Geography MCQ 2

 प्रश्न : 1. भूमध्य रेखा से भारत के दक्षिणी छोर की दूरी कितनी है?

उत्तर – 876 किमी।

प्रश्न : 2. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना है?
उत्तर – 2.42%

प्रश्न : 3. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
उत्तर – सातवाँ स्थान।

प्रश्न : 4. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
उत्तर – दूसरा।

प्रश्न : 5. भारत के दक्षिण में कौन सा महासागर है?
उत्तर – हिन्द महासागर।

प्रश्न : 6. मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य भारत को किस देश से अलग करता है?
उत्तर – श्रीलंका से।

प्रश्न : 7.भारत के मध्य से कौन सी रेखा गुजरती है?
उत्तर – कर्क रेखा।

प्रश्न : 8. भारत का उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है?
उत्तर – 3214 किमी।

प्रश्न : 9. भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना
उत्तर – .2933 किमी।

प्रश्न : 10अंडमान निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है?
उत्तर – बंगाल की खाड़ी में।

प्रश्न : 11. भारत का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?
उत्तर – मध्य अंडमान।

प्रश्न : 12. लक्षद्वीप कहाँ स्थित है?
उत्तर – अरब सागर में।

प्रश्न : 13विश्व की कुल जनसंख्या का कितने % भारत मे निवास करती है?
उत्तर – 17%

प्रश्न : 14. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर – 32,87,263 वर्ग किमी।

प्रश्न : 15. कर्क रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है?
उत्तर – राजस्थान,गुजरात,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,झारखण्ड,पश्चिम बंगाल,त्रिपुरा और मिजोरम।

प्रश्न : 16. भारत के मानक समय और ग्रीनविच समय में कितना अंतर है?
उत्तर – 5 घण्टा 30 मिनट का।

प्रश्न : 17. भारत की स्थल सीमा की लम्बाई कितनी है?
उत्तर – 15200 किमी।

प्रश्न : 18. भारत की मुख्य भूमि की तटरेखा की लम्बाई कितनी है?
उत्तर – 6100 किमी।

प्रश्न : 19. भारत की कुल तट रेखा की लम्बाई (द्वीप समूहों सहित) कितनी है?
उत्तर – 7516 किमी।

प्रश्न : 20. भारत में समुद्र तटरेखा वाले राज्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर – 9 (गुजरात,महाराष्ट्र,गोआ,कर्नाटक,केरल,तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश,उड़ीसा,पश्चिम बंगाल)।

प्रश्न : 21. खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर – सांभर झील, राजस्थान।

प्रश्न : 22. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा है?
उत्तर – गरसोप्पा या जोग जलप्रपात, कर्नाटक।

प्रश्न : 23गंगा नदी का उदगम स्थल कौन सा है?
उत्तर – गंगोत्री,उत्तराखण्ड।

प्रश्न : 24. नर्मदा नदी जो अमरकंटक से उद्धत होती है, वह किस राज्य में है?
उत्तर – मध्य प्रदेश में।

प्रश्न : 25. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर – मेघना नदी।

प्रश्न : 26. भारत की कौन सी नदी डेल्टा बनाती है?
उत्तर – गंगा व ब्रह्मपुत्र।

प्रश्न : 27भारत की स्थल सीमा किस देश के साथ सबसे ज्यादा है?
उत्तर – बांग्लादेश के साथ।

प्रश्न : 28. अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
उत्तर – सैडल पक।

प्रश्न : 29. दक्कन का पठार किन राज्यों में स्थित है?
उत्तर – महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश,गुजरात,कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में।

प्रश्न : 30. नीलगिरी की पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं?
उत्तर – तमिलनाडु राज्य में।

प्रश्न : 31भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा कब निर्धारित की गई?
उत्तर – 15 अगस्त,1947 को।

प्रश्न : 32. मीठे पानी जी सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर – वुलर झील,जम्मू-कश्मीर।

प्रश्न : 33. किस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है?
उत्तर – कोसी नदी।

प्रश्न : 34. टिहरी बांध किन नदियों के संगम पर है?
उत्तर – भागीरथी और भीलांगना नदी के।

प्रश्न : 35. भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
उत्तर – के2 या गॉडविन ऑस्टिन।

प्रश्न : 36. भारत मे हिमालय पर्वत श्रंखला की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
उत्तर – कंचनजंगा

प्रश्न : 37. भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन सी है?
उत्तर – अरावली

प्रश्न : 38. अरावली पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर क्या कहलाता है?
उत्तर – गुरू शिखर

प्रश्न : 39. जायद की फसल कौन सी है?
उत्तर – खरबूजा,खीरा, ककड़ी आदि।

प्रश्न : 40मानसून किस भाषा का शब्द है?
उत्तर – अरबी भाषा

प्रश्न : 41. भारत में सबसे प्रमुख वनस्पति कौन सी है?
उत्तर – पतझड़ वन

प्रश्न : 42. कोलकाता और मुम्बई को कौन सा दर्रा जोड़ता है?
उत्तर – भोरघाट

प्रश्न : 43. भारत की जलवायु कैसी है?
उत्तर – उष्ण कटिबंधीय मानसूनी

प्रश्न : 44. भारत में सबसे अधिक वर्षा किस मानसून से होती है?
उत्तर – दक्षिणी पश्चिमी मानसून से

प्रश्न : 45. भारत में सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है?
उत्तर – मासिनराम

प्रश्न : 46 . मासिनराम और चेरापूंजी में सबसे अधिक वर्षा का क्या कारण है?
उत्तर – पहाड़ियों की कीप की तरह आकृति

प्रश्न : 47. भारत मे शीतकालीन वर्षा कहाँ होती है?
उत्तर – तमिलनाडु और ओडिशा

प्रश्न : 48. भारत के किस राज्य में सबसे कम वन पाये जाते हैं?
उत्तर – हरियाणा

प्रश्न : 49 . दलदली एवं ज्वार भाटा वाले क्षेत्रों में पाए जाने वाले वनों को क्या कहा जाता है?
उत्तर – मैंग्रोव वन

प्रश्न : 50. भारत मे सर्वप्रथम किस स्थान पर राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया ।
उत्तर – जिम कार्बेट नैनीताल, उत्तराखण्ड में

प्रश्न : 51. भारत में बाघ परियोजना project tiger कब शुरू की गई थी?
उत्तर – 1973 ई. में

प्रश्न : 52. भारत मे किस राज्य को टाइगर राज्य के नाम से जाना जाता है?
उत्तर – मध्य प्रदेश

प्रश्न : 53. नगदी की फसल कौन सी है?
उत्तर – गन्ना, रबड़, तंबाकू, कपास,सूरजमुखी आदि।

प्रश्न : 54. भारत की प्रमुख खाद्य फसल कौन सी है?
उत्तर – चावल

प्रश्न : 55. भारत में हरित क्रांति का जनक किसे जाना जाता है?
उत्तर – डॉ. एम. एस.स्वामीनाथन

प्रश्न : 56. दुग्ध उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
उत्तर – प्रथम स्थान

प्रश्न : 57. भारत में परमाणु ऊर्जा का शुभारम्भ कहाँ से हुआ?
उत्तर – तारापुर,महाराष्ट्र

प्रश्न : 58भारत की प्रथम जलविद्युत परियोजना कौन सी है व किस नदी पर है?
उत्तर – शिवसमुद्रम परियोजना,कावेरी नदी पर।

प्रश्न : 59. देश का पहला लौह इस्पात कारखाना कब और कहां पर है?
उत्तर – 1875 ई. कुल्टी पश्चिम बंगाल में।

प्रश्न : 60. आदम का पुल किन दो देशों के मध्य स्थित है?
उत्तर – भारत और श्रीलंका के।

प्रश्न : 61. भारत का कौन सा राज्य सबसे अधिक राज्य की सीमाओं को स्पर्श करता है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश।

प्रश्न : 62. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर – उत्तरी गोलार्द्ध में।

प्रश्न : 63. भारत का कौन सा भू-आकृतिक भाग प्राचीन है?
उत्तर – प्रायद्वीपीय पठार का।

प्रश्न : 64. जम्मू – कश्मीर का वह हिस्सा जो चीन के अधिकार में है, क्या कहलाता है?
उत्तर – ऑक्साई चीन।

प्रश्न : 65. भारत में शीत मरूस्थल कौन सा है?
उत्तर – लद्दाख ।

प्रश्न : 66. किस देश के साथ न्यू मूर द्वीप के कारण भारत का विवाद है?
उत्तर – बांग्लादेश के साथ।

प्रश्न : 67. कौन सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो भागों में बंटता है?
उत्तर – 23°3′ उत्तर।

प्रश्न : 68भारत का कौन सा राज्य तीन ओर बांग्लादेश से घिरा है?
उत्तर – त्रिपुरा।

प्रश्न : 69. अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपों की मुख्य विशिष्टता क्या है?
उत्तर – सभी द्वीप प्रवाल उदगम के हैं।

प्रश्न : 70. मैकाल का पठार भारत के किस राज्य में है?
उत्तर – छत्तीसगढ़ में।

प्रश्न : 71. भारत और चीन की सीमा रेखा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य कौन से हैं?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड,मणिपुर एवं मिजोरम।

प्रश्न : 72. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
उत्तर – अन्नाईमुडी।

प्रश्न : 73. स्वतंत्रता से पहले कौन सा भारतीय क्षेत्र काला पानी के नाम से जाना जाता था?
उत्तर – अंडमान-निकोबार द्वीप समूह।

प्रश्न : 74. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण किसने किया ?
उत्तर – सर सिरिल जॉन रेडक्लिफ ने।

प्रश्न : 75. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के तीन बड़े राज्यों का क्रम क्या है?
उत्तर – राजस्थान, मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र।

प्रश्न : 76. भारत का कौन सा राज्य चीन,नेपाल और भूटान की सीमा को स्पर्श करता है?
उत्तर – सिक्किम।

प्रश्न : 77. सतपुड़ा की पहाड़ियां किस राज्य में हैं?
उत्तर – मध्यप्रेदश में।

प्रश्न : 78. जावर की खान किस खनिज के लिये प्रसिद्ध है?
उत्तर – जस्ता उत्पादन के लिए

प्रश्न : 79. द्वितीय योजनाकाल में लगाये गए तीन नये कारखानें कौन से थे?
उत्तर – भिलाई,दुर्गापुर एवं राउरकेला

प्रश्न : 80. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?
उत्तर – NH-7 वाराणसी से कन्याकुमारी तक।

प्रश्न : 81. भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम कौन सा है?
उत्तर – भारतीय रेल

प्रश्न : 82. भारत में प्रथम यात्री रेल कब चली?
उत्तर – 16 अप्रैल 1853 को

प्रश्न : 83भारत में प्रथम विद्युत रेल कब चली?
उत्तर – 1925 ई

प्रश्न : 84. सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश

प्रश्न : 85. सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर – सिक्किम

प्रश्न : 86. सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर – राजस्थान

प्रश्न : 87सबसे कम क्षेत्रफल वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर – गोवा

प्रश्न : 88. सबसे अधिक साक्षरता वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर – केरल

प्रश्न : 89. सबसे कम लिंग अनुपात वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर – हरियाणा

प्रश्न : 90. सबसे अधिक लिंग अनुपात वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर – केरल

प्रश्न : 91. किस स्थान पर 1911 ई.में विश्व की प्रथम हवाई डाक सेवा प्रारम्भ की गई थी?
उत्तर – इलाहबाद और नैनी के मध्य

प्रश्न : 92 विश्व में सबसे अधिक डाकघर किस देश में है?
उत्तर – भारत में

प्रश्न : 93. भारत का सबसे लंबा प्लेटफार्म कौन सा है?
उत्तर – गोरखपुर,उत्तर प्रदेश

प्रश्न : 94. भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली रेलगाड़ी कौन सी है?
उत्तर – समझौता व थार एक्सप्रेस

प्रश्न : 95. भारत का सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?
उत्तर – टिहरी बांध।

प्रश्न : 96. भारत का सबसे लंबा बांध कौन सा है?
उत्तर – हीराकुण्ड बांध।

प्रश्न : 97. किस स्था न पर भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा का निर्माण करती है?
उत्तर – देवप्रयाग में

प्रश्न : 98. सबसे बड़ा गुरुद्वारा कहाँ है?
उत्तर – स्वर्ण मंदिर,अमृतसर में

प्रश्न : 99. सबसे ऊंचा टी वी टावर कौन सा है?
उत्तर – पीतमपुरा

प्रश्न : 100. डेल्टा न बनाने वाली भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर – नर्मदा नदी

نموذج الاتصال