विज्ञान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1 – ऊँचे स्थानों पर पानी 100°C से कम ताप पर क्यों उबलता है?
उत्तर – क्योंकि वहाँ वायुमण्डलीय दाब कम होता है।
प्रश्न 2 – पीतल मिश्र धातु हैं?
उत्तर – जस्ता और तांबा की
प्रश्न 3 – ‘गैसों के दाब’ ज्ञात करने वाला यंत्र क्या कहलाता है?
उत्तर – मैनोमीटर
प्रश्न 4 – भाभा एटॉमिक रिसर्च सेन्टर ट्रॉम्बे में स्थित पाँचवे न्यूक्लियर रिएक्टर का क्या नाम है?
उत्तर – ध्रुव
प्रश्न 5 – अग्नाशयी रस में पाया जाने वाला एन्जाइम ‘ट्रिप्सिन’, प्रोटीन या पेप्टोन को किसमें बदलता है?
उत्तर – छोटे पेप्टाइड्स में
प्रश्न 6 – मनुष्य में ‘दाद’ (Ring worm) रोग के रोगकारक कवक का नाम क्या है?
उत्तर – माइक्रोस्पोरम (Microsporum)
प्रश्न 7 – ‘स्कर्वी’ नामक रोग किस विटामिन के अभाव में होता है?
उत्तर – विटामिन सी
प्रश्न 8 – सबसे भारी धातु कौनसी है?
उत्तर – ओसमियम
प्रश्न 9 – विद्युत का सबसे अच्छा चालक क्या है?
उत्तर – चाँदी
प्रश्न 10 – पोटेशियम का अयस्क ‘कार्नेलाइट’ (Carnallite) का सूत्र क्या है?
उत्तर – KCl.MgCl2.6H2O
प्रश्न 11 – यूरेनियम के नाभिकीय विघटन में अन्तत: क्या प्राप्त होता है?
उत्तर – सीसा
प्रश्न 12 – ध्वनि को मापने की इकाई क्या है?
उत्तर – डेसीबल
प्रश्न 13 – ‘स्टेनलेस स्टील’ किन धातुओं को मिश्रित करके बनाया जाता है?
उत्तर – क्रोमियम, लोहा और निकेल
प्रश्न 14 – वनस्पति विज्ञान की उस शाखा का क्या नाम है, जिसमें शैवाल (Algae) का अध्ययन किया जाता है?
उत्तर – फाइकोलॉजी (Phycology)
प्रश्न 15 – दूध से दही बनाने वाले जीवाणु का नाम है?
उत्तर – बैक्टेरियम लैक्टिसि एसीडाइ (Bacterium lactis acidi)
प्रश्न 16 – मधुमेह के रोगी के पेशाब में किसकी अधिकता हो जाती है?
उत्तर – शर्करा (Sugar) की
प्रश्न 17 – स्वचालित ब्रेक (Hydraulic brakes) किस नियम के आधार पर बने है?
उत्तर – पास्कल के नियम के आधार पर
प्रश्न 18 – डी एन ए संश्लेषण का प्रतिपादन किसने किया था?
उत्तर – कॉर्नबर्ग ने
प्रश्न 19 – फोटोग्राफी में प्रयुक्त होने वाले ‘हाइपो’ का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सोडियम थायो सल्फेट
प्रश्न 20 – भोपाल गैस दुर्घटना में मिक (MIC) का रिसाव हुआ था, इस गैस का पूरा नाम क्या है?
उत्तर – मिथाइल आइसो सायनेट CH3NCO
प्रश्न 21 – गेहूँ का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर – ट्रिटिकम ऐस्टिवम (Triticum aestivum) तथा ट्रिटिकम वल्गेयर (Triticum Vulgare)
प्रश्न 22 – ओक्जेनोमीटर (Auxanometer) से क्या नापा जाता है?
उत्तर – पौधों की रेखीय वृद्धि दर (Linear growth rate of plants)
प्रश्न 23 – कमरे में रखे रेफ्रीजरेटर का दरवाजा खोलने से कमरे के ताप पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर – ताप बढ़ जाता है।
प्रश्न 24 – ताप बढ़ाने पर अर्द्धचालकों (Semiconductors) की चालकता?
उत्तर – बढ़ जाती है।
प्रश्न 25 – मनुष्य की श्रव्यता की सीमा है?
उत्तर – 20 हर्ट्स से 20000 हर्ट्स तक
प्रश्न 26 – हरा कशीश का रासायनिक सूत्र है?
उत्तर – FeSO4.7H2O
प्रश्न 27 – कैलोमेल (Calomel) का रासायनिक नाम है?
उत्तर – मरक्यूरस क्लोराइड
प्रश्न 28 – हीरे की चमक का कारण है?
उत्तर – प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
प्रश्न 29 – विद्युत तीव्रता का मात्रक है?
उत्तर – न्यूटन/कूलॉम
प्रश्न 30 – विटामिन E का रासायनिक नाम है?
उत्तर – टोकोफेरॉल (Tocopherol)
प्रश्न 31 – भारी जल (Heavy Water) क्या है?
उत्तर – ड्यूटीरियम ऑक्साइड
प्रश्न 32 – ट्रैकोमा रोग किस अंग से सम्बन्धित रोग है?
उत्तर – आँख से
प्रश्न 33 – हेपेटाइटिस-बी वायरस किस प्रमुख रोग के लिए जिम्मेदार है?
उत्तर – पीलिया
प्रश्न 34 – एपीलेप्सी रोग का सम्बन्ध है?
उत्तर – नाड़ी संस्थान से
प्रश्न 35 – AB रक्त समूह वाला व्यक्ति किस रक्त समूह के व्यक्ति से रक्त ग्रहण कर सकता है?
उत्तर – A, B, AB तथा O रक्त समूह के व्यक्ति से
प्रश्न 36 – चेचक के टीके की खोज किसने की?
उत्तर – एडवर्ड जेनर ने
प्रश्न 37 – दूध एक आदर्श आहार है, लेकिन इसमें किन तत्वों की कमी होती है?
उत्तर – आयरन एवं कॉपर
प्रश्न 38 – शैलिंग प्रतिशत (Shelling percentage) मूँगफली की गुणवत्ता ज्ञात करने का एक आधार (Parameter) है। शैलिंग प्रतिशत से क्या ज्ञात किया जाता है?
उत्तर – मूँगफली में दानों का प्रतिशत
प्रश्न 39 – विश्व का सबसे पुराना खाद्यान्न कौनसा है?
उत्तर – जौ (Barley)
प्रश्न 40 – किस बकरी को ‘विश्व की दूध की रानी’ (Milk Queen of world) के नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर – सानेन
प्रश्न 41 – हस्त चालित चारा काटने की मशीन (Chaff cutter) में फ्लाई व्हील किस प्रकार के लोहे का बना होता है?
उत्तर – ढलवाँ लोहे का
प्रश्न 42 – प्रति सौ ग्राम भैंस के दूध से कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है?
उत्तर – लगभग 90 कैलोरी
प्रश्न 43 – मनुष्य के रक्त में लाल रंग का कारण है?
उत्तर – हीमोग्लोबिन (Haemoglobin)
प्रश्न 44 – मनुष्य में गेस्ट्रिक रस (Gastric Juice) किस अंग से स्रावित होता है?
उत्तर – आमाशय से
प्रश्न 45 – द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज (The Origin of Species) पुस्तक किसने लिखी है?
उत्तर – डार्विन ने
प्रश्न 46 – प्रोसेसर की गति किस मात्रक में मापी जाती है?
उत्तर – मेगाहर्ट्ज (Mega-Hertz) या गीगाहर्ट्ज (Giga-Hertz) में
प्रश्न 47 – डीटीपी का टीका बच्चों को किन रोगों से रक्षा के लिए लगाया जाता है?
उत्तर – टिटेनस, डिप्थीरिया तथा हूपिंग कफ (Whooping Cough)
प्रश्न 48 – वयस्क मनुष्य में हृदय चक्र (Cardiac Cycle) का समय कितना होता है?
उत्तर – 0.8 सेकेण्ड
प्रश्न 49 – मछलियों में श्वसन हेतु अंग है?
उत्तर – क्लोम (Gills)
प्रश्न 50 – वाटसन व क्रिक को जीवविज्ञान की किस खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया?
उत्तर – DNA के डबल हैलीकल मॉडल की खोज के लिए
प्रश्न 51 – बैक्टीरिया की खोज किसने की थी?
उत्तर – एन्टोनी-वॉन-लुइवेन हॉक
प्रश्न 52 – विज्ञान की शाखा एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology) में किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर – घास (Grass) का
प्रश्न 53 – मानव शरीर में विटामिन K का निर्माण किस अंग में होता है?
उत्तर – कोलन में बैक्टीरिया द्वारा
प्रश्न 54 – पीडियाट्रिक्स (Paediatrics) का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर – बच्चों के रोगों से
प्रश्न 55 – हाइपोग्लाइसेमिया (Hypoglycemia) नामक रोग रक्त में किसकी कमी से होता है?
उत्तर – ग्लूकोस की कमी से
प्रश्न 56 – हाइग्रोमीटर (Hygrometer) से क्या नापा जाता है?
उत्तर – आपेक्षिक आर्द्रता (Relative Humidity)
प्रश्न 57 – हाइड्रोमीटर (Hydrometer) यंत्र से क्या नापा जाता है?
उत्तर – आपेक्षिक घनत्व (Relative Density)
प्रश्न 58 – रेड लैड का रासायनिक सूत्र है?
उत्तर – Pb3O4
प्रश्न 59 – रासायनिक दृष्टि से चीनी क्या है?
उत्तर – कार्बोहाइड्रेट (सुक्रोज)
प्रश्न 60 – किस खनिज को ‘बेवकूफों का सोना’ (Fool’s gold) कहते हैं?
उत्तर – पायराइट को
प्रश्न 61 – एण्टीपायरेटिक दवा ली जाती है?
उत्तर – बुखार कम करने के लिए
प्रश्न 62 – फोटोग्राफी में प्रयुक्त ‘हाइपो’ रासायनिक रूप से क्या है?
उत्तर – सोडियम थायोसल्फेट
प्रश्न 63 – मूत्र का पीला रंग किसके कारण होता है?
उत्तर – यूरोक्रोम (Urochrome) के कारण
प्रश्न 64 – हाइपोकोण्ड्रिया (Hypochondria) बीमारी क्या होती है?
उत्तर – अपने स्वास्थ्य के विषय में असामान्य मानसिक चिन्ता की बीमारी
प्रश्न 65 – ‘नेत्रदान’ में रोगी में आँख के किस भाग का प्रतिरोपण (Transplantation) किया जाता है?
उत्तर – कॉर्निया का
प्रश्न 66 – पैलाग्रा (Pellagra) रोग किसकी कमी के कारण होता है?
उत्तर – नियासिन की कमी के कारण
प्रश्न 67 – चन्द्रमा के तल से आकाश का काला दिखना किस कारण होता है?
उत्तर – प्रकाश का प्रकीर्णन
प्रश्न 68 – खसरा (Measles) होने का कारक क्या है?
उत्तर – वायरस (Virus)
प्रश्न 69 – सामान्य स्थितियों में हृदय से आने वाले रक्त का कितना प्रतिशत भाग गुर्दे को मिलता है?
उत्तर – 24%
प्रश्न 70 – नायलॉन प्लास्टिक्स के आविष्कारक कौन थे?
उत्तर – कारोथर्स (1937)
प्रश्न 71 – रूटाइल (TiO2) किस धातु का अयस्क है?
उत्तर – टिटेनियम
प्रश्न 72 – लेड ऑक्साइड (PbO) का व्यापारिक नाम क्या है?
उत्तर – लिथार्ज
प्रश्न 73 – हिन्दुस्तान ऑर्गेनिक केमीकल्स लिमिटेड कहाँ स्थित है?
उत्तर – कोलाबा (महाराष्ट्र)
प्रश्न 74 – स्तनधारी प्राणियों में रक्त का सबसे अधिक तापमान किस पशु का होता है?
उत्तर – व्हेल में
प्रश्न 75 – रेडियो एक्टिवता (Radio Activity) की इकाई क्या है?
उत्तर – बेक्यूरेल (Becquerel)
प्रश्न 76 – ध्वनि से संबंधित विज्ञान क्या कहलाता है?
उत्तर – एकोस्टिक (Acoustics)
प्रश्न 77 – इलेक्ट्रॉन की विराम ऊर्जा होती है?
उत्तर – 0.51 Mev
प्रश्न 78 – प्रदीप्ति घनत्व का मात्रक क्या होता है?
उत्तर – लक्स (LUX)
प्रश्न 79 – बादल का हवा में तैरने का कारण क्या है?
उत्तर – वायु की श्यानता (Viscosity) एवं अपने कम घनत्व के कारण
प्रश्न 80 – जीवन के उद्भव का प्रथम वैज्ञानिक विवरण किस वैज्ञानिक ने प्रस्तुत किया?
उत्तर – ए. आई. ओपेरिन ने
प्रश्न 81 – इन्सुलिन की खोज किसने की थी?
उत्तर – एफ. जी. बेण्टिंग ने
प्रश्न 82 – विटामिन C का रासायनिक नाम है?
उत्तर – एस्कार्बिक अम्ल
प्रश्न 83 – सुपर फॉस्फेट उर्वरकों का सूत्र है?
उत्तर – Ca(H2PO4)2
प्रश्न 84 – पानी का अधिकतम घनत्व किस ताप पर होता है?
उत्तर – 4°C पर
प्रश्न 85 – ड्रॉप्सी (Dropsy) की बीमारी के लिए कौनसा मिलावटी तेल उत्तरदायी पाया गया?
उत्तर – आर्जीमोन
प्रश्न 86 – हड्डियों में फॉस्फोरस किस रूप में पाया जाता है?
उत्तर – कैल्सियम फॉस्फेट के रूप में
प्रश्न 87 – किस उपकरण द्वारा ध्वनि तरंगों का प्रयोग करके समुद्र की गहराई नापी जाती है?
उत्तर – सोनार
प्रश्न 88 – मूत्र में एल्युमिन (Albumin) आने से किस अंग के गड़बड़ होने की सम्भावना होती है?
उत्तर – वृक्क (Kidney)
प्रश्न 89 – पाइरोडॉक्सिन किसका रासायनिक नाम है?
उत्तर – विटामिन B6 का
प्रश्न 90 – चार अर्द्धआयुओं के पश्चात किसी रेडियो एक्टिव पदार्थ का कितना भाग अविघटित रह जाएगा?
उत्तर – 1/16 भाग (या 6.25% भाग)
प्रश्न 91 – शुष्कछिपाक (Xerophthalmia) का कारण है?
उत्तर – विटामिन A की कमी
प्रश्न 92 – सोडियम के किस यौगिक को ‘वाटर ग्लास’ कहा जाता है?
उत्तर – सोडियम सिलिकेट को
प्रश्न 93 – चुम्बकीय दृष्टि से ऑक्सीजन क्या है?
उत्तर – अनुचुम्बकीय (Paramagnetic)
प्रश्न 94 – एक रेडियोएक्टिव तत्व का परमाणु क्रमांक (Z) है, इससे एक β- कण उत्सर्जित होने पर यह कितना हो जाएगा?
उत्तर – (Z+1)
प्रश्न 95 – रदरफोर्ड ने भौतिकी में किस मूल कण की खोज की थी?
उत्तर – प्रोटॉन की
प्रश्न 96 – रक्त का थक्का किस रोग में नहीं जमता?
उत्तर – हीमोफीलिया में
प्रश्न 97 – डीएनए (DNA) उपस्थित रहता है?
उत्तर – केन्द्रक में
प्रश्न 98 – आनुवंशिकता की भूमिका किसने निर्दिष्ट की थी?
उत्तर – ग्रेगर जॉन मेण्डल ने
प्रश्न 99 – एक परमाणु द्रव्यमान इकाई (1 AMU) को पूर्ण रूप से ऊर्जा में परिवर्तित करने पर कितनी ऊर्जा मुक्त होती है?
उत्तर – 931 MeV
प्रश्न 100 – पानी में हवा का बुलबुला किस प्रकार के लैंस की भाँति कार्य करता है?
उत्तर – अवतल लैंस की तरह
प्रश्न 101 – ‘इलेक्ट्रॉन-वोल्ट’ किस भौतिक राशि का मात्रक है?
उत्तर – ऊर्जा का
प्रश्न 102 – साबुन के बुलबुले में प्रकाश की घटना के कारण रंग दिखाई देते हैं?
उत्तर – व्यतिकरण के कारण
प्रश्न 103 – गतिमान आवेश उत्पन्न करता है?
उत्तर – चुम्बकीय क्षेत्र तथा विद्युत क्षेत्र दोनों
प्रश्न 104 – ‘डायनामाइट’ का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर – अल्फ्रेड नोबेल ने
प्रश्न 105 – किसी तारे का रंग किसका परिचायक होता है?
उत्तर – तारे के ताप का
प्रश्न 106 – भारी जल (Heavy Water) होता है?
उत्तर – ड्यूटेरियम का ऑक्साइड (D2O)
प्रश्न 107 – ‘अर्जेन्टाइट’ किस धातु का अयस्क (Ore) है?
उत्तर – चाँदी का
प्रश्न 108 – दूध का pH का मान होता है?
उत्तर – 6.6
प्रश्न 109 – मनुष्य के शरीर में पित्त कहाँ बनता है तथा कहाँ इकट्ठा होता है?
उत्तर – पित्त यकृत में बनता है तथा गाल ब्लैडर में एकत्रित होता है।
प्रश्न 110 – मानव शरीर की सबसे छोटी माँसपेशी का क्या नाम है?
उत्तर – स्टेपिडियस (Stapedius)
प्रश्न 111 – हिस्टोलॉजी (Histology) में किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर – ऊतकों (Tissues) का
प्रश्न 112 – न्यूटन/किग्रा किस भौतिक राशि का मात्रक है?
उत्तर – त्वरण (Acceleration) का
प्रश्न 113 – आयोडीन टिंक्चर क्या है?
उत्तर – आयोडीन का एल्कोहॉली विलयन
प्रश्न 114 – रेडियो तरंगें वायुमण्डल के किस मण्डल से परावर्तित होती है?
उत्तर – आयनमण्डल (Ionosphere) से
प्रश्न 115 – टमाटर का रंग पकने पर लाल क्यों हो जाता है?
उत्तर – क्रोमोप्लास्ट के कारण
प्रश्न 116 – पारिस्थितिकी (Ecology) सम्बन्धित है?
उत्तर – जीव व पर्यावरण के सह-सम्बन्धों से
प्रश्न 117 – भारत में अन्तरिक्ष आयोग की स्थापना कब हुई?
उत्तर – जून 1972
प्रश्न 118 – सर्वप्रथम कृत्रिम गर्भाधान भारत में कब प्रारम्भ किया गया?
उत्तर – सन् 1942 में
प्रश्न 119 – आई राइट क्या है?
उत्तर – विकलांगों का कम्प्यूटर
प्रश्न 120 – पृथ्वी से पलायन वेग का मान कितना होता है?
उत्तर – 11.2 किमी/सेकण्ड
प्रश्न 121 – इन्द्रधनुष किसका उदाहरण है?
उत्तर – अपवर्तन, विक्षेपण, पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
प्रश्न 122 – पुष्प विभिन्न रंगों के होते हैं, क्योंकि उनमें पाया जाता है?
उत्तर – एन्थोसाइनिन
प्रश्न 123 – सेब का खाने योग्य भाग है?
उत्तर – रसदार थैलामस (Thalamus)
प्रश्न 124 – मानव शरीर में एक मिनट में कितनी बार हार्ट बीट्स होती है?
उत्तर - 72 बार
प्रश्न 125 – स्वयं बिना बदले रासायनिक अभिक्रिया की दर में परिवर्तन लाने वाले पदार्थ को क्या कहते हैं?
उत्तर – उत्प्रेरक (Catalyst)
प्रश्न 126 – फारेनहाइट पैमाने के अनुसार पानी का सामान्य क्वथनांक कितना है?
उत्तर – 212°F
प्रश्न 127 – समान परमाणु संख्या लेकिन अलग द्रव्यमान संख्या वाले अणु कहलाते हैं?
उत्तर – समस्थानिक (Isotope)
प्रश्न 128 – बोकारो स्टील प्लाण्ट किस देश के सहयोग से बना?
उत्तर – पूर्व सोवियत संघ के सहयोग से
प्रश्न 129 – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 28 फरवरी को
प्रश्न 130 – राइबोफ्लाविन है?
उत्तर – विटामिन-B2
प्रश्न 131 – मधुमक्खियों के काटने पर किसके कारण दर्द होता है?
उत्तर – फार्मिक अम्ल के कारण
प्रश्न 132 – संवेग कैसी राशि है सदिश अथवा अदिश?
उत्तर – सदिश
प्रश्न 133 – हेमेटाइट (Haematite) किसका अयस्क है?
उत्तर – आयरन का
प्रश्न 134 – सूर्य में ऊर्जा का निर्माण किस प्रक्रिया से होता है?
उत्तर – नाभिकीय संलयन (Nuclear fusion) द्वारा
प्रश्न 135 – भू-पर्पटी में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व क्या है?
उत्तर – ऑक्सीजन
प्रश्न 136 – ध्वनि का वेग अनुमानत: कितना होता है?
उत्तर – 330 मी/से
प्रश्न 137 – सर सी. वी. रमन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार कब मिला था?
उत्तर – 1930 में
प्रश्न 138 – कम्प्यूटरों के इन्टीग्रेटेड सर्किटों के लिए चिप्स साधारणतया किसके बनाए जाते है?
उत्तर – सिलिकॉन के