General Science ( सामान्य विज्ञान ) MCQ 5

1. कार्य का मात्रक क्या है?
A. जूल
B. न्यूटन
C. वाट
D. डाइन
उत्तर: A

2. प्रकाश वर्ष किसकी इकाई है?
A. दूरी
B. समय
C. प्रकाश
D. धारा
उत्तर: A

3. बल की SI इकाई क्या है?
A. केल्विन
B. न्यूटन
C. पास्कल
D. वोल्ट
उत्तर: B

4. पारसेक (Parsec) इकाई है?
A. दूरी की
B. समय की
C. प्रकाश की चमक की
D. चुम्बकीय बल की
उत्तर: A

5. ल्यूमेन (Lumen) किसका मात्रक है?
A. ज्योति तीव्रता का
B. ज्योति फ्लक्स का
C. A और B दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B

6. पास्कल (Pascal) इकाई है?
A. आर्द्रता की
B. दाब की
C. वर्षा की
D. तापमान की
उत्तर: B

7. कैंडेला (Candela) मात्रक है?
A. ज्योति फ्लक्स
B. ज्योति प्रभाव
C. ज्योति दाब
D. ज्योति तीव्रता
उत्तर: D

8. जूल निम्नलिखित में से किसकी इकाई है?
A. ऊर्जा
B. बल
C. दाब
D. तापमान
उत्तर: A

9. हर्ट्ज (Hz) क्या मापने की यूनिट है?
A. तरंगदैर्ध्य
B. तरंगों की स्पष्टता
C. तरंगों की तीव्रता
D. तरंगों की आवृत्ति
उत्तर: D

10. विद्युत धारा की इकाई क्या है?
A. एम्पीयर
B. ओम
C. वोल्ट
D. कूलम्ब
उत्तर: A

11. न्यूटन के पहले नियम को क्या कहते हैं?
A. आघूर्ण का नियम
B. जड़त्व का नियम
C. ऊर्जा का नियम
D. संवेग का नियम
उत्तर: B

12. रॉकेट किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
A. ऊर्जा संरक्षण
B. बर्नौली प्रमेय
C. संवेग संरक्षण
D. एवोगाद्रो परिकल्पना
उत्तर: C

13. वाशिंग मशीन का कार्य सिद्धांत है?
A. अपकेंद्रण
B. अपोहन
C. विसरण
D. परासरण
उत्तर: A

14. एक हॉर्स पावर (HP) में कितने वाट होते हैं?
A. 1000
B. 750
C. 746
D. 748
उत्तर: C

15. गुरुत्वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम का प्रतिपादन किसने किया?
A. न्यूटन
B. गैलीलियो
C. कॉपरनिकस
D. आइंस्टीन
उत्तर: A

16. पृथ्वी के पलायन वेग का मान है?
A. 15.0 km/s
B. 21.1 km/s
C. 7.0 km/s
D. 11.2 km/s
उत्तर: D

17. ऊर्जा संरक्षण का आशय है कि?
A. ऊर्जा का सृजन और विनाश होता है
B. ऊर्जा का सृजन हो सकता है
C. ऊर्जा का विनाश हो सकता है
D. ऊर्जा का न तो सृजन हो सकता है और न ही विनाश
उत्तर: D

18. चाभी भरी घड़ी में कौन सी ऊर्जा होती है?
A. गतिज ऊर्जा
B. स्थितिज ऊर्जा
C. यांत्रिक ऊर्जा
D. संचित ऊर्जा
उत्तर: B

19. दूध से क्रीम निकालने में कौन सा बल लगता है?
A. अपकेंद्री बल
B. अभिकेंद्री बल
C. उपकेंद्री बल
D. बाह्य बल
उत्तर: A

20. वायुमंडलीय दाब को मापने में किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?
A. हाइड्रोमीटर
B. बैरोमीटर
C. मैनोमीटर
D. हाइग्रोमीटर
उत्तर: B

21. सूर्य पर ऊर्जा का निर्माण होता है?
A. नाभिकीय विखंडन द्वारा
B. नाभिकीय संलयन द्वारा
C. ऑक्सीकरण द्वारा
D. अवकरण द्वारा
उत्तर: B

22. डायनेमो परिवर्तित करता है?
A. उच्च वोल्टेज को निम्न में
B. विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में
C. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
D. निम्न वोल्टेज को उच्च में
उत्तर: C

23. जब लिफ्ट ऊपर की ओर जाती है, तो आदमी का भार वास्तविक भार से अधिक होता है क्योंकि?
A. उसका त्वरण ऊपर की ओर होता है
B. उसका त्वरण नीचे की ओर होता है
C. उसकी चाल समान होती है
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: A

24. ध्वनि नहीं गुजर सकती?
A. जल से
B. स्टील से
C. वायु से
D. निर्वात से
उत्तर: D

25. किसी वस्तु का भार अधिकतम होता है?
A. निर्वात में
B. हवा में
C. जल में
D. हाइड्रोजन में
उत्तर: A

26. एक लोहे की गेंद पारे में क्यों तैरती है?
A. लोहे का घनत्व पारे से कम होता है
B. लोहे का घनत्व पानी से अधिक होता है
C. लोहे का भार कम होता है
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: A

27. जब एक पत्थर को चाँद से पृथ्वी पर लाया जाता है, तो?
A. इसका द्रव्यमान बदल जाएगा
B. इसका भार बदल जाएगा, परन्तु द्रव्यमान नहीं
C. भार और द्रव्यमान दोनों बदलेंगे
D. न तो द्रव्यमान न ही भार बदलेगा
उत्तर: B

28. स्प्रिंग को अपनी सामान्य लंबाई पर वापस लौटने के लिए लगने वाले बल को कहते हैं?
A. विभव बल
B. गुरुत्व बल
C. प्रत्यानयन बल
D. घर्षण बल
उत्तर: C

29. वायु में ध्वनि की चाल लगभग कितनी होती है?
A. 332 मी/से
B. 220 मी/से
C. 110 मी/से
D. 232 मी/से
उत्तर: A

30. डॉप्लर प्रभाव संबंधित है?
A. ध्वनि से
B. जनसंख्या से
C. मनोविज्ञान से
D. मुद्रा प्रचलन से
उत्तर: A

31. जल का घनत्व अधिकतम किस तापमान पर होता है?
A. 0°C
B. 4°C
C. -4°C
D. 100°C
उत्तर: B

32. मनुष्य के शरीर का सामान्य तापक्रम होता है?
A. 98.6°F
B. 98.6°C
C. 68°F
D. 66°F
उत्तर: A

33. ऊष्मा का सबसे अच्छा चालक है?
A. तांबा
B. एल्युमिनियम
C. चांदी
D. सोना
उत्तर: C

34. न्यूनतम संभव तापमान है?
A. -273°C
B. 0°C
C. -300°C
D. 1°C
उत्तर: A

35. ठोस कपूर से कपूर वाष्प बनने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
A. वाष्पीकरण
B. हिमीकरण
C. पिघलना
D. ऊर्ध्वपातन
उत्तर: D

36. उबलते जल की अपेक्षा भाप से हाथ अधिक जलता है क्योंकि?
A. भाप में गुप्त ऊष्मा होती है
B. भाप शरीर के भीतर घुस जाती है
C. भाप में अधिक मारक क्षमता होती है
D. भाप हल्की होती है
उत्तर: A

37. थर्मस फ्लास्क के आविष्कारक हैं?
A. डीवार
B. स्टीफन
C. किरचॉफ
D. न्यूटन
उत्तर: A

38. रेफ्रिजरेटर में थर्मोस्टेट का कार्य क्या है?
A. तापमान को कम करना
B. हिमायन ताप को बढ़ाना
C. एकसमान तापमान बनाए रखना
D. गलनांक को घटाना
उत्तर: C

39. ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम किस अवधारणा की पुष्टि करता है?
A. ऊर्जा संरक्षण
B. ताप संरक्षण
C. कार्य संरक्षण
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: A

40. मिट्टी के घड़े में किस क्रिया के कारण जल ठंडा रहता है?
A. द्रवण
B. वाष्पीकरण
C. ऊर्ध्वपातन
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B

41. केल्विन मान से मानव शरीर का सामान्य ताप है?
A. 280
B. 290
C. 300
D. 310
उत्तर: D

42. बर्फ पर स्केटिंग करना प्रदर्शित करता है कि दाब बढ़ाने पर बर्फ का गलनांक?
A. घट जाता है
B. बढ़ जाता है
C. अपरिवर्तित रहता है
D. पहले घटता है फिर बढ़ता है
उत्तर: A

43. ध्वनि तरंगों की प्रकृति होती है?
A. अनुप्रस्थ
B. अनुदैर्ध्य
C. विद्युत चुम्बकीय
D. अप्रगामी
उत्तर: B

44. पराश्रव्य तरंगें वे ध्वनि तरंगें हैं जिनकी आवृत्ति?
A. 20 Hz से 1000 Hz है
B. 1000 Hz से 20000 Hz है
C. 20000 Hz से अधिक है
D. 20 Hz से कम है
उत्तर: C

45. सोनार (SONAR) अधिकांशतः प्रयोग में लाया जाता है?
A. अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा
B. डॉक्टरों द्वारा
C. इंजीनियरों द्वारा
D. नौसंचालकों द्वारा
उत्तर: D

46. प्रकाश तरंग किस प्रकार की तरंग है?
A. अनुप्रस्थ तरंग
B. अनुदैर्ध्य तरंग
C. A और B दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: A

47. प्रकाश का वेग अधिकतम होता है?
A. हीरे में
B. पानी में
C. निर्वात में
D. कांच में
उत्तर: C

48. सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन सा भाग दिखाई देता है?
A. वर्णमंडल
B. कोरोना (किरीट)
C. प्रभामंडल
D. कोई नहीं
उत्तर: B

49. पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता है जब प्रकाश जाता है?
A. हीरे से कांच में
B. जल से कांच में
C. वायु से जल में
D. वायु से कांच में
उत्तर: A

50. मृगतृष्णा (Mirage) बनने का कारण है?
A. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
B. विसरण
C. परावर्तन
D. अपवर्तन
उत्तर: A

51. आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है?
A. विवर्तन के कारण
B. अपवर्तन के कारण
C. प्रकीर्णन के कारण
D. परावर्तन के कारण
उत्तर: C

52. अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग कैसा दिखाई देता है?
A. नीला
B. लाल
C. सफेद
D. काला
उत्तर: D

53. अस्त होते समय सूर्य लाल किस कारण दिखाई देता है?
A. परावर्तन
B. प्रकीर्णन
C. अपवर्तन
D. विवर्तन
उत्तर: B

54. वाहनों में पीछे देखने के लिए किस दर्पण का उपयोग होता है?
A. समतल
B. उत्तल
C. अवतल
D. परवलयाकार
उत्तर: B

55. दाढ़ी बनाने के लिए काम में लाते हैं?
A. अवतल दर्पण
B. समतल दर्पण
C. उत्तल दर्पण
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: A

56. लाल कांच को अधिक ताप पर गर्म करने पर वह दिखाई देगा?
A. लाल
B. हरा
C. नीला
D. पीला
उत्तर: B

57. प्राथमिक रंग कौन से हैं?
A. लाल, हरा, नीला
B. नीला, पीला, हरा
C. लाल, मेजेंटा, नीला
D. पीला, लाल, हरा
उत्तर: A

58. कैमरे में किस प्रकार का लेंस उपयोग में लाया जाता है?
A. उत्तल
B. अवतल
C. वर्तुलाकार
D. समान मोटाई का
उत्तर: A

59. नेत्रदान में दाता की आंख के किस हिस्से को प्रतिरोपित किया जाता है?
A. कॉर्निया
B. लेंस
C. रेटिना
D. पूरी आंख
उत्तर: A

60. मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) से तात्पर्य है?
A. दूर दृष्टि दोष
B. निकट दृष्टि दोष
C. वर्णांधता
D. रतौंधी
उत्तर: B

61. दूर दृष्टि दोष निवारण के लिए काम में लेते हैं?
A. अवतल लेंस
B. उत्तल दर्पण
C. उत्तल लेंस
D. अवतल दर्पण
उत्तर: C

62. दूरबीन (Telescope) का आविष्कार किया था?
A. गैलीलियो
B. गुटेनबर्ग
C. एडिसन
D. ग्राहम बेल
उत्तर: A

63. पानी में हवा का बुलबुला वैसे ही काम करेगा जैसे करता है?
A. उत्तल दर्पण
B. उत्तल लेंस
C. अवतल दर्पण
D. अवतल लेंस
उत्तर: D

64. 'धूप के चश्मे' की पावर होती है?
A. 0 डायोप्टर
B. 1 डायोप्टर
C. 2 डायोप्टर
D. 4 डायोप्टर
उत्तर: A

65. तारे टिमटिमाते हैं?
A. अपवर्तन के कारण
B. परावर्तन के कारण
C. ध्रुवण के कारण
D. प्रकीर्णन के कारण
उत्तर: A

66. प्रकाश की गति है?
A. 9×10^2 m/s
B. 3×10^11 m/s
C. 3×10^8 m/s
D. 2×10^4 m/s
उत्तर: C

67. सूर्य की किरणों में कितने रंग होते हैं?
A. 5
B. 6
C. 7
D. 8
उत्तर: C

68. प्रकाश का रंग निश्चित किया जाता है?
A. वेग द्वारा
B. आयाम द्वारा
C. तरंगदैर्ध्य द्वारा
D. आवृत्ति द्वारा
उत्तर: C

69. सबसे कम तरंगदैर्ध्य वाला प्रकाश होता है?
A. लाल
B. पीला
C. नीला
D. बैंगनी
उत्तर: D

70. पेरिस्कोप बनाने में कौन सा दर्पण प्रयुक्त होता है?
A. अवतल दर्पण
B. उत्तल दर्पण
C. समतल दर्पण
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: C

71. विद्युत आवेश का मात्रक है?
A. हेनरी
B. कूलम्ब
C. एम्पीयर
D. सभी
उत्तर: B

72. एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध होता है?
A. शून्य
B. एक
C. एक से कम
D. अनंत
उत्तर: D

73. प्रतिरोध का मात्रक है?
A. एम्पीयर
B. कूलम्ब
C. हेनरी
D. ओम
उत्तर: D

74. घरों में लगे पंखे, बल्ब आदि लगे होते हैं?
A. श्रेणी क्रम में
B. मिश्रित क्रम में
C. समानांतर क्रम में
D. किसी भी क्रम में
उत्तर: C

75. ओम का नियम क्या परिभाषित करता है?
A. प्रतिरोध
B. केवल धारा
C. केवल वोल्टता
D. धारा और वोल्टता दोनों
उत्तर: D

76. बिजली के बल्ब का फिलामेंट किस तत्व से बना होता है?
A. कॉपर
B. आयरन
C. लेड
D. टंगस्टन
उत्तर: D

77. तड़ित चालक का आविष्कार किसने किया?
A. ग्राहम बेल
B. लॉर्ड लिस्टर
C. बेंजामिन फ्रैंकलिन
D. आइंस्टीन
उत्तर: C

78. शुष्क सेल (Dry cell) है?
A. प्राथमिक सेल
B. द्वितीयक सेल
C. तृतीयक सेल
D. चतुर्थक सेल
उत्तर: A

79. लोहे के ऊपर जिंक की परत चढ़ाने को क्या कहते हैं?
A. गैल्वेनाइजेशन
B. इलेक्ट्रोप्लेटिंग
C. आयनन
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: A

80. फैराडे का नियम संबंधित है?
A. विद्युत अपघटन से
B. गैसों के दाब से
C. विद्युत विच्छेदन से
D. विद्युत प्रसार से
उत्तर: A

81. विद्युत मोटर किस सिद्धांत के अनुसार कार्य करती है?
A. फैराडे के नियम
B. लेन्ज के नियम
C. ओम के नियम
D. फ्लेमिंग के नियम
उत्तर: A

82. ट्रांसफार्मर क्या है?
A. DC को AC में बदलता है
B. AC वोल्टता को घटाने और बढ़ाने में प्रयुक्त होता है
C. AC को DC में बदलता है
D. विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलता है
उत्तर: B

83. चुम्बकीय फ्लक्स का मात्रक है?
A. वेबर
B. गॉस
C. हर्ट्ज
D. टेस्ला
उत्तर: A

84. स्थायी चुम्बक बनाए जाते हैं?
A. तांबे के
B. इस्पात के
C. नर्म लोहे के
D. एल्युमिनियम के
उत्तर: B

85. विद्युत चुम्बक बनाए जाते हैं?
A. इस्पात से
B. नर्म लोहे से
C. तांबे से
D. चांदी से
उत्तर: B

86. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी?
A. थॉमसन
B. रदरफोर्ड
C. जेम्स चैडविक
D. नील्स बोर
उत्तर: A

87. प्रोटॉन की खोज किसने की?
A. रदरफोर्ड
B. चैडविक
C. थॉमसन
D. फैराडे
उत्तर: A

88. न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी?
A. रदरफोर्ड
B. थॉमसन
C. चैडविक
D. न्यूटन
उत्तर: C

89. परमाणु के नाभिक में होते हैं?
A. केवल इलेक्ट्रॉन
B. प्रोटॉन व न्यूट्रॉन
C. इलेक्ट्रॉन व प्रोटॉन
D. केवल न्यूट्रॉन
उत्तर: B

90. एक्स-रे (X-ray) का आविष्कार किसने किया था?
A. हॉपकिंस
B. रॉन्टजन
C. मारकोनी
D. मोर्स
उत्तर: B

91. रेडियो सक्रियता की खोज किसने की?
A. मैडम क्यूरी
B. पियरे क्यूरी
C. हेनरी बेकुरल
D. रदरफोर्ड
उत्तर: C

92. रडार के आविष्कारक कौन थे?
A. जे. एच. वान टैसेल
B. विल्हेल्म रॉन्टजन
C. पी. टी. फार्न्सवर्थ
D. टेलर एवं यंग
उत्तर: D

93. लेजर (LASER) का आविष्कार किसने किया?
A. सर फ्रैंक व्हिटल
B. फ्रेड मॉरिसन
C. टी. एच. मेमन
D. सेमूर क्रे
उत्तर: C

94. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था?
A. लॉरेंस
B. जे. एल. बेयर्ड
C. आर. ए. मिलिकन
D. लुई ब्रेल
उत्तर: B

95. माइक्रोफोन का आविष्कारक किसे माना जाता है?
A. डॉ. केविन कोर्न
B. डॉ. जोएल एंजेल
C. ग्राहम बेल
D. स्टीफन हॉकिंग
उत्तर: C

96. अल्बर्ट आइंस्टीन को किस खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला?
A. सापेक्षता का सिद्धांत
B. प्रकाश विद्युत प्रभाव
C. ब्राउनियन गति
D. विशिष्ट ऊष्मा
उत्तर: B

97. नाभिकीय रिएक्टर में भारी जल (D2O) का प्रयोग किस रूप में किया जाता है?
A. मंदक
B. शीतलक
C. परिरक्षक
D. नियंत्रक
उत्तर: A

98. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है?
A. रेडियोएक्टिव धर्मिता
B. तापक्रम
C. ऊष्मा
D. ऊर्जा
उत्तर: A

99. नाभिकीय विखंडन में ट्रिगर क्या है?
A. इलेक्ट्रॉन
B. न्यूट्रॉन
C. पॉजिट्रॉन
D. प्रोटॉन
उत्तर: B

100. पॉजिट्रॉन की खोज किसने की थी?
A. रदरफोर्ड
B. जे. जे. थॉमसन
C. चैडविक
D. एंडरसन
उत्तर: D

نموذج الاتصال