाँति
476. प्रश्‍न – रात्रि में देखने के लिए (For night vision) कौन सी तरंगे प्रयुक्‍त की जाती है?
उत्‍तर – अवरक्‍त (Infra-red) तरंगें
477. प्रश्‍न – पेप्सिन एन्‍जाइम किसके पचाने में सहायक होता है?
उत्‍तर – प्रोटीन को पचाने में
478. प्रश्‍न – मानव गुर्दों में बनने वाली पथरी मुख्‍यत: बनी होती है?
उत्‍तर – कैल्सियम ऑक्‍जेलेट की
479. प्रश्‍न – पानी में वायु का बुलबुला किस प्रकार के लेंस की भाँति कार्य करता है?
उत्‍तर – अवतल लैंस की भाँति
480. प्रश्‍न – पेनिसीलिन (Penicillin) की खोज किसने की थी?
उत्‍तर – सर अलेक्‍जेण्‍डर फ्लेमिंग ने
481. प्रश्‍न – बीमारी का जर्म सिद्धान्‍त (Germ Theory of Disease) किसने प्रतिपादित की थी?
उत्‍तर – Louis Pasteur ने
482. प्रश्‍न – तराशा हुआ हीरा किस कारण से पूर्ण आन्‍तरिक परावर्तन से चमकता है?
उत्‍तर – अपने उच्‍चतम अपवर्तनांक के कारण
483. प्रश्‍न – ओम x मीटर किस भौतिक राशि का मात्रक है?
उत्‍तर – विशिष्‍ट प्रतिरोध का
484. प्रश्‍न – नियासिन की लगातार कमी से कौनसा रोग हो जाता है?
उत्‍तर – पैलाग्रा रोग
485. प्रश्‍न – इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय मुक्‍त विश्‍वविद्यालय (इग्‍नू) की सुदूर शिक्षा प्रणाली प्रारम्‍भ करने के उद्देश्‍य से स्‍थापना हुई थी?
उत्‍तर – सितम्‍बर 1985 में
486. प्रश्‍न – देश में खाद्य प्रसंस्‍करण क्षेत्र के विकास हेतु MFPI (Ministry of Food Processing Industries) को भारत सरकार द्वारा स्‍थापित किया गया था?
उत्‍तर – जुलाई 1988 में
487. प्रश्‍न – PPRC (Paddy Processing Research Centre) को बदलकर अब किस नाम से जाना जाता है?
उत्‍तर – IICPT (Indian Institute of Crop Processing Technology) तंजावुर (तमिलनाडु)
488. प्रश्‍न – NMPPB (National Meat & Poultry Processing Board) को कब स्‍थापित किया गया?
उत्‍तर – 20 जनवरी, 2009
489. प्रश्‍न – देश में वर्ष 2010-11 के दौरान, कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन (रिकॉर्ड उत्‍पादन) प्राप्‍त हुआ है?
उत्‍तर – 241.6 मिलियन टन
490. प्रश्‍न – देश में, वर्श 2010-11 के दौरान अब तक का रिकॉर्ड दलहन उत्‍पादन (Pulse Production) देश में हुआ है?
उत्‍तर – 181 लाख टन (अर्थात् 18.1 मिलियन टन)
491. प्रश्‍न – वर्ष 2010-11 के दौरान, चावल उत्‍पादन का लक्ष्‍य 1020 लाख टन का रखा गया था, जो वास्‍तविक चावल उत्‍पादन रहा?
उत्‍‍तर – 953 लाख टन
492. प्रश्‍न – भूमि के जलस्रोत का अत्‍यधिक दोहन नहीं हो और सिंचाई संतुलित रूप से होने हेतु किस सिंचाई पद्धति को प्रोत्‍साहित करना होगा?
उत्‍तर – फुव्वारा सिंचाई (Sprinkler System) एवं ड्रिप (टपकबूँद) सिंचाई
493. प्रश्‍न – सिंचाई की नई विकसित पद्धतियों (Irrigation Systems) में कौन-कौन सी पद्धतियाँ आती है, जिनसे 25-40% सिंचाई जल की बचत होती है?
उत्‍तर – ड्रिप सिंचाई एवं स्प्रिंकलर सिस्‍टम
494. प्रश्‍न – रतौंधी (Night Blindness) किस विटामिन की कमी से होने वाला नेत्र रोग है?
उत्‍तर – विटामिन A की कमी से
495. प्रश्‍न – एल. पी. जी. में होता है?
उत्‍तर – द्रवित ब्‍यूटेन और प्रोपेन
496. प्रश्‍न – ‘क्‍लोरोमाइसिटिन’ का प्रयोग किस रोग के उपचार में किया जाता है?
उत्‍तर – टायफाइड के उपचार में
497. प्रश्‍न – क्रायोलाइट किस धातु का अयस्‍क (Ore) है?
उत्‍तर – एल्‍युमिनियम का
498. प्रश्‍न – किडनी में बनने वाली पथरी में अधिकतर पाया जाता है?
उत्‍तर – कैल्सियम ऑक्‍जेलेट (Calcium Oxalate)
499. प्रश्‍न – रक्‍त ग्‍लूकोज लेविल (Blood Glucose Level) सामान्‍यत: किस मात्रक में प्रदर्शित किया जाता है?
उत्‍तर – मिलीग्राम प्रति डेसीलिटर (mg/dL) में

نموذج الاتصال