सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (GK Quiz)
प्रश्न 1 – कार या बस में ब्रेक लगाने के लिए कौन उत्तरदायी है?
उत्तर – घर्षण
प्रश्न 2 – सबसे अधिक उम्र में राष्ट्रपति पद को सुशोभित करनेवाले व्यक्ति कौन थे?
उत्तर – वी. वी. गिरि
प्रश्न 3 – किसमें क्लोरीन की ऑक्सीकरण अवस्था +1 है?
उत्तर – हाइपोक्लोरस अम्ल में
प्रश्न 4 – पिट्राड्यूरा का आरंभ किसने करवाया?
उत्तर – जहाँगीर ने
प्रश्न 5 – किस देश का राष्ट्रीय पशु कंगारू है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया का
प्रश्न 6 – भूपर्पटी में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व कौन-सा है?
उत्तर – ऑक्सीजन
प्रश्न 7 – नासा के एक टेलिस्कोप 'केप्लर मिशन' का प्रमोचन कब किया गया?
उत्तर – 7 मार्च, 2009 को
प्रश्न 8 – LNG के आयात के लिए भारत में पहला एल. एन. जी. टर्मिनल कहाँ स्थापित किया गया है?
उत्तर – दाहेज में
प्रश्न 9 – किस वायसराय के कार्यकाल में भारत में संविधान सभा का गठन हुआ?
उत्तर – लॉर्ड वेवेल के
प्रश्न 10 – किस देश का राजनीतिक दल 'बाथ पार्टी' है?
उत्तर – इराक का
प्रश्न 11 – आवृतबीजी (एंजियोस्पर्म) के किस कुल से नारियल संबद्ध है?
उत्तर – पाल्मी
प्रश्न 12 – अब तक सर्वाधिक व्यक्ति जो बतौर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं, किस राज्य से संबद्ध थे?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
प्रश्न 13 – चिड़िया का आकाश में उड़ना न्यूटन के गति के किस नियम से संबद्ध है?
उत्तर – गति के तृतीय नियम से
प्रश्न 14 – जिस समय कैबिनेट मिशन भारत आया, उस समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था?
उत्तर – क्लीमेंट एटली
प्रश्न 15 – सी.बी.आई. किस देश की गुप्तचर संस्था है?
उत्तर – भारत की
प्रश्न 16 – पृथ्वी का कोर (Core) किस रूप में है?
उत्तर – पिघला द्रव्य
प्रश्न 17 – आधुनिक विश्व की प्रथम राजनीतिक चिंतक किसे माना जाता है?
उत्तर – मैकियावेली को
प्रश्न 18 – किस वर्ग के देशों के साथ भारत का सर्वाधिक आयात व्यापार है?
उत्तर – ओपेक के साथ
प्रश्न 19 – 'वेवेल प्लान' की घोषणा लॉर्ड वेवेल ने कब की थी?
उत्तर – 14 जून, 1945 को
प्रश्न 20 – सी.आई.ए. किस देश की गुप्तचर एजेंसी है?
उत्तर – संयुक्त राज्य अमेरिका की
प्रश्न 21 – लोहे पर जंग लगना किसका उदाहरण है?
उत्तर – ऑक्सीकरण का
प्रश्न 22 – मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर – प्रधानमंत्री
प्रश्न 23 – एंजियोस्पर्म के किस कुल से गन्ना संबद्ध है?
उत्तर – ग्रेमिनेसी कुल से
प्रश्न 24 – ऋग्वेद में दीर्घकालीन या आजीवन अविवाहित कन्या को क्या कहा गया?
उत्तर – अमाजू
प्रश्न 25 – 'ग्रीनपीस इन्टरनेशनल' का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – एम्स्टर्डम में
प्रश्न 26 – विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है?
उत्तर – तिब्बत का पठार
प्रश्न 27 – 'शेन वार्न्स सेंचुरी-माई टॉप 100 टेस्ट क्रिकेटर्स' किसकी लिखी पुस्तक है?
उत्तर – शेन वार्न
प्रश्न 28 – भारत में पहली कृषि जनगणना किस वित्तीय वर्ष में हुई थी?
उत्तर – 1970-71 में
प्रश्न 29 – ऋग्वेद में 'दस्यु' शब्द किसके लिए प्रयुक्त है?
उत्तर – अनार्यों के लिए
प्रश्न 30 – 'अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपग्रह संगठन' की स्थापना किस वर्ष की गई?
उत्तर – 1979 ई. में
प्रश्न 31 – एक आदमी 5Kg का एक सूटकेस पकड़े है, तो उसके द्वारा किया गया कार्य क्या होगा?
उत्तर – शून्य
प्रश्न 32 – यदि राष्ट्रपति यह चाहता है कि किसी बात पर मंत्रिपरिषद विचार करे तो वह इसकी सूचना किसे देता है?
उत्तर – प्रधानमंत्री को
प्रश्न 33 – किसी गैस का अणुभार उसके वाष्प घनत्व का कितना होता है?
उत्तर – दोगुना
प्रश्न 34 – 'गोपथ ब्राह्मण' किस वेद से सम्बन्धित है?
उत्तर – अथर्ववेद
प्रश्न 35 – मानकीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना किस वर्ष की गई?
उत्तर – 1947 ई. में
प्रश्न 36 – कोटोपैक्सी पर्वत किस देश में स्थित है?
उत्तर – इक्वाडोर में
प्रश्न 37 – एक कोशिकीय जीवों का अध्ययन सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने किया?
उत्तर – ल्यूवेनहॉक ने
प्रश्न 38 – केवल किसके प्रयोग के लिए भुगतान को आर्थिक लगान कहते हैं?
उत्तर – भूमि के प्रयोग के लिए
प्रश्न 39 – इल्तुतमिश के राज दरबार में किस इतिहासकार को संरक्षण मिला था?
उत्तर – मिन्हाज-उस-सिराज को
प्रश्न 40 – मानकीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में
प्रश्न 41 – सेब का खाने योग्य भाग क्या कहलाता है?
उत्तर – गूदेदार पुष्पासन
प्रश्न 42 – भारत के प्रथम कार्यवाहक प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर – गुलजारी लाल नंदा
प्रश्न 43 – अंग्रेजों ने दक्षिण भारत में अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ और कब खोली?
उत्तर – मसूलीपट्टम में, 1611 ई. में
प्रश्न 44 – नील विद्रोह का जमकर समर्थन करने वाले 'हिन्दू पैट्रियाट' के संपादक कौन थे?
उत्तर – हरीशचंद्र मुखर्जी
प्रश्न 45 – भारत का सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित युद्ध स्थल कौन-सा है?
उत्तर – सियाचिन क्षेत्र
प्रश्न 46 – विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों का निर्माण किस हलचल के दौरान हुआ है?
उत्तर – अल्पाइन हलचल के दौरान
प्रश्न 47 – किस गवर्नर जनरल के शासन काल में चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध हुआ, जिसमें टीपू सुल्तान मारा गया था?
उत्तर – लॉर्ड वेलेज़ली
प्रश्न 48 – हरित क्रांति का प्रभाव किस तरह के फसलों पर नगण्य या अत्यन्त कम रहा?
उत्तर – मोटे अनाजों पर
प्रश्न 49 – पाण्ड्य शासकों की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर – मदुरई
प्रश्न 50 – भारत का सबसे बड़ा नदी द्वीप कौन-सा है?
उत्तर – माजुली
प्रश्न 51 – घड़ी में चाबी भरने से कौन-सी ऊर्जा संचित होती है?
उत्तर – स्थितिज ऊर्जा
प्रश्न 52 – किसके निधन के पश्चात् गुलजारी लाल नंदा को पहली बार प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था?
उत्तर – जवाहरलाल नेहरू के
प्रश्न 53 – ऑक्सीजन और हाइड्रोजन गैस के विसरण की दर का अनुपात क्या है?
उत्तर – 1 : 4
प्रश्न 54 – जैन मतावलम्बियों ने बोलचाल की किस भाषा को अपनाया?
उत्तर – प्राकृत (अर्धमागधी)
प्रश्न 55 – 'नगालैंड दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 जनवरी को
प्रश्न 56 – कौन-सा पर्वत महाद्वीपीय जल विभाजक के रूप में जाना जाता है?
उत्तर – रॉकी
प्रश्न 57 – शेनझाऊ II एवं शेनझाऊ IV किस देश के मानवरहित अंतरिक्ष यान हैं?
उत्तर – चीन के
प्रश्न 58 – भारत में हरित क्रांति का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर – डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को
प्रश्न 59 – 'दीनबन्धु सार्वजनिक सभा' की स्थापना 1884 ई. में किसने की?
उत्तर – ज्योतिबा फुले
प्रश्न 60 – 'प्रवासी भारतीय दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर – 9 जनवरी को
प्रश्न 61 – जीवन चक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्वपूर्ण अंग कौन-सा है?
उत्तर – पुष्प
प्रश्न 62 – जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य लिखित चाहता है, उन्हें कौन-सा प्रश्न कहा जाता है?
उत्तर – अतारांकित प्रश्न
प्रश्न 63 – किस उपकरण द्वारा ध्वनि ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है?
उत्तर – माइक्रोफोन द्वारा
प्रश्न 64 – प्रतापपुर नगर की स्थापना किसने की?
उत्तर – दुर्लभक ने
प्रश्न 65 – 'चिकित्सक दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 जुलाई को
प्रश्न 66 – एशिया माइनर एवं दक्षिण रूस में स्थित अन्तर्देशीय सागर का क्या नाम है?
उत्तर – काला सागर
प्रश्न 67 – 'आधुनिक राजनीतिक दर्शन का जनक' किसे कहा जाता है?
उत्तर – मैकियावेली को
प्रश्न 68 – रसायनों की मांग आपूर्ति हेतु कौन-सा बंदरगाह स्थापित किया गया है?
उत्तर – दाहेज
प्रश्न 69 – प्रतिहार वंश का सर्वाधिक प्रतापी एवं महान शासक कौन था?
उत्तर – मिहिर भोज
प्रश्न 70 – 'अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर – 18 जुलाई को
प्रश्न 71 – सुरक्षा की दृष्टि से खाना पकाने वाली LPG गैस सिलिंडर में क्या भरकर गैस को गंधयुक्त बनाया जाता है?
उत्तर – इथाइल मरकैप्टन
प्रश्न 72 – संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेख है कि संघ के लिए एक संसद होगी?
उत्तर – अनुच्छेद 79 में
प्रश्न 73 – 'दारोगाजी' किस फल की विकसित प्रजाति है?
उत्तर – बेल की
प्रश्न 74 – सांची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया?
उत्तर – अशोक ने
प्रश्न 75 – 'बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस' (राष्ट्रीय) कब मनाया जाता है?
उत्तर – 19 जुलाई को
प्रश्न 76 – बेरिंग जलडमरूमध्य किन दो देशों के मध्य है?
उत्तर – अमेरिका एवं रूस
प्रश्न 77 – डोनाल्ड ब्रैडमैन किस खेल के महान खिलाड़ी थे?
उत्तर – क्रिकेट के
प्रश्न 78 – टेलीफोन नेटवर्क की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर – तीसरा
प्रश्न 79 – महावीर स्वामी ने अपना प्रथम उपदेश किस भाषा में दिया था?
उत्तर – पालि में
प्रश्न 80 – 'कारगिल विजय दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर – 26 जुलाई को
प्रश्न 81 – प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण किसमें होता है?
उत्तर – प्रकाश संश्लेषण में
प्रश्न 82 – लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कितने सदस्यों की सहमति आवश्यक है?
उत्तर – 50 सदस्यों की
प्रश्न 83 – बायो गैस का कितना प्रतिशत भाग मिथेन का होता है?
उत्तर – 65%
प्रश्न 84 – अशोक के सात स्तंभ लेख कितने अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं?
उत्तर – छः
प्रश्न 85 – थल सेना का प्रमुख कौन होता है?
उत्तर – चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ
प्रश्न 86 – सर्वाधिक तेज बहने वाली महासागरीय जलधारा कौन-सी है?
उत्तर – गल्फ स्ट्रीम
प्रश्न 87 – किनकी उपस्थिति के कारण किसी पादप कोशिका और जंतु कोशिका में अंतर पाया जाता है?
उत्तर – कोशिका भित्ति एवं क्लोरोप्लास्ट
प्रश्न 88 – वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत उपक्रम कौन-सा है?
उत्तर – भारतीय रेलवे
प्रश्न 89 – किसने रक्षाबंधन की शुरुआत बंगाल विभाजन के विरुद्ध एकता प्रदर्शित करने के लिए किया?
उत्तर – रबीन्द्रनाथ टैगोर ने
प्रश्न 90 – थल सेना का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली में
प्रश्न 91 – देश में आम्रपाली आम की प्रजाति किस वैज्ञानिक ने विकसित की थी?
उत्तर – डॉ. आर. एन. सिंह ने
प्रश्न 92 – किस राज्य का लोकसभा में अधिकतम प्रतिनिधित्व है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश का
प्रश्न 93 – भारत में किसे फ्रांसीसी कंपनी का संस्थापक माना जाता है?
उत्तर – कोलबर्ट को
प्रश्न 94 – सल्तनतकालीन किस शासक ने खलीफा की सत्ता को स्वीकारने से इंकार कर स्वयं को खलीफा घोषित किया?
उत्तर – मुबारक़ ख़िलजी
प्रश्न 95 – कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग कहाँ स्थित है?
उत्तर – पुणे में
प्रश्न 96 – 'यूरोप का गर्म कंबल' कहलाने वाली जलधारा कौन-सी है?
उत्तर – गल्फ स्ट्रीम
प्रश्न 97 – किसने कहा कि भारतीय लिखने की कला नहीं जानते है?
उत्तर – मेगस्थनीज
प्रश्न 98 – किस एकल उद्यम में सर्वाधिक लोग कार्यरत हैं?
उत्तर – भारतीय रेलवे में
प्रश्न 99 – कौन-सा सुल्तान नया धर्म चलाना चाहता था, किंतु उलेमाओं ने उसका विरोध किया?
उत्तर – अलाउद्दीन खिलजी
प्रश्न 100 – थल सेना के प्रशिक्षण कमांड का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – शिमला में