सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (GK Quiz)
प्रश्न 1 – कंप्यूटर के जिस भाग को हम स्पर्श कर सकते हैं वह क्या कहलाता है?
उत्तर – हार्डवेयर
प्रश्न 2 – कैंसर के उपचार में प्रयुक्त उत्कृष्ट गैस कौनसी है?
उत्तर – रेडान
प्रश्न 3 – मोनेजाइट बालू में कौनसा खनिज पाया जाता है?
उत्तर – थोरियम
प्रश्न 4 – शरीर में सबसे बड़ी अंत:स्रावी ग्रंथि कौनसी है?
उत्तर – थायराइड
प्रश्न 5 – संसार का विशालतम स्तनधारी कौनसा है?
उत्तर – व्हेल मछली (ब्लू व्हेल)
प्रश्न 6 – ब्लड ग्रुप की खोज किसने की थी?
उत्तर – कार्ल लैंडस्टीनर
प्रश्न 7 – ऐलुमिनियम का प्रमुख अयस्क कौनसा है?
उत्तर – बॉक्साइट
प्रश्न 8 – पहला कृत्रिम उपग्रह कौनसा था?
उत्तर – स्पुतनिक-1
प्रश्न 9 – किस उपकरण द्वारा यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है?
उत्तर – डायनेमो
प्रश्न 10 – कंप्यूटर की अस्थायी स्मृति क्या कहलाती है?
उत्तर – RAM - रैंडम एक्सेस मेमोरी (Random Access Memory) (नोट: Excess नहीं, Access होता है)
प्रश्न 11 – रिक्टर पैमाने द्वारा क्या मापा जाता है?
उत्तर – भूकंप की तीव्रता
प्रश्न 12 – भू-पटल में सबसे अधिक कौनसी धातु है?
उत्तर – एल्युमीनियम
प्रश्न 13 – किस ग्रह को सांध्य तारा (भोर/सांझ का तारा) कहते हैं?
उत्तर – शुक्र
प्रश्न 14 – वायुमंडल की सबसे निचली सतह को क्या कहते हैं?
उत्तर – क्षोभमंडल
प्रश्न 15 – पृथ्वी को 1 डिग्री देशांतर घूमने में कितना समय लगता है?
उत्तर – 4 मिनट
प्रश्न 16 – प्लास्टर ऑफ़ पेरिस किससे बनता है?
उत्तर – जिप्सम
प्रश्न 17 – मछलियाँ किसकी सहायता से साँस लेती है?
उत्तर – गलफड़ों
प्रश्न 18 – हरे पौधों द्वारा भोजन बनाने की क्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर – प्रकाश संश्लेषण
प्रश्न 19 – दूध से क्रीम किस प्रक्रिया से बनाई जाती है?
उत्तर – अपकेन्द्रिय बल (Centrifugal force)
प्रश्न 20 – रिजर्व बैक आफ इण्डिया का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर – मुंबई
प्रश्न 21 – किसे सीमांत गाँधी कहा जाता है?
उत्तर – खान अब्दुल गफ्फार खान
प्रश्न 22 – विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?
उत्तर – ग्रीनलैंड
प्रश्न 23 – स्वतन्त्र भारत के प्रथम राष्ट्पति कौन थे?
उत्तर – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
प्रश्न 24 – काली मिट्टी किस फसल के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
उत्तर – कपास
प्रश्न 25 – कौन-सा विदेशी आक्रमणकारी ‘कोहिनूर हीरा’ एवं ‘मयूर सिंहासन’ लूटकर अपने साथ स्वदेश ले गया?
उत्तर – नादिरशाह
प्रश्न 26 – भारत में सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है?
उत्तर – अरावली पर्वतमाला
प्रश्न 27 – धरती के तल का लगभग कितने प्रतिशत पानी है?
उत्तर – 71%
प्रश्न 28 – भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश से लगती है?
उत्तर – बांग्लादेश
प्रश्न 29 – हमारे सौर मण्डल का सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है?
उत्तर – बृहस्पति
प्रश्न 30 – किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है?
उत्तर – कोसी
प्रश्न 31 – गैस सिलेंडरों से गैस लीकेज का पता लगाने के लिए उसमे किस गंध युक्त पदार्थ को मिलाया जाता है?
उत्तर – इथाइल मर्केप्टेन
प्रश्न 32 – वायुमंडल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है?
उत्तर – नाइट्रोजन
प्रश्न 33 – कोणार्क का सूर्य मन्दिर किस प्रदेश में स्थित है?
उत्तर – ओड़िसा
प्रश्न 34 – किस देश से अलग होकर वर्ष 1971 में बांग्लादेश का निर्माण हुआ था?
उत्तर – पाकिस्तान
प्रश्न 35 – कंप्यूटर भाषा में WWW का अर्थ क्या है?
उत्तर – वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web)
प्रश्न 36 – एक किलोबाइट (KB) में कितनी बाइट होती है?
उत्तर – 1024 बाईट
प्रश्न 37 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के ऐतिहासिक अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की?
उत्तर – जवाहर लाल नेहरु
प्रश्न 38 – केन्द्रीय असेम्बली में बम फेंकने में भगत सिंह का साथी कौन था?
उत्तर – बटुकेश्वर दत्त
प्रश्न 39 – मुस्लिम लीग ने भारत विभाजन की मांग सबसे पहले कब की थी?
उत्तर – 1940
प्रश्न 40 – काँमनवील पत्रिका का प्रकाशन किसने किया था?
उत्तर – ऐनी बेसेन्ट ने
प्रश्न 41 – किस एकमात्र भारतीय को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार मिला है?
उत्तर – अमर्त्य सेन (नोट: 2019 में एक और भारतीय मूल के व्यक्ति 'अभिजीत बनर्जी' को भी यह पुरस्कार मिला है)
प्रश्न 42 – 1856 में विधवा पुनर्विवाह क़ानून किसके प्रयासों से बनाया गया था?
उत्तर – ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्रयासों से
प्रश्न 43 – लॉर्ड केनिंग ने नवंबर 1858 में कहाँ आयोजित दरबार में भारत में क्राउन के शासन की घोषणा की?
उत्तर – इलाहाबाद में आयोजित दरबार में
प्रश्न 44 – लॉर्ड वेलेजली के साथ सबसे पहले सहायक संधि किस राज्य के शासक ने की?
उत्तर – हैदराबाद के निजाम ने
प्रश्न 45 – भारत की सर्वाधिक बड़ी जनजाति कौनसी है?
उत्तर – भील (नोट: 2011 की जनगणना के अनुसार 'भील' सबसे बड़ी जनजाति है, दूसरे स्थान पर 'गोंड' है)
प्रश्न 46 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?
उत्तर – ऐनी बेसेन्ट
प्रश्न 47 – ‘शहीद-ए-आजम’ के नाम से कौन जाने जाते हैं?
उत्तर – भगत सिंह
प्रश्न 48 – किस योजना के फलस्वरूप भारत का विभाजन हुआ?
उत्तर – माउंटबेटन योजना के फलस्वरूप
प्रश्न 49 – जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़े किस ब्रिटिश अधिकारी की हत्या उधम सिंह ने की थी?
उत्तर – माइकल ओ'डायर (Michael O'Dwyer) की (नोट: जनरल डायर की मृत्यु बीमारी से हुई थी, उधम सिंह ने पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'डायर की हत्या की थी)
प्रश्न 50 – बंगाल का विभाजन कब और किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर – 1905 ई. में गवर्नर लार्ड कर्जन द्वारा
प्रश्न 51 – भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं?
उत्तर – 25 (नोट: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय देश का 25वां उच्च न्यायालय है)
प्रश्न 52 – प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था?
उत्तर – जी. वी. मावलंकर
प्रश्न 53 – संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया?
उत्तर – सच्चिदानन्द सिन्हा
प्रश्न 54 – कुचिपुड़ी नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है?
उत्तर – आंध्रप्रदेश
प्रश्न 55 – मोहिनीअट्टम नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है?
उत्तर – केरल
प्रश्न 56 – भरतनाट्यम नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है?
उत्तर – तमिलनाडु
प्रश्न 57 – कथकली किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?
उत्तर – केरल
प्रश्न 58 – 'केसर’ का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में होता है?
उत्तर – जम्मू कश्मीर
प्रश्न 59 – भारत में प्रथम बहूउद्देश्य परियोजना का निर्माण किस नदी पर किया गया?
उत्तर – दामोदर
प्रश्न 60 – इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – व्योमेश चन्द्र बनर्जी (W. C. Bonnerjee)
प्रश्न 61 – गांधीजी किसे अपना राजनितिक गुरु मानते थे?
उत्तर – गोपालकृष्ण गोखले
प्रश्न 62 – अन्तराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र संघ के किस अंग की है?
उत्तर – सुरक्षा परिषद् (Security Council)
प्रश्न 63 – नोबेल पुरस्कार पाने वाला पहला भारतीय नागरिक कौन था?
उत्तर – रविन्द्रनाथ टैगोर (1913 में)
प्रश्न 64 – मिड डे मील (Mid-Day Meal) योजना किस वर्ष शुरु हुई?
उत्तर – 1995 में
प्रश्न 65 – बंग्लादेश का राष्ट्रगान कौनसा है और इसे किसने लिखा है?
उत्तर – ‘आमार सोनार बांग्ला’ जिसे रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा है
प्रश्न 66 – लोधी वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – बहलोल लोधी
प्रश्न 67 – किस संविधान संशोधन को ‘मिनी काँन्स्टीट्यूशन’ (Mini Constitution) कहते है?
उत्तर – 42वें संविधान संशोधन को
प्रश्न 68 – गोताखोर पानी के अंदर सांस लेने के लिए कौन कौन सी गैसों का मिश्रण ले जाते हैं?
उत्तर – आक्सीजन और हीलियम गैसों का मिश्रण
प्रश्न 69 – होम्योपैथी का संस्थापक कौन था?
उत्तर – हैनीमैन (Samuel Hahnemann)
प्रश्न 70 – फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?
उत्तर – ऐथिलीन (Ethylene)
प्रश्न 71 – भारतीय राष्ट्रीय कलेंडर का पहला माह कौन सा है?
उत्तर – चैत्र
प्रश्न 72 – पं. हरिप्रसाद चौरसिया कौनसा वाद्य यंत्र बजाते हैं?
उत्तर – बाँसुरी
प्रश्न 73 – भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए कम-से-कम कितनी आयु होनी चाहिए?
उत्तर – 25 वर्ष
प्रश्न 74 – साँची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर – अशोक
प्रश्न 75 – यक्षगान किस राज्य का लोकनृत्य है?
उत्तर – कर्नाटक
प्रश्न 76 – मैकमोहन रेखा किन दो देशों के बीच सीमा बनाती है?
उत्तर – भारत-चीन
प्रश्न 77 – प्याज में खाद्य भाग कौनसा है?
उत्तर – तना (रूपांतरित तना / शल्क पत्र)
प्रश्न 78 – श्रव्य परिसर में ध्वनि तरंगों की आवृति कितनी होती है?
उत्तर – 20 Hz से 20000 Hz
प्रश्न 79 – मधुबनी किस राज्य की लोक चित्रकला शैली है?
उत्तर – बिहार
प्रश्न 80 – विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट किस देश में स्थित है?
उत्तर – नेपाल
प्रश्न 81 – किस नदी को दक्षिण गंगा कहा जाता है?
उत्तर – गोदावरी
प्रश्न 82 – निर्विरोध चुने जाने वाले एकमात्र राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर – नीलम संजीवा रेड्डी
प्रश्न 83 – संसार का सबसे बड़ा डेल्टा 'सुंदरबन डेल्टा' कौनसी नदियाँ बनाती हैं?
उत्तर – गंगा-ब्रह्मपुत्र
प्रश्न 84 – सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह वाला नगर कौनसा था?
उत्तर – लोथल
प्रश्न 85 – किसे सितार और तबले का जनक माना जाता है?
उत्तर – अमीर खुसरो
प्रश्न 86 – विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौनसा है?
उत्तर – पामीर या तिब्बत का पठार
प्रश्न 87 – योजना आयोग (अब नीति आयोग) का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर – प्रधानमंत्री
प्रश्न 88 – वनस्पति घी के निर्माण में कौनसी गैस प्रयुक्त होती है?
उत्तर – हाइड्रोजन
प्रश्न 89 – इंग्लिश चैनल पार करने वाला पहला भारतीय कौन था?
उत्तर – मिहिर सेन
प्रश्न 90 – एक अश्व शक्ति कितने वाट के बराबर होती है?
उत्तर – 746 वाट
प्रश्न 91 – पानी की बूंदों के गोल होने का क्या कारण है?
उत्तर – पृष्ठीय तनाव (Surface Tension)
प्रश्न 92 – मानव निर्मित प्रथम रेशा कौनसा है?
उत्तर – रेयॉन (Rayon) (नोट: यह पहला मानव निर्मित रेशा था, जबकि पहला पूर्णतः कृत्रिम रेशा 'नायलॉन' था)
प्रश्न 93 – स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक के बीच की दूरी होनी चाहिए?
उत्तर – 17 मीटर
प्रश्न 94 – किस माध्यम में प्रकाश की चाल सर्वाधिक होती है?
उत्तर – निर्वात (Vacuum)
प्रश्न 95 – किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है?
उत्तर – बैंगनी (Violet)
प्रश्न 96 – वाहनों की हैडलाइट में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
उत्तर – अवतल (Concave)
प्रश्न 97 – आकाश में तारे टिमटिमाते क्यों दिखते हैं?
उत्तर – प्रकाश के वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण
प्रश्न 98 – प्राथमिक रंग किसे कहा जाता है?
उत्तर – लाल, हरा, नीला (RGB)
प्रश्न 99 – वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है?
उत्तर – नाइट्रोजन (नोट: पहले हीलियम भी इस्तेमाल होती थी, लेकिन अब मुख्य रूप से सुरक्षा के लिए नाइट्रोजन भरी जाती है)
प्रश्न 100 – टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है?
उत्तर – टिन व सीसा