विज्ञान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1 – मनुष्य शरीर की सबसे लम्बी हड्डी है?
उत्तर – फीमर (Femur)
प्रश्न 2 – ब्लू विट्रॉल के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर – कॉपर सल्फेट को
प्रश्न 3 – पौधे के किस भाग से हल्दी प्राप्त होती है?
उत्तर – तना से
प्रश्न 4 – होलोग्राफी किसकी तकनीक है?
उत्तर – वस्तु के त्रिविमीय प्रतिरूप को अंकित करने एवं पुनरावृत्ति करने की
प्रश्न 5 – इन्सुलिन की खोज किसने की थी?
उत्तर – एफ. जी. वेटिंग ने
प्रश्न 6 – हड्डियों में फॉस्फेट किस रूप में पाया जाता है?
उत्तर – कैल्सियम फॉस्फेट के रूप में
प्रश्न 7 – मैनोमीटर से क्या नापा जाता है?
उत्तर – गैस का दाब
प्रश्न 8 – टेरामाइसिन नामक एण्टीबायोटिक किस जीवाणु से प्राप्त होता है?
उत्तर – स्ट्रैप्टोकोकस रिमोसस से
प्रश्न 9 – ध्वनि की चाल पर दाब का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर – कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
प्रश्न 10 – कॉस्मिक किरणों की खोज किसने की थी?
उत्तर – आर. ए. मिलीकन ने
प्रश्न 11 – चालक की वैद्युत प्रतिरोधकता का मात्रक क्या है?
उत्तर – ओम
प्रश्न 12 – पृथ्वी का औसत घनत्व कितना है?
उत्तर – 5.5 ग्राम/सेमी³
प्रश्न 13 – जर्मन सिल्वर में कौन-कौन से संघटक होते हैं?
उत्तर – ताँबा, निकिल तथा जिंक
प्रश्न 14 – चुम्बक झुकाव (Dip) की समान स्थिति दर्शाने वाली रेखा को क्या कहते हैं?
उत्तर – आइसोक्लीनिक (Isoclinic) रेखा
प्रश्न 15 – पक्षियों की पूंछ उनके किस काम आती है?
उत्तर – हवा में उड़ते समय सन्तुलन बनाए रखने के लिए
प्रश्न 16 – कोशिका का ऊर्जा घर किसे कहते हैं?
उत्तर – माइटोकॉण्ड्रिया को
प्रश्न 17 – घरों में बिजली सप्लाई के लिए तीन तरह के तारों का प्रयोग करते हैं, लाइव, न्यूट्रल और अर्थ। इसी क्रम में तारों का रंग होता है?
उत्तर – लाल, काला और हरा
प्रश्न 18 – ध्रुवतारा अपने स्थान पर स्थिर प्रतीत क्यों होता है?
उत्तर – पृथ्वी के घूर्णन अक्ष की सीध में होने के कारण
प्रश्न 19 – तारा बनने की प्रक्रिया का प्रारम्भ किन गैसों से होता है?
उत्तर – हाइड्रोजन व हीलियम से
प्रश्न 20 – कृत्रिम उपग्रह में ऊर्जा का स्रोत क्या होता है?
उत्तर – सौर बैटरी
प्रश्न 21 – आकाश का सबसे चमकीला सितारा है?
उत्तर – साइरस
प्रश्न 22 – ऑक्सीकरण की क्रिया में इलेक्ट्रानों में क्या होता है लाभ या हानि?
उत्तर – हानि
प्रश्न 23 – नोबल गैसें किस अन्य परमाणु से क्रिया क्यों नहीं करती?
उत्तर – क्योंकि इनकी बाहरी कक्षा में आठ इलेक्ट्रॉन होते हैं।
प्रश्न 24 – पानी में साबुन घोलने से पृष्ठ तनाव पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर – पृष्ठ तनाव कम हो जाता है।
प्रश्न 25 – पटाखों में लाल रंग किस तत्व की उपस्थित के कारण होता है?
उत्तर – स्ट्रांशियम की उपस्थिति के कारण
प्रश्न 26 – फलों को पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – एथिलीन (Ethylene)
प्रश्न 27 – फलों का अध्ययन किया जाता है?
उत्तर – पोमोलॉजी (Pomology) में
प्रश्न 28 – रक्त कोष में रक्त किस रसायन के साथ मिलाकर रखा जाता है?
उत्तर – सोडियम नाइट्रेट व डेक्सट्रेट के साथ
प्रश्न 29 – प्रकाश में ध्रुवण की घटना क्या सिद्ध करती है?
उत्तर – प्रकाश की तरंगें अनुप्रस्थ तरंगें (Transverse Waves) होती है।
प्रश्न 30 – एक प्रकाश वर्ष में होते है?
उत्तर – 9.46 x 10¹² किमी
प्रश्न 31 – फोटोग्राफी में प्रयोग किए जाने वाले हाइपो विलयन का रासायनिक नाम है?
उत्तर – सोडियम थायोसल्फेट
प्रश्न 32 – हुक का नियम विज्ञान की किस शाखा से संबन्धित है?
उत्तर – भौतिक विज्ञान से
प्रश्न 33 – डाप्लर प्रभाव किस क्षेत्र से सम्बन्धित है?
उत्तर – ध्वनि तथा प्रकाश से
प्रश्न 34 – मेंडल का नियम सम्बन्धित हैं?
उत्तर – अनुवांशिकता से
प्रश्न 35 – स्टील पर जिन्क की परत चढाने को क्या कहते हैं?
उत्तर – गेल्वेनाइजेशन
प्रश्न 36 – यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाला यंत्र है?
उत्तर – डायनमो
प्रश्न 37 – सूक्ष्म कणों की किसी द्रव या गैस में दिशाहीन स्वच्छन्द गति को कहते हैं?
उत्तर – ब्राउनियन मूवमेंट
प्रश्न 38 – विज्ञान की शाखा फोटोसोनिक्स से किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर – पौधों पर ध्वनि का प्रभाव
प्रश्न 39 – क्रेस्कोग्राफ यंत्र से क्या जाना जा सकता है?
उत्तर – पौधों के बढ़ने की दर
प्रश्न 40 – प्रोटीन किनसे मिलकर बने हैं?
उत्तर – एमिनो अम्लों से
प्रश्न 41 – विटामिन C अम्लीय है या क्षारीय?
उत्तर – अम्लीय
प्रश्न 42 – बैलिस्टिक गेल्वेनोमीटर से क्या नापते हैं?
उत्तर – क्षणिक आवेश (Transient Charge)
प्रश्न 43 – ‘शण्ट’ का स्थायी रूप से उपयोग किस यंत्र में किया जाता है?
उत्तर – अमीटर में
प्रश्न 44 – ‘कॉपर सल्फेट’ को किस अन्य नाम से आमतौर पर जाना जाता है?
उत्तर – ब्लू विट्राल के नाम से
प्रश्न 45 – कम्प्यूटर से सम्बन्धित शब्द (COBOL) का कया अर्थ हैं?
उत्तर – Common Business Oriented Language
प्रश्न 46 – गैस विसरण का नियम (Law of diffusion of Gases) किसने प्रतिपादित किया था?
उत्तर – ग्राह्म ने
प्रश्न 47 – खाने के सोडे का रासायनिक नाम हैं?
उत्तर – सोडियम बाई कार्बोनेट
प्रश्न 48 – I rms x √2 कितनी धारा के बराबर होता है?
उत्तर – धारा के अधिकतम मान (I) के बराबर
प्रश्न 49 – केल्विन पैमाने पर सामान्य वायुमण्डलीय दाब पर पानी का क्वथनांक कितना होता हैं?
उत्तर – 373 K
प्रश्न 50 – भारतीय मोर का जीव वैज्ञानिक नाम क्या हैं?
उत्तर – पावो क्रिस्टेटस (Pavo cristatus)
प्रश्न 51 – शरीर में रक्ताल्पता की बीमारी को किस नाम से पुकारा जाता हैं?
उत्तर – एनीमिया
प्रश्न 52 – लाइटनिंग कंडक्टर का आविष्कार करने वाला अमरीकी वैज्ञानिक था?
उत्तर – बेंजामिन फ्रैंकलिन
प्रश्न 53 – 98.6°F तापक्रम का मान सेंटीग्रेड इकाई में कितना होता है?
उत्तर – 37°C
प्रश्न 54 – प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला कार्बनिक यौगिक है?
उत्तर – सेल्यूलोज
प्रश्न 55 – विद्युत की वह मात्रा जिससे 108 ग्राम चाँदी कैथोड पर जमा होती है, क्या कहलाती हैं?
उत्तर – एक फैराडे
प्रश्न 56 – पृथ्वी की आयु किस विधि से ज्ञात करते हैं?
उत्तर – यूरेनियम डेटिंग विधि से
प्रश्न 57 – नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम में किसका प्रयोग किया गया था?
उत्तर – प्लूटोनियम का
प्रश्न 58 – किस वैज्ञानिक के प्रयोग से वह साबित हुआ कि डी एन ए एक आनुवंशिक पदार्थ हैं?
उत्तर – हर्शे एवं चेज
प्रश्न 59 – सिरके में कौनसा अम्ल होता हैं?
उत्तर – एसीटिक अम्ल
प्रश्न 60 – हेमेटाइट खनिज से कौनसी धातु प्राप्त होती है?
उत्तर – लोहा
प्रश्न 61 – विटामिन C का रासायनिक नाम क्या हैं?
उत्तर – एस्कार्बिक अम्ल
प्रश्न 62 – कौनसा कार्बनिक यौगिक सर्वप्रथम संश्लेषित (Synthesised) किया गया?
उत्तर – यूरिया
प्रश्न 63 – सोडियम की खोज करने वाले वैज्ञानिक कौन थे?
उत्तर – हम्फ्री डेवी
प्रश्न 64 – जिन तत्वों की परमाणु संख्या समान परन्तु द्रव्यमान भिन्न-भिन्न होते हैं, वे कहलाते हैं?
उत्तर – समस्थानिक (Isotopes)
प्रश्न 65 – ‘केराटोमलेशिया’ या ‘जीरोफ्थेल्मिया’ रोग किस विटामिन की कमी का लक्षण हैं?
उत्तर – विटामिन ‘A’ की
प्रश्न 66 – टमाटर के फलों का लाल रंग किसके कारण होता हैं?
उत्तर – लाइकोपीन
प्रश्न 67 – क्लोरीन ब्रोमीन और आयोडीन किस परिवार के तत्व है?
उत्तर – हैलोजन परिवार के
प्रश्न 68 – बिजली चमकने के कारण हवा में मौजूद ऑक्सीजन और नाइट्रोजन का कुछ भाग किसमें परिवर्तित हो जाता है?
उत्तर – नाइट्रोजन ऑक्साइड में
प्रश्न 69 – संकट अवस्था में हमें प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए कौनसी ग्रंथि का स्राव तैयार करता है?
उत्तर – एडरीनल
प्रश्न 70 – मादा एनोफेलीज मच्छर के मुखांग में चुभने वाले अंग होते हैं?
उत्तर – मैक्सिला और मैण्डिबल
प्रश्न 71 – परमाणु भटि्ठयों में भारी जल (Heavy Water) का प्रयोग किस रूप में किया जाता है?
उत्तर – मंदक के रूप में
प्रश्न 72 – गोताखोर समुद्र के अन्दर साँस लेने के लिए किन गैसों के मिश्रण का उपयोग करते हैं?
उत्तर – He और ऑक्सीजन का
प्रश्न 73 – जूल/सेकण्ड किसका मात्रक हैं?
उत्तर – शक्ति (Power) का
प्रश्न 74 – फेरेल का नियम हवा के किस भौतिक कार्य से सम्बन्धित है?
उत्तर – दिशा
प्रश्न 75 – ‘फोबोस’ एवं ‘डीमोस’ किस ग्रह के उपग्रह हैं?
उत्तर – मंगल
प्रश्न 76 – इंजेक्शन देते समय प्रयुक्त जल किस विधि द्वारा तैयार होता है?
उत्तर – आसवन
प्रश्न 77 – गंधक के साथ रबर को गर्म करने की क्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर – वल्कनीकरण (Vulcanisation)
प्रश्न 78 – बैक्टीरियोफेज क्या है?
उत्तर – बैक्टीरिया का परजीवी वाइरस
प्रश्न 79 – रेडियो ऐक्टिवता में बीटा किरणें होती हैं?
उत्तर – ऋणावेशित
प्रश्न 80 – काँच पर लिखने के लिए किस अम्ल का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – हाइड्रोजन फ्लोराइड अम्ल
प्रश्न 81 – शुद्ध सोना कितने कैरट का होता हैं?
उत्तर – 24 कैरट
प्रश्न 82 – ”किसी चालक के सिरों के बीच विभवान्तर उसमें बहने वाली धारा के समानुपाती होता है” यह नियम हैं?
उत्तर – ओम का नियम
प्रश्न 83 – स्टार्च को माल्टोज में परिवर्तित करने वाला एन्जाइम है?
उत्तर – एमिलेस (Amylase)
प्रश्न 84 – परमाणु घड़ी किस प्रभाव के अन्तर्गत कार्य करती है?
उत्तर – पीजोइलेक्ट्रिक प्रभाव
प्रश्न 85 – ”प्रत्येक पदार्थ में उसके द्रव्यमान के कारण ऊर्जा भी होती है” यह सिद्धान्त किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया?
उत्तर – आइन्स्टीन
प्रश्न 86 – आग लगाने वाला नापाम बम (Napalm bomb) में आग उत्पन्न करने वाला मुख्य पदार्थ कौन सा है?
उत्तर – नेफ्थेनेट पामीटेट
प्रश्न 87 – हवाई जहाज को बनाने में कौनसे फायबर का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – कार्बन फायबर
प्रश्न 88 – जल के प्रवाह में कौनसा नियम लागू होता है?
उत्तर – बरनौली का नियम
प्रश्न 89 – वायु में ध्वनि का वेग किस अवस्था में बढ़ जाता है?
उत्तर – आर्द्रता बढ़ जाने पर
प्रश्न 90 – आँसू में कौन सा एन्जाइम होता है जिससे जीवाणु मर जाते हैं?
उत्तर – लाइसोजाइम
प्रश्न 91 – परमाणु रियेक्टर तथा परमाणु बम में मूल अन्तर क्या है?
उत्तर – परमाणु रियेक्टर में श्रृंखला अभिक्रिया (Chain reaction) नियंत्रित होती है, जबकि परमाणु बम में अनियंत्रित
प्रश्न 92 – किसी वस्तु का वेग दोगुना करने से उसकी गतिज ऊर्जा कितनी हो जाती है?
उत्तर – चार गुनी
प्रश्न 93 – किस की कमी के कारण बर्फ पर चलना कठिन होता है?
उत्तर – घर्षण की
प्रश्न 94 – झील में फेंके हुए पत्थर के डूबने पर उत्क्षेप (Upthrust) बल का क्या होता है?
उत्तर – नियत रहता है।
प्रश्न 95 – बिजली के बल्ब में फिलामेंट से काँच तक ऊष्मा किस विधि से संचारित होती है?
उत्तर – विकिरण से
प्रश्न 96 – अगर वायुमण्डल न होता, तो दिन की लम्बाई पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर – कम हो जाती।
प्रश्न 97 – किसके कारण खुले में रखा दूध कुछ देर बाद खट्टा हो जाता है?
उत्तर – लेक्टिक अम्ल बन जाने के कारण
प्रश्न 98 – अभ्रक (Mica) ऊष्मा और विद्युत के लिए क्रमश: होता है?
उत्तर – सुचालक, कुचालक (अचालक)
प्रश्न 99 – जब दो हल्के नाभिक मिलकर भारी नाभिक की रचना करते हैं, तो उनमें कौनसी प्रक्रिया होती है?
उत्तर – नाभिकीय संलयन
प्रश्न 100 – पृथ्वी से पलायन वेग (escape velocity) का मान कितना है?
उत्तर – 11.2 किमी/सेकेण्ड